Saas-Bahu Viral Video: सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
खबर सार :-
Daughter In Law Mother In Law Dance: एक कंटेंट क्रिएटर ने 'आपके आ जाने से' गाने पर डांस करके अपनी सास का घर पर स्वागत किया। पहले तो सास हैरान रह गईं, लेकिन फिर उन्होंने प्यार से अपनी बहू को गले लगाया और खुद भी डांस में शामिल हो गईं। सोशल मीडिया पर इस भावुक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और सास-बहू के बीच के खूबसूरत रिश्ते की खूब तारीफ़ हो रही है।
खबर विस्तार : -
Daughter In Law Mother In Law Dance: सोशल मीडिया पर सांस-बहू का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वायरल वीडियो में घर लौटी सास का बहू ऐसे स्वागत करती है कि सास बेहद भावुक होकर बहू को खुशी गले से लगा लेती है। दरअसल फिल्मों और टीवी सीरियल्स में जहां अक्सर सास-बहू के रिश्ते को नोक-झोंक और कड़वाहट से भरा दिखाया जाता है। हालांकि असल में, ऐसे रिश्ते भी होते हैं जो प्यार और आपसी सम्मान पर टिके होते हैं। जहां बहू बेटी बन जाती है और सास मां। इस वीडियो को खूब तारीफ मिल रही है।
Saas Bahu Viral Video: सास-बहू का प्यार देख सब हैरान
बता दें कि हाल ही में, एक कंटेंट क्रिएटर ने सास-बहू के खूबसूरत रिश्ते को दिखाने वाला शानदार वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रह है। वीडियो की शुरुआत लिविंग रूम से होती है। टीवी पर मशहूर बॉलीवुड गाना "आपके आ जाने से" बज रहा है, और जैसे ही सास घर के दरवाजे पर पहुंचती हैं, बहू जोश भरे डांस के साथ उनका स्वागत करती है। बहू को ऐसा करता देख सास के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक दिखाई दे रही है। वह मुस्कुराते हुए वे धीरे-धीरे घर में आती हैं और फिर, भावनाओं में बहकर अपनी बहू को गले लगा लेती हैं। वे खुद भी बहू के डांस स्टेप्स के साथ कदम मिलाकर नाचने लगती हैं। दोनों के बीच के खूबसूरत रिश्ते और प्यार के लिए इस वीडियो को खूब तारीफ मिल रही है। यहां वायरल वीडियो नीचे दिए गए लिंग पर जाकर देख सकते है। (https://www.instagram.com/reel/DaumImLKPnm/?utm_source=ig_embed&ig_rid=A12Q2oXKKWKVJEtXxOJVuuj)
viral instagram reel: वीडियो को मिले चुके हैं 18 मिलियन व्यूज
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'kenavita' अकाउंट से शेयर किया गया था। इसका कैप्शन 'जब ससुराल आखिरकार फिर से पूरा महसूस होता है' भी लोगों को बहुत पसंद आया। इस वीडियो को अब तक इस वीडियो पर 18 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन प्यार और तारीफों से भरा हुआ है। एक यूज़र ने कमेंट किया, "अगर बहू को बेटी जैसा प्यार मिले, तो घर सच में स्वर्ग बन जाता है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "असली परिवार ऐसा ही होता है," एक अन्य यूजर ने लिखा "अगर मेरी शादी में ऐसा प्यार और अपनापन नहीं होगा, तो मैं शादी ही नहीं करूंगा।"
ये भी पढ़ेंः- नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
बेगूसराय के नए DM ने किसके छूए पैर ! तस्वीरें हो रही वायरल
2026-09-27
-
AI के रेट्रो ट्रेंड में रंगा हिमाचल का सियासी कुनबा, आजमाया 80s का लुक
2026-09-11
-
1980 के दशक के Retro AI Trend ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
2026-09-11
-
Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल
2026-09-05
-
ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते MS धोनी का Video हुआ वायरल
2026-09-04
-
युवक ने गर्लफ्रेंड से करवाए 3400 KISS, वायरल हुई 'किसिंग कार'
2026-08-25
-
करीना ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर
2026-08-23
-
ज्ञानवापी से फांसी के फंदे तक: जानिए कौन हैं हर फैसले से सनसनी मचाने वाले जज?
2026-08-17
-
अफसरों की आकर्षक मेहरबानी, 9.82 करोड़ के तालाब में भरेगा बारिश का पानी
2026-08-11
-
Sara Tendulkar: बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश
2026-08-10
-
G7 Summit में जेलेंस्की ने किया मेलोनी को Kiss ? असहज हुईं इटली की प्रधानमंत्री, Video हुआ वायरल
2026-06-18
-
Brazil: बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को 115 फीट की ऊंचाई से छोड़ा, मौके पर मौत
2026-06-15
-
कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर क्यों कर रहा है इतना ट्रेंड ?
2026-05-20
-
चप्पल उतारी, घुटनों पर बैठे और सीढ़ियों को दंडवत किया प्रणाम...CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन विधानसभा में यूं ली एंट्री
2026-05-13
-
Anu Sharma: कौन हैं वायरल गर्ल अनु शर्मा ? जिन्होंने पैलेंटिर में शामिल होने के लिए छोड़ दी गूगल की नौकरी
2026-05-06