नसीरुद्दीन शाह के कमेंट पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं, नासिर साहब लड़ते पड़ोसी देश के लिए!
खबर सार :-
मुंबई, भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से पंगा ले लिया है। उन पर रनौत ने तीखा हमला बोला है। छात्र आंदोलनों को लेकर बॉलीवुड की भूमिका पर चल रही बहस के बीच कंगना ने अभिनेता पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा और देश के प्रति उनकी वफादारी पर सवाल उठाए।
खबर विस्तार : -
मुंबईः भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस बार फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से पंगा ले लिया है। हलांकि, यह पंगेबाजी आमने-सामने तो नहीं हुई, लेकिन सोशल मीडिया पर जरूर है। कंगना रनौत इन दिनों खूब चर्चा में रहती हैं। दिल्ली में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान से वह ज्यादा ही मुखर हैं। उन्होंने सत्ता पक्ष का पुरजोर समर्थन किया और बीते दिनों छात्र प्रदर्शन को लेकर फिल्म इंडस्ट्री की भूमिका पर भी सवाल उठाया था। बता दें कि कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने छात्रों के आंदोलन को सही ठहराया था। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना था कि आंदोलन के बहाने दिल्ली को अशांति करने की कोशिश थी।
इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर मामला बढ़ा
बाद में इसके कुछ खुलासे भी हुए हैं। इसी बात पर कंगना रनौत ने सवाल उठाया था। कहा था कि प्रदर्शन के मामले में कुछ लोग खामोश क्यों हैं? इस पर नसीरुद्दीन शाह की भी टिप्पणी आई थी। छात्र आंदोलन को लेकर बॉलीवुड की भूमिका के मामले में कंगना ने अभिनेता की पुरानी टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा। सोशल मीडिया में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा। उन्होंने उनके देश के प्रति वफादारी पर भी सवाल उठाए। दरअसल, इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर मामला बढ़ा था।
अभिनेता की टिप्पणी पर निशाना साधा
इसमें कंगना ने एक खबर साझा की, जो अभिनेता पीयूष मिश्रा के नसीरुद्दीन शाह को लेकर दिए गए हालिया बयान से संबंधित था। कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा, सच तो यह है हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर यानी देश की रोटी खाती हूं, उसकी रखवाली करती हूं। उसके लिए लड़ती हूं। नासिर साहब लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं। कंगना ने अपनी पोस्ट में कहा, आज के समय में किसी इंसान को कुत्ता कहना भी इस तरह की तारीफ है। उनके कहने का मतलब था कि कुत्ता तो वफादार होता है और मासूमियत भी उसमें होती है।
कंगना रानौत इन दिनों खुलकर हैं बोलती
कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि मैं नसीरुद्दीन शाह जैसे लोमड़ी बनने के बजाय कुत्ता कहलाना पसंद करूंगी। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि वह चुप्पी तब तोड़ेंगे, जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को रहेगा। उन्होंने कहावत भी कही थी, जिसे साधारण बोलचाल में रहते हैं कि कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है इसलिए वह बोल नहीं सकते हैं। यानी भोंक नहीं सकते हैं। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि जब उनके दांत टूट जाएंगे, तब वह भौंकेंगे। यह मामला अभिनेता पीयूष मिश्रा ने उठाया और पलटवार किया था।
राहुल गांधी को रांची न जाने पर घेरा
उन्होंने कहा था कि झारखंड लोक सेवा आयोग से जुड़े मुद्दे को लेकर रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में क्या राय है, फिर उन्होंने कहा कि जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वह बोल नहीं सकते। पीयूष ने सवाल उठाया कि जो लोग बोल नहीं सकते हैं, जिनके मुंह में हड्डियां हैं, वह पिज़्ज़ा और बर्गर भी तो ढूंढ रहे हैं। अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने यह मामला उठाया है। कंगना रानौत इन दिनों खुलकर बोलती हैं। राहुल गांधी के लिए भी उन्होंने कहा था कि रांची के जेनजी की हालत देखी नहीं जाती। राहुल गांधी वहां क्यों नहीं जा रहे हैं?
यह भी पढ़ें : कंगना का राहुल गांधी पर वार, कहा, हमारे जेनजी बड़ी तकलीफ में, वहां क्यों नहीं जा रहे राहुल गांधी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Jaipur में विकास यात्राओं को सिग्नल देंगे नितिन नवीन, youth से संवाद कर परखेंगे मन की बात
2026-09-25
-
बिहार के समस्तीपुर में छेड़छाड़, बेटियों की सुरक्षा को लेकर घिरी सरकार
2026-09-24
-
मुख्य चुनाव आयुक्त पर विपक्ष के शब्दबाण, निशाने पर गृहमंत्री भी
2026-09-24
-
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- मेरे पास पर्याप्त सबूत
2026-09-24
-
सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 584 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण
2026-09-24
-
BJP में बढ़ी महिला नेताओं की जिम्मेदारी, अब आरक्षण की जरूरत पूरी
2026-09-23
-
बोलीं ममता बनर्जी, BJP हमेशा सत्ता में नहीं रहेगी, CEC के काले कारनामे उजागर
2026-09-23
-
बिहार कैबिनेट ने 24 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगाई मुहर
2026-09-23
-
BJP ने स्मृति ईरानी को सौंपी छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
2026-09-23
-
धारापुरम विधानसभा उपचुनाव टीवीके के लिए बनीं बड़ी चुनावी परीक्षा
2026-09-23
-
New Delhi : देश के लिए बड़ी चुनौती है नशा: Amit Shah
2026-09-22
-
विजयवर्गीय ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा-कांग्रेस के नेताओं ने अलग तरीके से पेश किया
2026-09-22
-
यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान
2026-09-22
-
Meerut : अब भारत के पास अपनी पहचान है : CM Yogi
2026-09-21
-
Jammu & Kashmir: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उठाया ओपन मेरिट का मुद्दा
2026-09-21