Housefull 5 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 5' की धूम, 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
खबर सार :-
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'हाउसफुल-5' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ ही कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 111.25 करोड़ रुपये हो गया है। '
खबर विस्तार : -
Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'हाउसफुल 5' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए लगातार दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी है । तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी फिल्म 6 जून को रिलीज हुई थी और महज चार दिनों में इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब 'हाउसफुल 5' की पांचवें दिन की कमाई सामने आ गई है।
Housefull 5 Box Office Collection: पांचवें दिन किया 10.75 करोड़ का कारोबार
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'हाउसफुल-5' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ ही कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 111.25 करोड़ रुपये हो गया है। 'हाउसफुल-5' ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म 31 करोड़, तीसरे दिन 32.5 करोड़ और चौथे दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही।
Housefull 5: सलमान की सिकंदर को दी पटखनी
कमाई के मामले में फिल्म ने पांचवें दिन सलमान खान स्टारर सिकंदर को भी पीछे छोड़ दिया। सिकंदर ने भारत में जहां कुल कलेक्शन 110.1 करोड़ बिजनेस किया था वहीं 111.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ 'हाउसफुल 5' ने उसे पछाड़ दिया है। इसके साथ ही यह साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Housefull 5: सितारों से सजी फिल्म
'हाउसफुल-5' में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और सोनम बाजवा जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं। खासकर फिल्म में अक्षय और रितेश की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में सौंदर्या शर्मा, श्रेयस तलपड़े, नरगिस फाखरी, जॉनी लीवर, फरदीन खान, डिनो मोरिया और चंकी पांडे भी शामिल हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म का बजट करीब 225 करोड़ रुपये है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Santy Sharma की 'बिग बॉस' सीजन 20 में होगी एंट्री ?
2026-08-11
-
'लव टू हेट यू : चैप्टर 2' में खास किरदार में नजर आएंगी मोनालिसा
2026-08-10
-
एआई पर राहुल गांधी के बाद अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने किया दावा , कहा यह किसी और का स्थान नहीं ले सकता
2026-08-10
-
अभिनेत्री रावल से जबरन किस, छुड़ाती रही निकिता, अब फैन उड़ा रहे मजाक
2026-08-09
-
Toxic के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाई धूम, खूब मिल रही तारीफ
2026-08-09
-
मुंबईः सलमान खान की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की अचानक हुई मौत
2026-08-08
-
'द पैराडाइज' का दमदार टीजर रिलीज, नानी और राघव का खतरनाक अवतार
2026-08-07
-
विनर मिनी माथुर बोलीं, जीतने के लिए डाउन एंड डर्टी होने की जरूरत नहीं
2026-08-07
-
इमरान हाशमी की आवारापन 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, खूंखार नजर आई शबाना आजमी
2026-08-06
-
Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता लॉक अप 2 का खिताब
2026-08-06
-
टीवी एक्ट्रेस गुलफाम खान को याद कर रहे उनके फैन्स, जल्द लौटने की है उम्मीद
2026-08-06
-
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ दिखे तेज प्रताप यादव, शेयर किया वीडियो
2026-08-05
-
काजोल ने जब 'खलनायिका' बन उड़ाए थे दर्शकों के होश, अक्षय थे सीक्रेट क्रश
2026-08-05
-
प्रदीप रावत का निधन: भारतीय सिनेमा ने खोया एक सशक्त अभिनेता
2026-08-05
-
Pradeep Rawat passes away : 74 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, फिल्म जगत में शोक
2026-08-05