इंतजार खत्म ! Bigg Boss 20 का प्रोमो जारी, रिलीज डेट भी आई सामने
खबर सार :-
Bigg Boss 20 : सलमान खान के रियलिटी शो 'Bigg Boss' का 20वां सीजन शुरू होने वाला है। इसका प्रोमो जारी कर दिया गया है और आधिकारिक लॉन्च की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है।
खबर विस्तार : -
Bigg Boss 20 Teaser: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के बीच आ रहा है। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने 'बिग बॉस 20' का ऑफिशियल प्रोमो रिलीज किया है और इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख का ऐलान किया है। प्रोमो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर उत्साह बढ़ गया है और फैंस आने वाले सीजन के बारे में हर जानकारी जानने के लिए बेताब हैं।
Bigg Boss 20 में लगेगा 'करण-अर्जुन' वाला तड़का
रिलीज हुए प्रोमो में सलमान खान एक घोड़े के साथ दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं, "जो 'करण-अर्जुन' में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा। तथास्तु 2।" सलमान के इस डायलॉग ने शो की थीम को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं। चूंकि फिल्म 'करण-अर्जुन' पुनर्जन्म और वापसी की कहानी पर आधारित थी, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि 'बिग बॉस 20' में पिछले सीजन के जाने-पहचाने चेहरे वापसी कर सकते हैं।
Bigg Boss 20 की रिलीज डेट आई सामने
प्रोमो के साथ दिया गया कैप्शन"एक से भले दो' भी इसी संभावना की ओर इशारा करता है। कुछ समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि नए सीजन में पुराने कंटेस्टेंट्स को एक और मौका मिल सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन प्रोमो से साफ संकेत मिलता है कि दर्शक बिग बॉस हाउस के अंदर पुराने कई पॉपुलर चेहरों को फिर से देख सकते हैं। यह नया सीजन 6 सितंबर, 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा। इसके अलावा ये शो Colors TV पर प्रसारित होगा। फिलहाल शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ेंः- 'काला हिरण' फिल्म पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, सलमान खान के व्यक्तित्व अधिकार मामले में निर्माता को लगाई फटकार
इस सीजन में छिपा है एक राज
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के प्रोमो के बारे में बात करते हुए Salman Khan ने कहा, "बिग बॉस का हर सीज़न एक नया गेम और नया ट्विस्ट लेकर आता है। लेकिन, इस सीज़न में एक ऐसा राज छिपा है जो इसे पहले आए सभी सीजन से अलग बनाता है। पहला सुराग पहले ही सामने आ चुका है; बस आपको उसे दोबारा देखने की जरूरत है। टीजर तो बस शुरुआत है। अब मुझे बेसब्री से इंतजार है कि 'बिग बॉस 20' शुरू होने से पहले दर्शक सभी सुरागों को जोड़कर राज का पता लगाएं।"
गौरव खन्ना ने जीता पिछला सीजन
गौरतलब है कि टीवी स्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने पिछले सीजन में बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीती थी। उस सीज़न में तान्या मित्तल, फरहाना, अशनूर कौर और कुनिका सदानंद जैसी सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शामिल थीं। फिलहाल, फ़ैन्स इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के नाम जानने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ेंः- SVC 63: दोस्ती निभाने के लिए Salman Khan ने 50 करोड़ रुपये कम फीस में करेंगे फिल्म, फैंस कर रहे तारीफ
अन्य प्रमुख खबरें
-
Oscar 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी 'गोंधल', हनुमान अंश को छोड़ा पीछे
2026-09-19
-
'लालबागचा राजा' के दरबार में पहुंचे रणवीर सिंह, बप्पा का लिया आशिर्वाद
2026-09-18
-
हेमा मालिनी समेत कई बाॅलीवुड सितारों ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
2026-09-17
-
बॉलीवुड से पहुंच रहे पीएम मोदी को संदेश, जन्म दिन पर एडवांस में शुभकामनाएं मिलीं
2026-09-16
-
Bigg Boss 20: खाने के लेकर भिड़ीं माही विज-आम्रपाली दुबे
2026-09-16
-
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना बना रहीं थीं बप्पा का भोग, तभी होने लगी गैस लीक
2026-09-15
-
राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत ! बोलीं- स्वीपर तक की नहीं मिलेगी नौकरी
2026-09-15
-
गणेश चतुर्थी: उर्मिला ने मांगी सबको मुस्कुराहट, करीना ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09