तीसरे बच्चे की मां बनेंगी करीना कपूर ? प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर
खबर सार :-
सोशल मीडिया पर करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरों ने काफी जोर पकड़ लिया। पैपराजी के शेयर किए गए एक वीडियो के बाद, लोग अंदाजा लगाने लगे कि वह फिर मां बनने वाली हैं।
खबर विस्तार : -
Kareena Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की अटकलों के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर करीना का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे देख लोग कयास लगाने लगे की करीना एक बार फिर मां बनने वाली हैं। हालांकि, अफवाहें तेज होते ही करीना ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही बेबो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
दरअसल करीना ने अपनी स्टोरीज में एक मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक आदमी अपना फूला हुआ पेट दिखा रहा है। पोस्ट के बैकग्राउंड में फिल्म 'हम आपके हैं कौन..!. का गाना 'चॉकलेट लाइम जूस' चल रहा था और इसके साथ हंसने वाले और पिज्जा वाले इमोजी लगे हुए हैं। जिससे यह संकेत मिला कि उनका बढ़ा हुआ पेट सिर्फ खाने के प्रति उनके प्यार का नतीजा था। पोस्ट के साथ 'हट ना बे' कैप्शन भी लिखा था।

ये भी पढ़ेंः- Janhvi Kapoor: व्हाइट ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, ग्लैमरस लुक देख लोग हुए दीवाने
करीना की प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी की प्रतिक्रिया
इससे पहले उनकी ननद (सैफ की बहन) सबा पटौदी ने करीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह विवादित फोटो जिसमें बेबो का पेट बढ़ा हुआ लग रहा था सिर्फ कैमरे के गलत एंगल का नतीजा था। सैफ अली खान की बहन और करीना कपूर की ननद, सबा पटौदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने जिम के बाहर करीना की एक फोटो शेयर की और लोगों से अपील की कि वे किसी की भी पर्सनल लाइफ के बारे में बेवजह अटकलें न लगाएं। सबा ने करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरों को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताया।
इसके साथ ही, सबा ने लोगों से दूसरों की निजी जिंदगी में दखल न देने की अपील की और लिखा-"खुद भी जियो और दूसरों को भी जीने दो।" कुछ बातें निजी ही रहनी चाहिए; बिना वजह के अंदाजे लगाने की कोई जरूरत नहीं है। इससे पहले भी न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाते समय करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान के तीसरे बच्चे की उम्मीद करने की अटकलें सामने आई थीं। उस समय, Kareena Kapoor द्वारा शेयर की गई एक इंस्टाग्राम स्टोरी का गलत मतलब निकाला गया था। हालांकि, 'K3G' एक्ट्रेस ने बाद में साफ किया कि यह सब सिर्फ पिज्जा और वाइन की वजह से था।
2012 में सैफ अली खान से की थी शादी
गौरतलब है कि करीना कपूर ने 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। शादी के बाद वे दो बच्चों के माता-पिता बने। 2016 में उनके बेटे तैमूर का जन्म हुआ और उसके बाद 2021 में उनके छोटे बेटे जेह का जन्म हुआ। शादी के 14 साल बाद भी करीना और सैफ के बीच प्यार और आपसी रिश्ता मजबूत बना हुआ है। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना अगली बार मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी।
ये भी पढ़ेंः- दीपिका पादुकोण ने स्पिरिट में काम की रखी थी शर्त, कमाई से दस फीसदी मिले हिस्सेदारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
ज्ञानवापी से फांसी के फंदे तक: जानिए कौन हैं हर फैसले से सनसनी मचाने वाले जज?
2026-08-17
-
अफसरों की आकर्षक मेहरबानी, 9.82 करोड़ के तालाब में भरेगा बारिश का पानी
2026-08-11
-
Sara Tendulkar: बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश
2026-08-10
-
Saas-Bahu Viral Video: सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
2026-07-16
-
G7 Summit में जेलेंस्की ने किया मेलोनी को Kiss ? असहज हुईं इटली की प्रधानमंत्री, Video हुआ वायरल
2026-06-18
-
Brazil: बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को 115 फीट की ऊंचाई से छोड़ा, मौके पर मौत
2026-06-15
-
कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर क्यों कर रहा है इतना ट्रेंड ?
2026-05-20
-
चप्पल उतारी, घुटनों पर बैठे और सीढ़ियों को दंडवत किया प्रणाम...CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन विधानसभा में यूं ली एंट्री
2026-05-13
-
Anu Sharma: कौन हैं वायरल गर्ल अनु शर्मा ? जिन्होंने पैलेंटिर में शामिल होने के लिए छोड़ दी गूगल की नौकरी
2026-05-06
-
Jabalpur Cruise Accident: मौत भी मां-बेटे को न कर पाई जुदा, जानें बगरी डैम हादसे की वायरल हो रही भावुक तस्वीर का सच
2026-05-03
-
Siachen Loader Story : हिमालय का मौन प्रहरी - एक अनकही कहानी
2026-03-07
-
Woman Birthday Cake Zomato Error: जोमैटो ने बर्थडे विश की जगह केक पर ये क्या दिया, यूजर्स ले रहे मजा
2025-12-22
-
Payal Gaming के Dubai MMS Leak वीडियो ने मचाया बवाल ! यूजर्स बोले- मेरी पायल ऐसा नहीं कर सकती...
2025-12-17
-
MP Viral Couple: शादी के बाद अचानक ये कपल सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दूल्हे ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
2025-12-10
-
19 Minutes Viral Video: कौन हैं Sweet Zannat ? जिनका 19 मिनट का MMS हो रहा वायरल, आप मत करना ये भूल
2025-12-02