बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश, डायमंड नेकलेस ने खींचा सबका ध्यान
खबर सार :-
Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने नए ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींच रही हैं। पेस्टल ग्रीन बनारसी साड़ी और कोर्सेट ब्लाउज में उनका शाही अंदाज़ वाकई देखने लायक है।
खबर विस्तार : -
Sara Tendulkar: भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी खूबसूरती, स्टाइल और सोशल मीडिया पर सक्रियता के कारण हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। फिर चाहे वह कोई इवेंट हो या कोई फंक्शन, वह हमेशा अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींचती हैं। इन दिनों सारा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह है उनका रॉयल अंदाज है। उनके इस अंदाज को देख फैंस पलकें झपकाना भूल गए।
बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश
दरअसल सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका बेहद खूबसूरत और शाही अंदाज दिखने को मिल रहा है। फोटो में सारा मिंट ग्रीन बनारसी साड़ी (Banarasi Saree) पहने नजर आ रही हैं। इस साड़ी को पहनने के लिए सारा नेरेगुलर स्टाइल के बजाय मॉडर्न ड्रेपिंग स्टाइल चुना। उनका एलिगेंट लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल (traditional Look) का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
चर्चा में डायमंड नेकलेस
साड़ी ड्रेपिंग के अलावा ब्लाउज के स्टाइल ने इस लुक को काफी खास बनाया है। सारा ने ऑफ-व्हाइट प्योर सैटिन सिल्क और ऑर्गेंजा सिल्क से बना कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज पहना था। उन्होंने इसे पेस्टल ग्रीन काथन सिल्क बनारसी हैंडलूम साड़ी के साथ पहना था। साड़ी और ब्लाउज टिल्फी ने डिजाइन किए थे। अपने लुक को और बेहतर बनाने के लिए, सारा ने गोलूभाई बडालिया डायमंड्स का स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और मैचिंग कफ ब्रेसलेट पहना था। सारा के लुक में उनके नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा है; इसके बीच में पेंडेंट जैसा ड्रॉप लगा है। उन्होंने अपनी कलाई पर मैचिंग ब्रेसलेट भी पहना है, जो लुक को फेस्टिव और लक्जरी बनाता है। ।
ग्लैमरस लुक से सारा तेंदुलकर से ढाया कहर
Sara Tendulkar ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से पूरा किया। इस ग्लैमरस लुक में मेकअप सॉफ्ट-ग्लैम रखा है। इसके साथ डिफाइन आंखे, वॉप्म कॉम्पलेक्शन और होठों पर ग्लोस लगाया है। उन्होंने अपने बालों को लो बन में बांधा और कुछ बाल खुले छोड़े, जिससे उनके लुक को सॉफ्ट और ग्लैमरस टच मिला। हाथ में फूलों का गुलदस्ता उनके खूबसूरत लुक को और भी बढ़ा रहा था। सचिन तेंदुलकर की बेटी कैमरे के लिए स्टाइलिश पोज देती दिखीं।

तस्वीरें देख पलकें झपकाना भूले फैंस
Sara Tendulkar की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी प्यारी सी मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस सारा के रॉयल साड़ी लुक की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। फैंस उनके एलिगेंट स्टाइल के लिए उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सारा का नया अंदाज देख फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैंन फॉलोइंग
सारा तेंदुलकर मशहूर भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की बेटी हैं। 28 वर्षीय सारा अपनी खूबसूरती, स्टाइल और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह मॉडलिंग असाइनमेंट और ब्रांड विज्ञापनों में भी नजर आती हैं। लोग हमेशा उनकी पर्सनल लाइफ और फैशन सेंस के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन और मेडिकल साइंसेज में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने 2021 में मॉडलिंग की शुरुआत की। वह कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनकी पर उनकी तगड़ी फैंन फ़ॉलोइंग है। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।
ये भी पढ़ेंः- 'SVC 63' के लिए सलमान खान ने घटाया 16 किलो वजन, जिम में इतने घंटे बहा रहे पसीना
अन्य प्रमुख खबरें
-
Saas-Bahu Viral Video: सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
2026-07-16
-
G7 Summit में जेलेंस्की ने किया मेलोनी को Kiss ? असहज हुईं इटली की प्रधानमंत्री, Video हुआ वायरल
2026-06-18
-
Brazil: बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को 115 फीट की ऊंचाई से छोड़ा, मौके पर मौत
2026-06-15
-
कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर क्यों कर रहा है इतना ट्रेंड ?
2026-05-20
-
चप्पल उतारी, घुटनों पर बैठे और सीढ़ियों को दंडवत किया प्रणाम...CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन विधानसभा में यूं ली एंट्री
2026-05-13
-
Anu Sharma: कौन हैं वायरल गर्ल अनु शर्मा ? जिन्होंने पैलेंटिर में शामिल होने के लिए छोड़ दी गूगल की नौकरी
2026-05-06
-
Jabalpur Cruise Accident: मौत भी मां-बेटे को न कर पाई जुदा, जानें बगरी डैम हादसे की वायरल हो रही भावुक तस्वीर का सच
2026-05-03
-
Siachen Loader Story : हिमालय का मौन प्रहरी - एक अनकही कहानी
2026-03-07
-
Woman Birthday Cake Zomato Error: जोमैटो ने बर्थडे विश की जगह केक पर ये क्या दिया, यूजर्स ले रहे मजा
2025-12-22
-
Payal Gaming के Dubai MMS Leak वीडियो ने मचाया बवाल ! यूजर्स बोले- मेरी पायल ऐसा नहीं कर सकती...
2025-12-17
-
MP Viral Couple: शादी के बाद अचानक ये कपल सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दूल्हे ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
2025-12-10
-
19 Minutes Viral Video: कौन हैं Sweet Zannat ? जिनका 19 मिनट का MMS हो रहा वायरल, आप मत करना ये भूल
2025-12-02
-
Viral Videos 19 Minutes: 19 मिनट के MMS ने सोशल मीडिया में मचाया कोहराम, जानें कौन हैं Sweet Zannat और लीक कांड का सच
2025-11-30
-
Sofik SK Viral Video: गर्लफ्रेंड संग सोफिक के प्राइवेट वीडियो हुए लीक, सोशल मीडिया पर मची खलबली
2025-11-20
-
KING: 'किंग' के सेट से लीक हुआ शाहरुख की लाडली सुहाना का लुक, वायरल हुई तस्वीर
2025-09-08