मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, माधुरी के बेटे संग दिखी 'मिस्ट्री गर्ल' ने लूटी महफिल
खबर सार :-
Manish Malhotra Diwali Party: बॉलीवुड की 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और अदाओं के लाखों दीवाने हैं। लेकिन इस बार, खुद माधुरी नहीं, बल्कि उनका बेटा अरिन चर्चा का विषय बन गया है। मौका था फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी का।
खबर विस्तार : -
Manish Malhotra Diwali party: मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हर साल दिवाली से पहले अपने घर पर ग्रैंड दिवाली पार्टी रखते हैं। जिसमें बॉलीवुड सितारों की महफिल सजती है। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। गुरुवार, 5 नवंबर को मनीष मल्होत्रा ने बॉलीवुड हस्तियों के लिए एक प्री-दिवाली पार्टी रखी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना से लेकर करीना कपूर-सैफ अली खान, करण जौहर-काजोल, सुहाना खान, खुशी कपूर और दिशा पाटनी जैसे सितारे मौजूद थे। हालांकि, इस पार्टी में शामिल हुई एक 'मिस्ट्री गर्ल' ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
माधुरी के बेटे संग दिखी 'मिस्ट्री गर्ल' कौन
दरअसल इस पार्टी माधुरी दीक्षित भी अपने पति श्रीराम नेने और बेटे अरिन के साथ पहुंचीं थी। उनके बेटे के साथ एक 'मिस्ट्री गर्ल' भी दिखी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। मनीष मल्होत्रा की पार्टी से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का परिवार एक साथ नजर आया। लेकिन सबकी नजरें उनके साथ पहुंची मिस्ट्री गर्ल पर टिक गईं, जिन्हें अरिन बहुत ही प्यार से निहार रहे थे। जिस तरह से अरिन ने उसके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और पार्टी के दौरान वह उसे जिस तरह से देख रहा था, उसे देखकर लोग उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयास
सोशल मीडिया यूजर अंदाजा लगा रहे हैं कि हो न हो ये युवती अरिन की गर्लफ्रेंड हो सकती है। हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर न तो परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है और न ही इस बात की पुष्टि हुई है। कई ने कमेंट करते हुए इसी तरफ इशारा किया है। एक ने कमेंट में लिखा- 'गर्लफ्रेंड के साथ अरिन।' वहीं एक ने लिखा- 'माधुरी दीक्षित को सास बनते देखना, मैं सोच भी नहीं सकती।' एक अन्य ने लिखा- 'वह पूरी तरह से उस पर फिदा हैं।'
ये भी पढ़ेंः- गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट, बेटों संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें
गुलाबी साड़ी में धक-धक गर्ल ने लूटी महफिल
दिवाली के जश्न के लिए, 'धक धक' गर्ल माधुरी ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई गुलाबी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज कैरी किया था। सिल्वर झुमके और पोटली बैग ने उनके पारंपरिक लुक पर चार चांद लगा रहे थे। जबकि उनके पति डॉ. श्रीराम नेने सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए। उन्होंने व्हाइट कुर्ते के साथ मैचिंग जैकेट और पैंट पहनी थी। उनके बेटे, अरिन ने ग्रे रंग की इंडो-वेस्टर्न शर्ट और काली पैंट पहनी थी। वहीं, उनके साथ दिखी 'मिस्ट्री गर्ल' ने काले रंग का लहंगा पहना हुआ था, जिस पर चमकदार और आकर्षक सजावट थी। पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही, सोशल मीडिया पर इस लड़की को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
माधुरी दीक्षित का वर्क फ्रंट
माधुरी दीक्षित का वर्क फ्रंट के बीत करें तो वो आखिरी बार नेटफ्लिक्स कॉमेडी-ड्रामा 'मां बहन' में देखा गया था, जिसमें तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा और रवि किशन भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म जून में रिलीज हुई थी। इससे पहले माधुरी 'भूल भुलैया 3' में नजर आई थीं। हाल ही में, माधुरी ने एक वीडियो को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं, जिसमें वह शरवरी वाघ के साथ 'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रैक पर डांस करती नजर आईं। शरवरी ने खुद एक्ट्रेस के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए वीडियो शेयर किया है।

अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची ऐश्वर्या
माथुरी के अलावा इस इवेंट में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी शिरकत की। उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिए। अभिषेक काले कुर्ते में थे, जबकि ऐश्वर्या ने पारंपरिक लाल और गुलाबी एथनिक ड्रेस पहनी थी। इस कपल का सार्वजनिक रूप से कम दिखना पहले उनके अलग होने की अफवाहों को हवा दे रहा था। लेकिन, इस नए वीडियो से उनके बीच एक मजबूत रिश्ते का संकेत मिलता है। अभिषेक पहले ही तलाक की इन अटकलों को खारिज कर चुके हैं और इन्हें "दुर्भावनापूर्ण और झूठा" बता चुके हैं।
गौरतलब है कि मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने 5 नवंबर 2024 को मुंबई में अपनी शानदार सालाना दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड और इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
ये भी पढ़ेंः- बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख भावुक हुए अभिनेता अनुपम खेर
अन्य प्रमुख खबरें
-
रश्मिका मंदाना ने शादी के लिए विजय को 100 बार किया था प्रपोज
2026-10-18
-
बेगूसराय के नए DM ने किसके छूए पैर ! तस्वीरें हो रही वायरल
2026-09-27
-
AI के रेट्रो ट्रेंड में रंगा हिमाचल का सियासी कुनबा, आजमाया 80s का लुक
2026-09-11
-
1980 के दशक के Retro AI Trend ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
2026-09-11
-
Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल
2026-09-05
-
ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते MS धोनी का Video हुआ वायरल
2026-09-04
-
युवक ने गर्लफ्रेंड से करवाए 3400 KISS, वायरल हुई 'किसिंग कार'
2026-08-25
-
करीना ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर
2026-08-23
-
ज्ञानवापी से फांसी के फंदे तक: जानिए कौन हैं हर फैसले से सनसनी मचाने वाले जज?
2026-08-17
-
अफसरों की आकर्षक मेहरबानी, 9.82 करोड़ के तालाब में भरेगा बारिश का पानी
2026-08-11
-
Sara Tendulkar: बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश
2026-08-10
-
Saas-Bahu Viral Video: सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
2026-07-16
-
G7 Summit में जेलेंस्की ने किया मेलोनी को Kiss ? असहज हुईं इटली की प्रधानमंत्री, Video हुआ वायरल
2026-06-18
-
Brazil: बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को 115 फीट की ऊंचाई से छोड़ा, मौके पर मौत
2026-06-15
-
कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर क्यों कर रहा है इतना ट्रेंड ?
2026-05-20