बेगूसराय के नए DM ने किसके छूए पैर ! तस्वीरें हो रही वायरल, जानें कौन हैं IAS रिची पांडेय ?

खबर सार :-

Begusarai DM Richie Pandey IAS: आईएएस अधिकारियों की पहचान अक्सर उनके सख्त प्रशासनिक अंदाज से होती है; वे आम तौर पर कड़े शासन और कड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, बिहार का बेगूसराय जिला इन दिनों अपने नए जिला मजिस्ट्रेट, रिची पांडे के एक अनोखे काम की वजह से चर्चा में है।
बेगूसराय के नए DM ने किसके छूए पैर ! तस्वीरें हो रही वायरल

खबर विस्तार : -

Begusarai DM Richie Pandey IAS: बेगूसराय के नए जिलाधिकारी (DM) रिची पांडेय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। जो हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। तस्वीर में डीएम साहब एक बुजुर्ग महिला के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे अपने आधिकारिक पद और प्रोटोकॉल को कुछ देर के लिए भुलाकर उन्होंने ऐसा काम किया, जिसका हर कोई मुरीद हो गया है। हालांकि, उनकी पहचान सिर्फ इस एक तस्वीर तक सीमित नहीं है। 2016 बैच के IAS अधिकारी के तौर पर, उनका प्रशासनिक सफर और साथ ही उनकी साहित्यिक विरासत से जुड़ी यह घटना उनके प्रोफाइल को एक अलग ही आयाम देती है।

DM रिची पांडेय ने किसके छूए पैर 

दरअसल बिहार के बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के मौके पर सिमरिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। जहां डीएम रिची पांडेयय भी शामिल हुए थे। जहां उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के पैर छूए और उनका आशिर्वाद लिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब हर कोई जनने का इच्छू है कि आखिर डीएम रिची पांडेयय ने किसके पैर छूकर आर्शीवाद लिया था?

बता दें कि बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के मौके आयोजित एक कार्यक्रम में दिनकर की पुत्रवधू भी पहुंची थीं। इस दौरान डीएम रिची पांडेय उनसे मिले और सम्मान के तौर पर उनके पैर छुए। यह पल कैमरे में कैद हो गया। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और हर कोई रिची पांडेय की तारीफ कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः- Saas-Bahu Viral Video: सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू

डीएम रिची पांडेय का बेगूसराय से गहरा नाता

रिची पांडेय का बेगूसराय से गहरा नाता रहा है। पटना तबादला होने से पहले, उन्होंने सितंबर 2019 से फरवरी 2020 तक जिले के डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) के तौर पर काम किया था। इसलिए, वह बेगूसराय के भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक माहौल से अच्छी तरह वाकिफ हैं। पटना में DDC के कार्यकाल के दौरान, उन्होंने COVID-19 महामारी की गंभीर चुनौतियों के बीच बेहतरीन प्रशासनिक तालमेल और टीकाकरण प्रबंधन का उदाहरण पेश किया था। 

लगभग सात साल बाद, वह अगस्त 2026 में वे फिर बेगूसराय लौटे बेगूसराय लौटे,  इस बार डीएम की जिम्मेदारी के साथ। इस लिहाज से, बेगूसराय उनके लिए कोई अनजान जिला नहीं है। DDC के तौर पर विकास योजनाओं और ग्रामीण विकास पहलों की देखरेख करने के बाद, अब उन्होंने जिले के पूरे प्रशासन की कमान संभाली है। बेगूसराय के जिलाधिकारी का पद संभालने से पहले वह सीतामढ़ी के डीएम रह चुके हैं।

कौन हैं IAS रिची पांडेय

रिची पांडेय बिहार कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनका जन्म 1988 को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुआ था, हालांकि उनका परिवार मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है। उनके पिता डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस में अधिकारी थे। रिची ने NSIT, दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की और देश के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में से एक, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS), दिल्ली से MBA किया। 

UPSC परीक्षा पास करने से पहले, उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में अनुभव हासिल किया; उन्होंने मशहूर एनालिटिक्स फर्म 'द स्मार्ट क्यूब' और एक्सिस बैंक के कॉर्पोरेट क्रेडिट डिवीजन में काम किया। हालांकि, देश सेवा की गहरी इच्छा उन्हें सिविल सेवा की ओर ले गई।  रिची पांडेय की दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी का नाम तविशी बहल पांडेय है; वह भी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। 

ये भी पढ़ेंः- 'हुक्का पीके आता हूं'... ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते धोनी का Video हुआ वायरल, मचा बवाल

अन्य प्रमुख खबरें