9 साल बाद फिर भिड़ीं हिना खान और शिल्पा शिंदे, 'लॉकअप' में जमकर हुई बहस
खबर सार :-
टीवी एक्ट्रेस हिना खान और शिल्पा शिंदे की तकरार जग जाहिर है। रियलिटी शो लॉकअप में एक बार फिर से दोनों का काफी लंबे समय बाद आमना सामना हुआ है।
खबर विस्तार : -
Hina Khan VS Shilpa Shinde: टीवी एक्ट्रेस की मशहूर अदाकारा हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच के झगड़े काफी फेमस है। बता दें कि एकता कपूर की रियलिटी शो लॉकअप में शिल्पा शिंदे बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं। ऐसे में शो में हिना खान की बतौर गेस्ट एंट्री हुई है। शो में आने के बाद हिना ने शिंदे पर कई आरोप लगाए, जिसके बाद एक बार फिर से दोनों के बीच की तकरार देखने को मिली। बता दें कि बिग-बॉस के सीजन 11वें के बाद पूरे 9 साल बाद दोनों का आमना- सामना हुआ है।
लंबे समय बाद आमने-सामने हुईं एक्ट्रेस
एकता कपूर की रियलिटी शो लॉकअप में इन दिनों खूब कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है। बता दें कि रियलिटी शो एक ऐसा शो होता है, जिसमें मौजूद कंटेस्टेंट अपने सच का सामना करते हैं। बीते शनिवार को शो में जजमेंट डे हुआ था। इस दौरान उर्फी जावेद और हिना खान बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। दोनों गेस्ट ने मिलकर शिल्पा शिंदें, हर्षद चोपड़ा के साथ-साथ कई प्रतिभागियों को फटकार लगाई। हालांकि इस बीच शिल्पा ने भी हिना को जमकर सुनाया। हिना ने शिंदे पर बरसते हुए उन्हें नॉमिनेशन से बचाने के लिए साफ मना कर दिया था। हिना का कहना था कि वो किसी ऐसे कंटेस्टेंट को नहीं बचाना चाहती हैं, जो दूसरों के चरित्र पर सवाल खड़े करता हो। किसी की पर्सनल बाते नेशनल टीवी पर सबके सामने पेश करता हो और भद्दे तरीके से गेम खेलता हो। बता दें कि हाल ही में शिल्पा ने हर्षद और शिवांगी जोशी को लेकर कड़वी बात बोली थी और दोनों को लवबर्ड्स कहा था। इस बात को लेकर हिना ने शिंदे को खरी-खोटी सुनाई।
खान ने शिंदे को लगाई फटकार
शिल्पा ने शो के दौरान श्रेया कालरा के साथ मिलकर शिवांगी की पर्सनल लाइफ पर भद्दे कमेंट्स किए थे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि शिवांगी जिस भी शो में जाती हैं वहां उनका हर किसी के साथ अफेयर शुरु हो जाता है। हालांकि शिल्पा ने भी हिना को जवाब दिया। शिंदे ने हिना की बात बीच में ही रोकते हुए कहा कि जो कुछ उन्होंने कैमरे पर कहा है, उन्हें उसकी पूरी तरह जानकारी है, लेकिन हिना उनकी बात से संतुष्ट नहीं हुईं। इसके बाद उर्फी जावेद ने शिल्पा और श्रेया पर चुटकी लेते हुए कहा कि वो लॉक अप 2 शो शिल्पा और श्रेया के वजह से ही देखती हैं। उनका कहना है दोनों इस शो को काफी एंगेज बना देती हैं। इसके बाद हिना और उर्फी की विदाई हो गई।
बिग-बॉस से शुरु हुआ था विवाद
श्रेया और शिल्पा ने दोनों गेस्ट के जाने के बाद आपस में बातचीत करते नजर आईं। श्रेया ने कहा कि उनका बचना काफी मुश्किल था, क्योंकि हिना उन्हें कभी सेव नहीं करतीं। इस पर शिल्पा बरसते हुए नजर आईं। उन्होंने हिना के बारे में कहा कि वो भाड़ में जाए। वो कैरेक्टर असासिनेशन की बात कर रही है, मैडम को पता है कि वो अंदर क्या-क्या बोल चुकी हैं। शिल्पा ने बिग-बॉस पर हुए बवाल को लेकर निशाना साधा है। दरअसल, साल 2017 में हिना और शिल्पा बिग-बॉस सीजन 11वें में बतौर कंटेस्टेंट शामिल थीं। दोनों के बीच गेम को अलग-अलग तरीके से खेलने, किचन के काम और घर के अंदर किसी न किसी बात को लेकर हुई तीखी बहस के कारण टकराव हुआ था, जो अभी भी जारी है। अब पूरे 9 साल बाद दोनों का आमना सामना हुआ है।
ये भी पढ़ें : लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे और हर्षद चोपड़ा के बीच बढ़ा विवाद
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03