दीपिका पादुकोण ने स्पिरिट में काम की रखी थी शर्त, कमाई से दस फीसदी मिले हिस्सेदारी
खबर सार :-
दीपिका के फिल्म स्पिरिट से अलग होने के बाद उनकी जगह पर तृप्ति डिमरी को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है। यद्यपि दीपिका की ओर से इस संबंध में बयान नहीं दिए गए हैं।
खबर विस्तार : -
मुंबई: फिल्म स्पिरिट की शूटिंग और उससे होने वाली कमाई को लेकर दीपिका पादुकोण ने विवाद खड़ा कर दिया है। यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित मानी जा रही है। निदेशक संदीप रेड्डी ने फिल्म में काम करने के लिए दीपिका पादुकोण का नाम लिया था। लेकिन, दीपिका शुरूआती दौर से ही दीवार खड़ी करती रही हैं। कहानी के संबंध में भी दीपिका को काफी जानकारियां थीं।
यह भी पढ़ें : पीएम जब सीएम थे, उन्होंने मुझसे कह दी जो बात, किसी सीएम ने आज तक नहीं कही: सुभाष घई
इस फिल्म को लेकर इन दिनांें दीपिका सुर्खियों में हैं। निर्देशक के भाई और फिल्म से जुड़े निर्माता प्रणय रेड्डी ने विवादों के संबंध में दावा किया है। इस फिल्म के लिए कई अड़चनें खड़ी कर दी गई हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। वांगा ने दावा किया है कि शुरूआत ही खटपट से हुई। दीपिका पादुकोण ने शूटिंग के लिए कुछ शर्ते रख दीं। बातचीत का दौर चल रहा था, इसके बावजूद वह फिल्म से अलग हो गईं। उन्होंने फिल्म में शूटिंग का समय 8 घंटे करने के लिए कहा था।
हिस्सेदारी को लेकर विवाद हो गया
उनकी बात को मान भी लिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने एक और शर्त रख दी। यहां से विवाद उत्पन्न हो गया। प्रणय के मुताबिक असली मतभेद उत्पन्न होने के कारण फिल्म में हिस्सेदारी है। दरअसल, संदीप करीब 18 महीने से फिल्म में दीपिका को लाने के लिए कोशिश में लगे थे। चर्चा है कि इस फिल्म में काम करने के लिए दीपिका ने हिस्सेदारी मांग ली। संदीप चाहते थे कि इस परियोजना में दीपिका हिस्सेदार बनें, लेकिन हिस्सेदारी को लेकर विवाद शुरू हो गया।
मीडिया में हाल ही में प्रणय ने एक इंटरव्यू दिया और इसमें उन्होंने बताया कि दीपिका ने फिल्म में मुनाफे से 10 फ़ीसदी की हिस्सेदारी की मांग की थी। इसलिए उनके काम करने के संबंध में आगे बातचीत नहीं बढ़ सकी। फिल्म को तैयार करने के लिए दीपिका की जगह किसी और के रखने की बात भी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि विकल्प हर जगह होते हैं। इनमें सफलता मिली है।
अभिनेत्री की कहां से बिगड़ी बात
फिल्म की कहानी और किरदार से जुड़ी कुछ बातें लीक हो गईं। प्रणय ने कहा कि टीम के जरिए ही यह लोगों तक पहुंची है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के संबंध में उन्होंने कहा कि जो बातें फिल्म के संबंध में हुई थी, वह गोपनीय थी। अभिनेत्री के किरदार और फिल्म से जुड़ी कहानी लोगों के बीच नहीं थी। टीम के जरिए यह सार्वजनिक होने के कारण काफी परेशानी भी हुई है। जाहिर सी बात है की फिल्म आने से पहले उसकी कहानी लोगों को पता चल जाती है तो यह उसकी रेप्युटेशन को खराब करती है।
8 घंटे की शर्त को लेकर चर्चा हुई
उन्होंने बताया कि विवाद केवल पांच और छह करोड़ रुपए अतिरिक्त फीस की मांग को लेकर नहीं रहा। इससे पहले भी कुछ बातें हुई हैं जो बेहद गहराई तक दुखी करती हैं। उन्होंने बताया कि दीपिका के 8 घंटे की कार्य अवधि की शर्त को लेकर भी चर्चा हुई थी। दूसरी ओर संदीप रेड्डी वांगा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी का इजहार किया है। उन्होंने कहा है कि कलाकारों और फिल्म की गोपनीय जानकारी सार्वजनिक की गई हैं। यह बेहद निंदनीय है। दीपिका के फिल्म से अलग होने के बाद विवाद बढ़ा है। उनकी जगह पर अब तृप्ति डिमरी को फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है। यद्यपि दीपिका की ओर से इस संबंध में बयान नहीं दिए गए हैं।
कब-कब सुर्खियों में रहीं दीपिका
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कई बार सुर्खियों में रही हैं। इसमें कभी उनका कारण करियर, पर्सनल लाइफ, बयानों इस बार हिस्सेदार को लेकर वह सुर्खियों में हैं। 2015 में दीपिका ने मानसिक स्वास्थय और अपने डिप्रेशन पर बड़ी बहस छेड़ दी। लिव लव लाफ फाउंडेशन की शुरुआत की। 2017-2018 के दरम्यान संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के कारण वह काफी दिनों तक चर्चा में रहीं। 2020 में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में रहीं। दीपिका जेएनयू भी पहुंचीं थीं। वह अपनी शादी के दौरान भी सुर्खियों में रहीं। कुछ समय ही बीतता है कि वह चर्चा में आ जाती हैं।
यह भी पढ़ें : 'अंधभक्त' Isha Koppikar के समर्थन में उतरी कंगना रनौत, बोली- 'मुझे तुम पर गर्व'
अन्य प्रमुख खबरें
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29