नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
खबर सार :-
Nushrat Bharucha Instagram Story: अभिनेत्री नुसरत भरूचा आजकल अपनी विवादित इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए ट्रोल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियों के बैकग्राउंड में बेहद आपत्तिजनक अवाजें सुनाई दे रही है। एक डिजिटल फैक्ट-चेक से पता चला है कि इस दावे को पूरी तरह से....
खबर विस्तार : -
Nushrat Bharucha Instagram Story: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। RCB की ऐतिहासिक जीत पर एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। हालांकि, जश्न वाले वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ अजीब और आपत्तिजनक आवाजों के सुनाई देने से सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया।
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ,लोगों ने ऑडियो को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए और नुसरत जल्द ही ट्रोल्स का निशाना बन गईं। एक साधारण जश्न वाला पोस्ट जल्द ही विवाद में बदल गया और यह मामला ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि नुसरत भरूचा की ओर से कोई ऑफिशियल जवाब नहीं आया है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे महज गलतफहमी बता रहे हैं, तो कुछ सवाल उठा रहे हैं।
Nushrat Bharucha ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी एक स्टोरी
यह पूरा विवाद रविवार, 31 मई, 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फाइनल में लगातार दूसरी बार IPL टाइटल जीतने के ठीक बाद शुरू हुआ। आरसीबी की जीत के बाद अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Nushrat Bharucha Instagram Story) पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें एक्ट्रेस ने टेलीविजन की स्क्रीन पर चल रहे जीत के जश्न के माहौल को रिकॉर्ड किया।हालांकि, लोगों ने वीडियो के बैकग्राउंड में आपत्तिजनक आवाजें सुनीं। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई और एक्ट्रेस को ट्रोल किया जाने लगा। नेटिज़न्स ने आरोप लगाया कि कथित वीडियो क्लिप के बैकग्राउंड में एक अजीब और आपत्तिजनक आवाज सुनी जा सकती है।
एक्ट्रेस ने डिलीट कर दिया था वीडियो
हालांकि, स्टोरी अपलोड होने के कुछ ही मिनटों में एक्ट्रेस की प्रोफ़ाइल से डिलीट कर दी गई। तब से, इस कथित वीडियो के स्क्रीनशॉट और वीडियो क्लिप कई थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म पर सर्कुलेट हो रहे हैं, जिसमें बैकग्राउंड में एक अजीब, ऊंची आवाज सुनाई दे रही है।
Nushrat Bharucha controversial instagram story: फैक्ट चेक
कई सारे डिजिटल फोरेंसिक और फैक्ट-चेकिंग से पता चला है कि नुसरत भरूचा के नाम पर किया गया दावा पूरी तरह से बेबुनियाद और अनवेरिफाइड है। कोई असली डिजिटल फुटप्रिंट या ऑफिशियल सबूत न होने की वजह से पूरे आरोप को खारिज कर दिया गया है।
नुसरत भरूचा का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें "सोनू के टीटू की स्वीटी," "प्यार का पंचनामा," और "ड्रीम गर्ल" शामिल हैं। नुसरत हाल के सालों में "चोरी" और "अकली" जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। अब वह "बन टिक्की" और "उफ्फ यह सियापा" जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस मनोज बाजपेयी की "घूंसखोर पंडित" को लेकर भी खबरों में हैं। हालांकि, उन्हें उनके नाम के लिए ट्रोल भी किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अभिनेत्री रावल से जबरन किस, छुड़ाती रही निकिता, अब फैन उड़ा रहे मजाक
2026-08-09
-
Toxic के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाई धूम, खूब मिल रही तारीफ
2026-08-09
-
मुंबईः सलमान खान की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की अचानक हुई मौत
2026-08-08
-
'द पैराडाइज' का दमदार टीजर रिलीज, नानी और राघव का खतरनाक अवतार
2026-08-07
-
विनर मिनी माथुर बोलीं, जीतने के लिए डाउन एंड डर्टी होने की जरूरत नहीं
2026-08-07
-
इमरान हाशमी की आवारापन 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, खूंखार नजर आई शबाना आजमी
2026-08-06
-
Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता लॉक अप 2 का खिताब
2026-08-06
-
टीवी एक्ट्रेस गुलफाम खान को याद कर रहे उनके फैन्स, जल्द लौटने की है उम्मीद
2026-08-06
-
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ दिखे तेज प्रताप यादव, शेयर किया वीडियो
2026-08-05
-
काजोल ने जब 'खलनायिका' बन उड़ाए थे दर्शकों के होश, अक्षय थे सीक्रेट क्रश
2026-08-05
-
प्रदीप रावत का निधन: भारतीय सिनेमा ने खोया एक सशक्त अभिनेता
2026-08-05
-
Pradeep Rawat passes away : 74 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, फिल्म जगत में शोक
2026-08-05
-
Bigg Boss 20 की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन आएगा सलमान का शोर
2026-08-04
-
Salman Khan ने घटाया 16 किलो वजन, फिटनेस देख फैन्स हैरान
2026-08-03
-
पति की प्रेमिका के लिए पत्नी ने गाया था यह अमर गीत
2026-08-02