'अंधभक्त' Isha Koppikar के समर्थन में उतरी कंगना रनौत, बोली- 'मुझे तुम पर गर्व'
खबर सार :-
Isha Kopikar को अंधभक्त कहा गया, जिस पर एक्ट्रेस ने गर्व से इस बात को स्वीकार किया और अपने हेटर्स को जवाब दिया। कंगना भी उनके जवाब से सहमत दिखीं और खुद को देशभक्त बताया।
खबर विस्तार : -
Isha Koppikar Andhbhakt: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर इन दिनों अपने एक वीडियो के जरिए खूब सुर्खियां बढ़ोर रही है। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन लोगों को जवाब दिया है जो उन्हें अंधभक्त कहकर ट्रोल किया था। अब इस मामले में अभिनेत्री और भाजपा सासंद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) उनके समर्थन में उतर आईं हैं।
Isha Koppikar ने अपने पक्ष में क्या कहा
दरअसल ईशा कोप्पिकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुद को गौरवान्वित 'अंधभक्त' बताया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी भक्ति किसी राजनीतिक दल या नेता के प्रति नहीं, बल्कि देश और उसकी प्रगति के प्रति है। ईशा ने अपने वीडियो में देश प्रेम और राजनीतिक समर्थन के बीच अंतर समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि देश से प्यार करने का मतलब यह नहीं है कि नागरिक अपने नेताओं से सवाल नहीं पूछ सकते। उनके मुताबिक देश की प्रगति में योगदान देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और अहम मुद्दों पर सवाल उठाना भी इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे देश को राजनीति और नेताओं से ऊपर रखें और देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं।
ईशा को मिला कंगना का साथ
ईशा के इस बयान को एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत का भी समर्थन मिला। कंगना ने ईशा की पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वह भी इस तरह की देशभक्ति से खुद को जोड़ सकती हैं। कंगना रनौत ने ईशा के विचारों का समर्थन किया और सामाजिक और सार्वजनिक सक्रियता से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। कंगना रनौत ने अपनी जिंदगी में हुए आंदोलन का जिक्र करते हुए आगे लिखा- मेरे हिसाब से आपने मामले को बहुत अच्छे से समझाया है। हाई स्कूल में, मैंने एक शिक्षक का विरोध किया जो जो असेंबली के दौरान बच्चों के सिर पर डंडे से मारा करते थे
उन्होंने 26/11 मुंबई हमले के बाद हुए विरोध प्रदर्शन समेत विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने का जिक्र किया। कंगना ने कहा कि उन्हें अपने देश और इसके लोगों का 'अंधभक्त' होने पर गर्व है। दोनों अभिनेत्रियों के बयानों से पता चला कि वे देशभक्ति को किसी राजनीतिक दल या नेता से जोड़ने के बजाय देश और उसके नागरिकों के प्रति समर्पण को प्राथमिकता देती हैं।
ईशा कोपिकर को ट्रोल्स ने क्यों कहा 'अंधभक्त'
गौरतलब है कि ईशा कोपिकर को सोशल मीडिया पर तब से 'अंधभक्त' कहा जाने लगा था, जब उन्होंने NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को अपशब्द कहने वाले लोगों का विरोध किया था। उन्होंने उन लोगों को देशद्रोही कहा जो देश के खिलाफ बोल रहे थे। इसके बाद उनकी जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई। अंधभक्त होने को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए ईशा ने वीडियो में यह भी कहा कि जब भी देश में कुछ गलत होगा तो वह इसके खिलाफ आवाज उठाएंगी। जब कुछ अच्छा होगा तो वह खुलकर उसकी तारीफ करेंगी।
ये भी पढ़ेंः- तलाक कंफर्म? गोविंदा से विवाद के बीच बेटे संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
अन्य प्रमुख खबरें
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25