ये कैसी गुंडागर्दी ! मुंबई के पार्क में नाबालिगों ने 'कपल' को बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल
खबर सार :-
Mumbai Couple viral video: मुंबई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसमें आठ माइनर्स एक कपल के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर माइनर्स को हिरासत में ले लिया है।
खबर विस्तार : -
Mumbai Couple viral video: मुंबई के कुर्ला में एक कपल के साथ बदसलूकी और मारपीट की एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फीनिक्स मॉल के पास एक म्युनिसिपल गार्डन में फोटो खींच रहे युवक और युवती से 8-10 नाबालिग लड़कों ने उनसे बदसलूकी करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लड़कों ने उन्हें चप्पलों और डंडों से बुरी तरह पीटा। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पीड़ित कपल की शिकायत के आधार पर 8 नाबालिगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है और सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम कुर्ला में फीनिक्स मॉल के नजदीक एक म्युनिसिपल पार्क की है। यहां लड़कों के एक ग्रुप ने गार्डन में फोटो ले रहे एक कपल से छेड़छाड़ और गंदे कमेंट्स किए। जब उन्होंने विरोध किया, तो नाबालिग लड़कों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आस-पास खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।
ये भी पढ़ेंः- Koffee with Karan 9 Promo: रश्मिका मंदाना ने शादी के लिए विजय को 100 बार किया था प्रपोज
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल गार्डन में फोटो लेते हुए दिखाई दे रहा है। इसी बीच, वहां मौजूद सात-आठ लड़के गंदे कमेंट्स करने लगते हैं। जब कपल विरोध करता है, तो वे उन्हें परेशान करने और मारपीट करने लगते हैं। एक नाबालिग लड़के को चप्पल जैसी चीज से मारता है, जबकि दूसरा लड़का लड़की के सिर पर डंडे से मारता है।
A group of Muslim boys confronting and surrounding a single boy and girl, with physical pushing and arguments at a public garden behind Phoenix Mall in Chirag Nagar, Mumbai.???? https://t.co/iXUUayzIO0
— subash kumar (@Krishan10_) November 20, 2026
पुलिस ने 8 नाबालिगों के खिलाफ दर्ज किया केस
उधर पीड़ितों की शिकायत के अनुसार, घाटकोपर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस गणेश शिंदे के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352, और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
साथ ही पुलिस ने इस मामले में पांचों नाबालिगों के माता-पिता को भी नोटिस जारी किया है। उनका कहना है कि सभी नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने पेश किया जाएगा और कानून के मुताबिक सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः- मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, माधुरी के बेटे संग दिखी 'मिस्ट्री गर्ल' ने लूटी महफिल
अन्य प्रमुख खबरें
-
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में माधुरी के बेटे संग दिखी 'मिस्ट्री गर्ल' कौन ?
2026-11-06
-
रश्मिका मंदाना ने शादी के लिए विजय को 100 बार किया था प्रपोज
2026-10-18
-
बेगूसराय के नए DM ने किसके छूए पैर ! तस्वीरें हो रही वायरल
2026-09-27
-
AI के रेट्रो ट्रेंड में रंगा हिमाचल का सियासी कुनबा, आजमाया 80s का लुक
2026-09-11
-
1980 के दशक के Retro AI Trend ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
2026-09-11
-
Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल
2026-09-05
-
ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते MS धोनी का Video हुआ वायरल
2026-09-04
-
युवक ने गर्लफ्रेंड से करवाए 3400 KISS, वायरल हुई 'किसिंग कार'
2026-08-25
-
करीना ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर
2026-08-23
-
ज्ञानवापी से फांसी के फंदे तक: जानिए कौन हैं हर फैसले से सनसनी मचाने वाले जज?
2026-08-17
-
अफसरों की आकर्षक मेहरबानी, 9.82 करोड़ के तालाब में भरेगा बारिश का पानी
2026-08-11
-
Sara Tendulkar: बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश
2026-08-10
-
Saas-Bahu Viral Video: सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
2026-07-16
-
G7 Summit में जेलेंस्की ने किया मेलोनी को Kiss ? असहज हुईं इटली की प्रधानमंत्री, Video हुआ वायरल
2026-06-18
-
Brazil: बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को 115 फीट की ऊंचाई से छोड़ा, मौके पर मौत
2026-06-15