लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे और हर्षद चोपड़ा के बीच बढ़ा विवाद
खबर सार :-
एकता कपूर के शो लॉक अप 2 में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। हाल की आई खबरों के मुताबिक शिल्पा शिंदे की हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी से जबरदस्त लड़ाई हुई है।
खबर विस्तार : -
Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप 2 में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के दौरान शिल्पा शिंदे की हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के साथ लड़ाई हो गई, जिसके बाद हर्षद काफी गुस्से में दिखाई दिए। शिल्पा ने शो में हर्षद और शिवांगी की गहरी दोस्ती पर सवाल उठाते हुए उन्हें लगातार लवबर्ड्स और पति-पत्नी जैसा व्यवहार करने वाली बात कही। दरअसल एक टास्क के दौरान शिल्पा ने शिवांगी को हर्षद से बात करने और उनके पास बैठने से रोक दिया था, जिसके बाद शिवांगी काफी रोती हुई नजर आईं। इसके बाद हर्षद काफी गुस्से में नजर आए उन्होंने शिंदे को काफी करारा जवाब दिया और कहा कि शिल्पा उनकी दोस्ती को लेकर अफवाह फैला रही हैं।
शो में अंगूरी भाभी का हुआ झगड़ा
रियलिटी शो लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे, हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच काफी नोकझोंक देखने को मिल रही है। शो के कंटेस्टेंट और दर्शकों की माने तो शिल्पा शो के शुरुआती दिनों से ही हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी पर लगातार तंज कसते नजर आ रही हैं। अक्सर शिल्पा दोनों को एक-दूसरे की परछाई कहती नजर आती हैं और कभी दोनों से झगड़ा करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में शिंदे ने दोनों को ऐसी बात कही है, जिसके बाद हर्षद आगबबूला हो गए और शिल्पा को खरी-खोटी सुना दी। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें शिल्पा दोनों को लवबर्ड्स कहते नजर आ रही हैं। शिंदे ने कहा कि इन दोनों लव बर्ड्स के लिए मैं बिल्कुल एडजस्ट नहीं करुंगी। इस पर शिवांगी ने पूछा कि लवबर्ड्स किसे कह रही हो। इसके बाद शिल्पा ने हर्षद का जिम मैट ले लिया और उस पर सो गईं। हर्षद ने जब अपना जिम मैट नहीं पाया तो उसके बारे में पूछने लगे।
हर्षद ने शिल्पा को दिया करारा जवाब
उन्होंने शिल्पा से भी पूछा, जिस पर शिंदे ने कहा कि मैं सो रही हूं उस पर, नहीं दूंगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि जाओ यार लवबर्ड्स। इस बात पर हर्षद ने अपना आपा खो दिया और आधी रात को शिल्पा पर गुस्से में चिल्लाते हुए कहा, बेकार की बातें क्यों करती हैं आप ये लवबर्ड्स। दोस्ती नहीं देखी है क्या कभी जिंदगी में। इसके बाद एक्टर ने शिवांगी का साथ देते हुए कहा, शादी की उम्र है। आप उसके बारे में अफवाहें उड़ा रही हो। मैं दोस्त हूं उसका। हर्षद का ये रिएक्शन देखकर हर कोई दंग रह गया। इस समय शो में काफी गहमा-गहमी मची हुई है। शिल्पा शिंदे, शिवांगी और हर्षद को परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं पिछले एपिसोड की बात करें तो शो के कंटेस्टेंट के साथ खाने पर हुए झगड़े को लेकर शिल्पा शिंदे कई बार रोते हुए नजर आई थीं। शो में वो कभी वॉशरुम तो कभी बाहर बैठकर रोते हुए नजर आई थीं।
शिंदे पर राम कपूर ने किया गुस्सा
दरअसल, शिल्पा शो के दौरान श्रेया कालरा से कहते हुए नजर आ रही थी कि बाहर आम लोगों को एक वक्त के खाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन शो के अंदर कुछ कंटेस्टेंट को खाना भी नसीब नहीं हो रहा है, वहीं कुछ लोग इसकी बर्बादी कर रहे हैं। इसके अलावा एक बार राम कपूर के साथ उनका विवाद हो गया। एक बार शिल्पा मजाक में राम कपूर के हाथ से चिप्स लेने की कोशिश कर रही थीं इस दौरान राम ने काफी गुस्सा होकर कहा कि "लो, यह भी ले लो" और झुंझलाकर खाना उनकी ओर बढ़ा दिया। इस घटना के बाद से शिल्पा काफी दुखी हो गई थीं। जिसके बाद वो कई दफा रोते हुए नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें: हर्षद चोपड़ा का बड़ा खुलासा, ब्रेकअप के बाद की थी सुसाइड की कोशिश; बोले- गुस्से में काट लिया था हाथ
अन्य प्रमुख खबरें
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03
-
स्वरा भास्कर को 'पद्मावत' के जौहर सीन पर टिप्पणी पड़ी भारी
2026-09-02
-
Messa : हाथ में भाला और खून से लथपथ एक्शन दिखीं रश्मिका मंदाना
2026-09-01
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29