कंगना का राहुल गांधी पर वार, कहा, हमारे जेनजी बड़ी तकलीफ में, वहां क्यों नहीं जा रहे राहुल गांधी
खबर सार :-
कंगना रनौत को उनकी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाना जाता है। जब भी देश में कोई बड़ा मुद्दा उछलता है, तो निश्चित है कि कंगना रनौत कुछ ना कुछ बोलती हैं। वैसे तो वह राजनीति से ज्यादा परिचित अपने फ़िल्मी करियर के कारण रही हैं, लेकिन इन दिनों वह राहुल एंटी होने के कारण ज्यादा ही चर्चा में रहती हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली। कंगना रनौत को उनकी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाना जाता है। जब भी देश में कोई बड़ा मुद्दा उछलता है, तो निश्चित है कि कंगना रनौत कुछ ना कुछ बोलती हैं। वैसे तो वह राजनीति से ज्यादा परिचित अपने फ़िल्मी करियर के कारण रही हैं, लेकिन इन दिनों वह राहुल एंटी होने के कारण ज्यादा ही चर्चा में रहती हैं। कंगना रनौत ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की धांधली पर युवाओं के प्रदर्शन और जेनजी की तरफदारी की है। उनका कटाक्ष राहुल गांधी पर है। वह कहती हैं कि बड़े तकलीफ में हैं, हमारे जैन जी। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को रांची में चल रहे छात्र आंदोलन पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।
यह भी पढ़ें हंगामा और हल्लाबोल में दब गए जनहित के मुद्दे, एक दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए सत्र स्थगित
रांची में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा
उन्होंने राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा, हमारे जैन जी हर तरह की तकलीफ झेल रहे हैं। कंगना ने कहा यह केवल इन दिनों का नहीं दशकौ की परेशानी है। कंगना रनौत पिछले दिनों संसद भवन में भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ जमकर बोल चुकी हैं। उन्होंने कहा इनको पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए पहले अपनी और अपनी गलती घर की गलतियां दूर करना चाहिए। उसके बाद दूसरों की तरफ कीचड़ उछालने की सोचना चाहिए। अब जब जंतर मंतर के बाद रांची में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा तब फिर कंगना की टिप्पणी मीडिया के जरिए लोगों के सामने आई है।
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने भी इस तरह की परेशानियां झेली हैं, चाहे वह पेपर लीक हो, मेरिट का मामला हो, नंबरों का हो। यह समस्या आज की नहीं है। उन्होंने कहा कि इन सभी के बीच में कहना चाहती हूं कि कांग्रेस के अलावा भी जो राजनीतिक पार्टियों हैं, वह दिल्ली के जंतर मंतर और संसद में केवल तमाशा किए हैं। उन्होंने कहा कि इनका छात्रों से कोई लेना-देना नहीं हेै। यह छात्रों की परेशानियों से कोई वास्ता नहीं रखते हैैं। जब झारखंड में ऐसी स्थिति बन रही है, वहां के हालात खराब हो रहे हैं, कंगना रनौत ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि रांची में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, उनको छाया के लिए टेंट लगाने नहीं दिया जा रहा है।
छात्रों की परेशानियों से कोई वास्ता नहीं
प्रशासन उनके पास तक खाना नहीं पहुंचने दे रहा है। बच्चों को नहाने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इसके बाद भी राहुल गांधी वहां नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां दिल्ली में तो छात्रों को उकसाना था, बच्चों को गुमराह करना था, देश की सिक्योरिटी के साथ खतरा मोल लेना था, इसलिए तब राहुल गांधी निकले थे। हुड़दंग मचाना लोगों को उकसाना उनकी यह पुरानी आदत है। कंगना ने कहा जब भी राहुल गांधी बाहर निकलते हैं, देश के लिए खतरा बनकर निकलते है।ं कांग्रेस की कंगन से लड़ाई आज की नहीं है , जब वह राजनीति में पूरी तरह से नहीं आई थी, तब महाराष्ट्र में शिवसेना उद्योग ठाकरे की सरकार ने उनके मकान को तोड़ने की जो कोशिश की थी, उसे कंगना भूल नहीं पाएंगी। इस मामले में उन्हें कोर्ट से राहत मिली थी।
