कौन है आरुषि निशंक? जिन्होंने चिराग पासवान संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी!
खबर सार :-
Arushi Nishank-Chirag Paswan: आरुषि निशंक ने चिराग पासवान के साथ अपनी शादी की अफवाहों पर जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों की वजह से लोगों के बीच भ्रम पैदा हो गया था, जिसे अब अभिनेत्री ने स्पष्ट कर दिया है।
खबर विस्तार : -
Arushi Nishank-Chirag Paswan: सोशल मीडिया पर कब कौन सी बात चर्चा का विषय बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर आरुषि निशंक के साथ। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ उनकी तस्वीरें सामने आते ही, उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई। बात सिर्फ तस्वीरों तक ही सीमित नहीं रही। एक ऐसी चीज भी सामने आई जिसे लोगों ने शादी का निमंत्रण पत्र समझ लिया। बात इतनी बढ़ गई की खुद आरुषि को सामने आकर सफाई देने पड़ी। आइए जानतें है आरुषि कौन हैं और चिराग पासवान के साथ उनकी मुलाकात से शादी की अफवाहें कैसे शुरू हुईं।
आरुषि ने चिराग संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
अभिनेत्री और फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने जुड़ाव और शादी की अटकलों को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। IANS के साथ बातचीत में, आरुषि ने इन अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं अपने बारे में क्या कहूं ? मैं तो हमेशा ट्रोल होने के लिए तैयार रहती हूं। मुझे ही देख लीजिए, मैं कभी भी ट्रोल हो सकती हूं! अगर गंभीरता से बात करें, तो चिराग मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और वे बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। मैंने उन्हें बधाई देने के लिए बस एक किताब दी थी, लेकिन उसी किताब को 'शादी का कार्ड' बना दिया गया।" उन्होंने आगे कहा, "मेरी नजर में, पब्लिक फिगर होने का एक नुकसान यह भी है।"
ये भी पढ़ेंः- रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर की ऐतिहासिक कमाई, 1700 करोड़ के पास पहुंचा आंकड़ा
ट्रोलिंग और नकारात्मक टिप्पणियों पर की बात
बातचीत के दौरान, आरुषि ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और नकारात्मक टिप्पणियों के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम महाराज से मुलाकात के बाद उन्हें ऑनलाइन कुछ बहुत ही भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। इन बातों को पढ़कर उन्हें काफी दुख हुआ, क्योंकि वह महाराज का बहुत सम्मान करती हैं।
आरुषि ने कहा, "मैं बागेश्वर धाम महाराज से मिली थी, और लोगों ने उस मुलाकात को लेकर बहुत ही भद्दे कमेंट्स किए, जो मैंने भी पढ़े। इससे मुझे दुख हुआ, क्योंकि वह एक संत हैं और उनके बारे में इस तरह की बातें करना सही नहीं है। लेकिन कोई बात नहीं; मुझे लगता है कि पहले के मुकाबले अब हालात बेहतर हैं।"

चिराग को भेंट की थी किताब
आरुषि तब चर्चा में आई जब सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ उनके रिश्ते को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर चिराग के घर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें शुरू हो गईं। इसके अलावा, इस मुलाकात के दौरान आरुषि ने चिराग को एक किताब भेंट की थी, जिसे कथित तौर पर शादी का निमंत्रण समझ लिया गया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई।
कौन है आरुषि निशंक
बता दें कि आरुषि निशंक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं। वह एक अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। साथ ही, वह एक प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना और TEDx स्पीकर भी हैं। उन्हें मनोरंजन जगत में पहचान म्यूजिक वीडियो "वफा ना रास आई" से मिली। उनके प्रोडक्शन तले सीरीज 'लाइफ हिल गई' और 'मेजर निराला' प्रोड्यूस हुई हैं। आरुषि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन की झलकियां साझा करती रहती हैं। वो इंस्टा पर अपनी खूबसूरती की वजह से छाई रहती हैं।
ये भी पढ़ेंः- Miss Universe 2026: जेनिफर बैरेटो के सिर सजा 'मिस यूनिवर्स' का ताज, जानें भारतीय सुंदरी का स्थान
अन्य प्रमुख खबरें
-
शादी के नाम पर अभिनेत्री आरुषि हुईं टोल, अफवाह फैलाने वालों पर हुईं नाराज
2026-11-25
-
जेनिफर बैरेटो ने जीता 'मिस यूनिवर्स' का ताज, जानें भारतीय सुंदरी का स्थान
2026-11-25
-
अभिनेत्री सोहा अली पर्यावरण के प्रति चिंतित, मेहनत से तैयार पेड़ काट रही BMC
2026-11-24
-
देशभर के कलाकार देंगे खरगोन में प्रस्तुतियां, दो दिन के समारोह का आज होगा शुभारंभ
2026-11-24
-
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने किया भावुक पोस्ट
2026-11-24
-
रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1693 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-11-23
-
काजी तौकीर की लगी लॉटरी, अरिश्फा का भी सपना पूरा करेंगे सलमान
2026-11-23
-
उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों पर चर्चा, तीन करोड़ सब्सिडी का प्रावधान
2026-11-22
-
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का हुआ ऐलान
2026-11-22
-
पिता ने दिखाया बहादुरी का रास्ता, अदालत में कसाब के खिलाफ गवाही में आया काम
2026-11-22
-
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, फिल्म ने जीते कई ऑवर्ड
2026-11-21
-
मेकर्स ने जारी किया 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' का पोस्टर
2026-11-21
-
Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने CM फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा
2026-11-20
-
सामंथा प्रभु के घर खुशियों ने दी दस्तक ! 39 की उम्र में बनी मां
2026-11-20
-
फायरिंग से फिल्म इंडस्ट्री में बना डर और असुरक्षा का माहौल
2026-11-20