'लॉक अप' से बाहर आते ही सूफी मोतीवाला ने किया चौंकाने वाला खुलासा, रूममेट और PG मालिक पर लगाए गंभीर आरोप
खबर सार :-
हाली ही में कंटेंट क्रिएटर सूफी मोतीवाला ने खुद के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बता दें कि रियलिटी शो लॉक अप से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने बारे में कुछ बातें शेयर की, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।
खबर विस्तार : -
Sufi Motiwala: कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी शो के कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला ने हाल ही में अपने बारे में एक राज की बात साझा की है, जिसे सुन हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सूफी एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप में बतौर कंटेस्टेंट शामिल थे, लेकिन अब वो शो से बाहर हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी के उन सीक्रेट के बारे में बताया, जो आज तक सबसे छुपा हुआ था। क्रिएटर की बातें सुनने के बाद उनके फैंस दंग रह गए। उन्होंने अपने बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए और अपनी लाइफ में हुए किसी घटना को लेकर पछतावा भी जाहिर किया।
कॉलेज के दिनों में हुई थी घटना
एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप में इन दिनों काफी हलचल देखने को मिल रही है। हाल की कुछ एपिसोड पर नजर डालें तो एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है। शो से बाहर हो चुके कंटेस्टेंट योगेश रावत और हर्षद चोपड़ा ने फिर से वापसी कर ली है और सूफी मोतीवाला और धीरज धूपर बाहर हो गए हैं। दरअसल, हर्षद और योगेश को मौका मिला था कि किसी कंटेस्टेंट को चुनने के बाद उनके साथ टास्क जीतने पर वो शो में वापसी कर सकते हैं और दोनों में जिसकी हार होगी वो शो से बाहर हो जाएंगे। इसके बाद हर्षद ने सूफी को चुना और योगेश ने धीरज धूपर को, जिसके बाद दोनों को टास्क दिया गया, जिसमें हर्षद और योगेश की जीत हुई। शो से निकलने से पहले सूफी ने अपने बारे में कई चौंकाने वाली बाते बताईं। उनकी बात सुनकर दर्शकों और कंटेस्टेंट हैरान हो गए। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए अपने पीजी में हुई घटना के बारे में बताया।
बाथरुम ट्रामा से गुजर रहा क्रिएटर
सूफी ने कहा कि जब वो कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे, उस समय वो पीजी में रहते थे। उन दिनों हॉस्टल में उनका रुममेट रात के समय उन्हें काफी अजीब तरह से घूरता रहता था। उन्होंने बताया कि रुममेट ने उनके साथ जबरदस्ती करने की भी कोशिश की थी और किस किया, जिसपर सूफी ने उसे धक्का दे दिया। उन्होंने बताया कि वो काफी डर गए थे और पीजी के मालिक के पास जाकर शिकायत किया, लेकिन पीजी के मालिक ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय सूफी के साथ बदतमीजी करने लगा। पीजी मालिक ने कहा कि तुम उसके साथ क्यों सो रहे हो, मेरे साथ सो जाओ। इस वारदात के कारण उन्हें करीब 12 घंटों तक बाथरुम में बंद होना पड़ा था। क्रिएटर ने बताया कि अभी तक वो बाथरुम के ट्रामा से उभर नहीं पाए हैं।
दादी को दिया सफलता का श्रेय
सूफी ने आगे कहा कि पढ़ाई के दौरान ही वो घर से काफी दूर थे। एक बार उनकी दादी ने उन्हें कॉल किया, लेकिन किसी कारण से वह कॉल रिसीव नहीं कर पाए। इसके दो दिन बाद उनकी दादी का निधन हो गया। जब उन्हें इस बात का पता चला तो वो घर पहुंचें, जहां घरवालों ने उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने दिया, जिस बात का उन्हें आज तक पछतावा है। क्रिएटर ने आगे बताया कि उनकी दादी ने उनके लिए 50 हजार रुपये जमा करके रखे थे, जो वो सूफी को देना चाहती थीं। उन्हीं पैसों से उन्होंने मोबाइल खरीदा और कंटेंट क्रिएशन का काम शुरु कर दिया था। उनका कहना है कि आज वो जिस मुकाम पर हैं, अपनी दादी की बदौलत और उनके आशीर्वाद की वजह से हैं। हालांकि अपनी सच्चाई बताते हुए सूफी की आंखें नम हो गईं, जिसके बाद बाकी कंटेस्टेंट भी इमोशनल दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें: 9 साल बाद फिर भिड़ीं हिना खान और शिल्पा शिंदे, 'लॉकअप' में जमकर हुई बहस
अन्य प्रमुख खबरें
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04