Koffee with Karan 9 Promo: रश्मिका मंदाना ने शादी के लिए विजय को 100 बार किया था प्रपोज
खबर सार :-
Koffee With Karan 9: कॉफी विद करण' सीजन 9 नया प्रोमो जारी हो गया है। जिसमें करण जोड़े से पूछते हैं, "क्या आप लोगों ने एक-दूसरे को प्रपोज किया?" जिस पर विजय ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
खबर विस्तार : -
Koffee With Karan 9 Promo: टीवी का सबसे पॉपुलर और विवादित चैट शो, 'कॉफी विद करण' सीजन 9 की शुरुआत हो चुका है। पहले एपिसोड में जहां सुपरस्टार सलमान खान और करिश्मा कपूर नजर आए थे, वहीं दूसरे एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मेहमान के तौर पर शो में शामिल होंगे। दूसरे एपिसोड का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। इस दौरान दोनों कई मजेदार खुलासे किए हैं।
दरअसल अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और साउथ स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। यह जोड़ी जल्द ही मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन के दूसरे एपिसोड में एक साथ नजर आएगी। शो के हाल ही में जारी हुए 1 मिनट 05 सेकेंड के प्रोमो में दोनों ने अपनी निजी जिंदगी कई मजेदार किस्से साझा किए। रश्मिका जहां इस शो में पहली बार आ रही हैं, वहीं विजय इससे पहले अपनी फिल्म 'लाइगर' की को-स्टार अनन्या पांडे के साथ 'कॉफी विद करण' में आ चुके हैं।
रश्मिका 100 बार शादी के लिए किया था प्रपोज
विजय ने बताया कि रश्मिका ने एक साल के दौरान उन्हें करीब 100 से ज़्यादा बार शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं, रश्मिका ने बताया कि वह पूरे एक साल तक विजय के सामने शादी की बात उठाती रहीं। बाद में, शो के एक हिस्से में एक ऐसा पल आता है जब विजय 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन को कॉल करते हैं। दरअसल शो के प्रोमो में, करण जौहर ने विजय और रश्मिका से पूछा कि जब आपकी जिंदगी में कोई इतना खूबसूरत इंसान आता है...तो क्या उनके बीच कोई प्रपोजल था। रश्मिका ने सिर हिलाकर मना कर दिया, जिसका मतलब था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इसके बाद विजय ने खुलासा किया कि असल में रश्मिका ने ही शादी की बात शुरू की थी।
ये भी पढ़ेंः- अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनिया बनेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन, शादी की तारीख आई सामने
विजय ने कहा, "वह मुझसे कहती थी, 'चलो शादी कर लेते हैं।'" "मैं कहता था, 'ठीक है, तुमन मुझसे 100 बार पूछ चुकी हो!'" जब करण ने रश्मिका से पूछा कि क्या उन्होंने सच में विजय से 100 बार शादी के लिए पूछा था, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "मैं पूरे एक साल तक उनसे यही पूछती रही।" इस पर एक्टर अपने बचाव में कहते हैं, 'मैं बेवकूफ नहीं हूं, पर हां। इस जोड़े के बीच हुई बातचीत का एक प्रोमो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रैपिड-फायर राउंड की दिखी झलक
इसके बाद शो के प्रोमो में रैपिड-फायर राउंड की एक झलक देखने को मिलती है। जहां करण जौहर ने रश्मिका से पूछा कि वह अपनी फिल्म *एनिमल* के को-स्टार रणबीर कपूर और *पुष्पा* के को-स्टार अल्लू अर्जुन में से किसे चुनेंगी। रश्मिका ने अल्लू अर्जुन का नाम लिया। इसी बीच, करण ने विजय से पूछा कि रश्मिका के अलावा, किस अन्य एक्टर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सबसे अच्छी है। इससे पहले कि विजय जवाब दे पाते, रश्मिका ने बीच में ही कहा, "किसी के साथ नहीं!" इसके बाद विजय एक समझदारी भरा और मजेदार जवाब देते हुए कहा कि एक खुशहाल शादी के लिए उनका मंत्र बहुत सीधा है: "हमेशा अपनी पत्नी की बात सुनें।"
कब रिलीज होगा रश्मिका-विजय का एपिसोड
प्रोमो के साथ-साथ, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना वाले एपिसोड की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। 'कॉफी विद करण सीजन 9' का यह एपिसोड अगले बुधवार, 21 अक्टूबर को शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होगा।
26 फरवरी 2026 को रश्मिका-विजय की हुई थी शादी
गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था। इस जोड़े ने 26 फरवरी को शादी कर ली थी। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के डेट करने की चर्चा 2020 में शुरू हुई थी। हालांकि दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की। लेकिन गुपचुप तरीके से कई बार साथ में छुट्टियां मनाते और डिनर डेट पर देखे गए। आखिरकार, 30 वर्षीय रश्मिका और 37 वर्षीय विजय ने अक्टूबर 2025 में सगाई कर ली, और फिर 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में पारंपरिक तेलुगु हिंदू और कोडावा रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
ये भी पढ़ेंः- बॉक्स ऑफिस पर 'रजनीकांत' का स्वैग बरकरार ! Jailer 2 ने पहले ही दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
बेगूसराय के नए DM ने किसके छूए पैर ! तस्वीरें हो रही वायरल
2026-09-27
-
AI के रेट्रो ट्रेंड में रंगा हिमाचल का सियासी कुनबा, आजमाया 80s का लुक
2026-09-11
-
1980 के दशक के Retro AI Trend ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
2026-09-11
-
Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल
2026-09-05
-
ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते MS धोनी का Video हुआ वायरल
2026-09-04
-
युवक ने गर्लफ्रेंड से करवाए 3400 KISS, वायरल हुई 'किसिंग कार'
2026-08-25
-
करीना ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर
2026-08-23
-
ज्ञानवापी से फांसी के फंदे तक: जानिए कौन हैं हर फैसले से सनसनी मचाने वाले जज?
2026-08-17
-
अफसरों की आकर्षक मेहरबानी, 9.82 करोड़ के तालाब में भरेगा बारिश का पानी
2026-08-11
-
Sara Tendulkar: बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश
2026-08-10
-
Saas-Bahu Viral Video: सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
2026-07-16
-
G7 Summit में जेलेंस्की ने किया मेलोनी को Kiss ? असहज हुईं इटली की प्रधानमंत्री, Video हुआ वायरल
2026-06-18
-
Brazil: बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को 115 फीट की ऊंचाई से छोड़ा, मौके पर मौत
2026-06-15
-
कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर क्यों कर रहा है इतना ट्रेंड ?
2026-05-20
-
चप्पल उतारी, घुटनों पर बैठे और सीढ़ियों को दंडवत किया प्रणाम...CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन विधानसभा में यूं ली एंट्री
2026-05-13