हर्षद चोपड़ा का बड़ा खुलासा, ब्रेकअप के बाद की थी सुसाइड की कोशिश; बोले- गुस्से में काट लिया था हाथ
खबर सार :-
हाल ही में टीवी जगत के एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ राज शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने सुसाइड की कोशिश की थी।
खबर विस्तार : -
Harshad Chopda: रियलिटी शो लॉक-अप के दौरान कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं। उन्होंने शो के दौरान बताया कि वो अपने पहले प्यार के टूट जाने के बाद काफी तनाव में आ गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रेकअप के बाद एक्टर ने सुसाइड करने की कोशिश की। ब्रेकअप के बाद वो मानसिक तौर पर बुरी तरह से टूट गए थे।
पहले प्यार को खोने के बाद डिप्रेशन में थे एक्टर
टीवी जगत के फेमस एक्टर हर्षद चोपड़ा ने हाल ही में अपने बारे में एक खास बात शेयर की है। बता दें कि एक्टर इन दिनों रियलिटी शो लॉक-अप में नजर आ रहे हैं। शो के दौरान उनकी दोस्त और को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ काफी बनती हुई नजर रही है। वह शो में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस हफ्ते वो शो से बाहर जाने की कगार पर आ गए थे, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी का एक सीक्रेट रिवील कर खुद को एलिमेशन से बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वो पहली बार मुंबई में आए थे। उस समय उन्हें एक लड़की से प्रेम हुआ था। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला प्यार था, लेकिन किसी कारण से दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद वो मानसिक तौर पर बुरी तरह टूट गए थे।
गुस्से में आकर एक्टर ने अपना हाथ काट लिया
हर्षद ने बताया कि पहला प्यार खोने के बाद वो काफी तनाव में आ गए थे। वो इस दर्द से निकल नहीं पा रहे थे और अपनी जिंदगी को खत्म करने जा रहे थे। उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश भी की थी। हर्षद ने बताया कि जिस लड़की से वो प्यार करते थे, एक दिन उसने फोन कर कहा कि वो कहीं दूसरे जगह है, किसी दूसरे इंसान के साथ। एक्टर ने कहा कि इतना सुनने के बाद उन्हें बहुत बुरा लगा और गुस्से में आकर उन्होंने अपना हाथ काट लिया। एक्टर ने बताया कि उसके निशान अभी भी हैं। जब वो इलाज के लिए अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया और कहा कि ये पुलिस केस है। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों के हाथ-पैर जोड़े और खुद को बचाने की विनती करने लगे। इसके बाद उन्हें समझ आया कि उन्हें खुद को नुकसान नहीं पहुंचाना है।
रितेश देशमुख ने कही बड़ी बात
हर्षद ने कहा कि ये बात उन्होंने अपने पिता से छुपा कर रखी थी। उस समय वो केवल 22-23 साल के थे। उनका पहला रिश्ता केवल 8-9 महीने चला था। उन्होंने बताया कि वो खुद को दर्द पहुंचाकर अपने ब्रेकअप का दर्द कम करना चाहते थे। हालांकि बाद में वो लड़की उनकी जिंदगी में वापस भी आई। इस पर रितेश देशमुख ने कहा कि अगर आपका रिश्ता किसी कारण टूट जाए तो खुद को नुकसान न पहुंचाएं बल्कि किसी अपने से जाकर अपनी बात शेयर करें। हर्षद ने कहा कि वो एक बेवकूफी भरा कदम था, अगर उस वक्त उनकी जान नहीं बची होती तो आज वो जिंदा नहीं होते।
ये भी पढ़ें : सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, कहा- सवाल पूछना हमारा हक है
अन्य प्रमुख खबरें
-
तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-17
-
अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनिया बनेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन
2026-10-17
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11