Brazil: बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को 115 फीट की ऊंचाई से छोड़ा, मौके पर मौत
खबर सार :-
Tragic Bungee Jumping Accident: बंजी जंपिंग का रोमांच जितना ज़्यादा होता है, उतना ही जान का खतरा भी रहता है। इस बीच ब्राजील में एक एडवेंचर कंपनी की लापरवाही बंजी जंपिंग के दौरान एक युवती की मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
Brazil Bungee Jumping Accident: ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान एडवेंचर कंपनी की घोर लापरवाही की वजह से 21 साल की एक युवती की जान चली गई। इस दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल एक एडवेंचर कंपनी के कर्मचारियों ने युवती को सेफ्टी रोप (सुरक्षा रस्सी) लगाए बिना ही 115 फीट से ज्यादा ऊंचाई से छोड़ दिया, जिससे युवती सीधे नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास (Maria Eduarda Rodrigues de Freitas) के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bungee Jumping Accident: हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल
खबरों के मुताबिक, बंजी जंपिंग की यह गतिविधि ब्राज़ील के साओ पाउलो के लिमीरा इलाके में एक पुल पर हो रही थी। इस दौरान, 21 साल की मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास (Maria Eduarda Rodrigues de Freitas) एक निजी कंपनी की ओर से आयोजित बंजी जंपिंग एक्टिविटी में हिस्सा लेने पहुंची थी। इस दौरान युवती को लगभग 115 फीट से अधिक ऊंचाई से नीचे छोड़ दिया । लेकिन लड़की को सेफ्टी रोप से बांधना ही भूल गए।

इस खौफनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (virul video) हो रहा है, जिसमें दिख जा सकता है कि क्रू मेंबर्स युवती को पुल के किनारे ले जाते और फिर उसे नीचे छोड़ते हैं। हालांकि, अगले ही पल वहां मौजूद लोगों को एहसास हुआ कि उसके शरीर से कोई सेफ्टी रोप नहीं बंधी थी। लोग घबराहट में चिल्लाते हुए सुनाई दे रहे हैं, "रस्सी... रस्सी...!" लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और युवती गहरी खाई में गिर चुकी थी।
Bungee Jumping Accident: पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया
हादसे के तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विस को बुलाया गया, लेकिन युवती को बचाया नहीं जा सका। इस खौफनाक हादसे का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है। घटना के बाद पुलिस ने बंजी जंपिंग ऑपरेशन से जुड़े करीब छह लोगों को हिरासत में लिया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हादसा मानवीय गलती की वजह से हुआ या सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी के कारण।

युवती का अंतिम पोस्ट हो रहा वायरल
हादसे से कुछ देर पहले, मारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जंपिंग साइट की तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर में पुल और उनका जंपिंग रिस्टबैंड दिख रहा था। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "किस पागल इंसान ने मुझे पुल से जंप लगाने आने दिया?" खबरों की माने तो, मृतक युवती मारीया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास ने 'एंट्रे कॉर्डास' नाम की एक प्राइवेट कंपनी को खतरनाक बंजी जंप (Bungee Jumping) और इस इवेंट की फ़िल्मिंग के लिए लगभग $290 (करीब 24,500 रुपये) दिए थे। वह इस अनुभव को यादगार के तौर पर वीडियो में कैद करना चाहती थीं।
सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल
इस खौफनाक हादसे के बाद एडवेंचर टूरिज्म वाली जगहों पर सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई यूज़र्स ने इसे "आपराधिक लापरवाही" करार दिया है, जबकि अन्य लोगों ने एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों की कड़ी निगरानी की मांग की है। वहीं लिमीरा के मेयर मुरिलो फेलिक्स ने कहा कि शहर का प्रशासन ब्राज़ील सरकार के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगा और सुरक्षा नियमों में लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार लोगों से जवाबदेही तय करने की मांग करेगा।
ये भी पढ़ेंः- नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
AI के रेट्रो ट्रेंड में रंगा हिमाचल का सियासी कुनबा, आजमाया 80s का लुक
2026-09-11
-
1980 के दशक के Retro AI Trend ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
2026-09-11
-
Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल
2026-09-05
-
ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते MS धोनी का Video हुआ वायरल
2026-09-04
-
युवक ने गर्लफ्रेंड से करवाए 3400 KISS, वायरल हुई 'किसिंग कार'
2026-08-25
-
करीना ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर
2026-08-23
-
ज्ञानवापी से फांसी के फंदे तक: जानिए कौन हैं हर फैसले से सनसनी मचाने वाले जज?
2026-08-17
-
अफसरों की आकर्षक मेहरबानी, 9.82 करोड़ के तालाब में भरेगा बारिश का पानी
2026-08-11
-
Sara Tendulkar: बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश
2026-08-10
-
Saas-Bahu Viral Video: सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
2026-07-16
-
G7 Summit में जेलेंस्की ने किया मेलोनी को Kiss ? असहज हुईं इटली की प्रधानमंत्री, Video हुआ वायरल
2026-06-18
-
कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर क्यों कर रहा है इतना ट्रेंड ?
2026-05-20
-
चप्पल उतारी, घुटनों पर बैठे और सीढ़ियों को दंडवत किया प्रणाम...CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन विधानसभा में यूं ली एंट्री
2026-05-13
-
Anu Sharma: कौन हैं वायरल गर्ल अनु शर्मा ? जिन्होंने पैलेंटिर में शामिल होने के लिए छोड़ दी गूगल की नौकरी
2026-05-06
-
Jabalpur Cruise Accident: मौत भी मां-बेटे को न कर पाई जुदा, जानें बगरी डैम हादसे की वायरल हो रही भावुक तस्वीर का सच
2026-05-03