आतंकवादी ताकतेें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा
वरना वहां पर कांग्रेस गठबंधन की सरकार थी। उसके बाद ही कंगना रनौत भाजपा में शामिल हुईं और राज नीति में सक्रियता दिखाने लगीैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो फेसबुक से हटा दिया था, मेटा ने जो हरकत की थी उसके लिए उसने माफी तो मांगी, लेकिन राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। भाजपा सांसद ने कहा कि मैं कभी इस कमेटी से ताल्लुक रखती हूं। हमारे अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने कल सख्त रुख अपनाया था। हमारी सरकार झुकी नहीं एंटी नेशनल कंटेंट को सोशल मीडिया के जरिए बढ़ावा दिया जा रहा था, हमने इस पर आपत्ति जताई थी और इसका परिणाम निकला कि उन्होंने गलतियां मानी हैैं। जैसे आतंकवादी ताकतेें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई हैं, हम उनसे भी राहत की उम्मीद करते हैं।
कंगना ने राहुल के खिलाफ कब-कब खोला मोर्चा
अगस्त 2026 - झारखंड छात्र आंदोलन- झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कंगना ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा बड़ी तकलीफ में जेनजी। राहुल क्यों नहीं गए।
जुलाई 2026 - संसद में बयान- संसद में राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जो बयान दिए थे, उस कारण राहुल को बोलने से रोका गया थौ कंगना ने यहां भी राहुल गांधी से माफी की मांग की।
जुलाई 2026 - विरोध प्रदर्शन पर तंज- नीट और अन्य मुद्दों पर कांग्रेस के पीएम आवास की ओर बढ़ने की कोशिश पर कंगना ने राहुल गांधी को राजा बाबू बताया।
मार्च 2026 - संसद में आचरण पर टिप्पणी- संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा था कि राहुल संसद में टपोरी की तरह आते हैं, तू-तड़ाक से बात करते हैं।
अगस्त 2025 - भारतीय सेना पर टिप्पणी- राहुल गांधी के भारतीय सेना को लेकर दिए गए पुराने बयानों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद कंगना ने राहुल गांधी पर एंटी-इंडिया मानसिकता रखने वाला बताया।
यह भी पढ़ें संसद में विपक्ष की भूमिका पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, किरेन रिजिजू बोले- चर्चा से बच रही कांग्रेस
अन्य प्रमुख खबरें
-
टीवीके सरकार के कृषि बजट में किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस
2026-08-06
-
बिहार में पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे 16 मेडिकल कॉलेज
2026-08-05
-
गुजरात के सीएम-डिप्टी सीएम ने किया सीडब्ल्यूजी के प्लेयरों का स्वागत
2026-08-05
-
हंगामे के कारण सत्र स्थगित, सीएम योगी बोले-सपा का आचरण जनविरोधी
2026-08-05
-
अभिषेक को हाईकोर्ट का बड़ा झटका, याचिका खारिज
2026-08-05
-
राज्यसभा में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण पर हुई बहस, मंत्री ने कहा फेल होगा तुष्टिकरण का प्लान
2026-08-04
-
संसद में घमासान, विनियोग विधेयक पारित
2026-08-04
-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, डिंपल यादव ने की निष्पक्ष जांच की मांग
2026-08-04
-
यूपी सरकार मदरसों में कामिल-फाजिल पाठ्यक्रम बंद करेगी? केशव मौर्य के बयान से विवाद
2026-08-04
-
टीवीके सरकार के बजट में शिक्षा से जुड़े बड़े बदलावों की हो सकती है घोषणा
2026-08-04
-
किरेन रिजिजू बोले- अहम विधेयकों पर चर्चा से बच रही कांग्रेस
2026-08-03
-
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार, विपक्ष कस रहा तंज
2026-08-03
-
Manjalpur By-Election: गुजरात की मांजलपुर सीट से भाजपा के सतीश पटेल जीते
2026-08-03
-
पहले छात्रों की लड़ाई, अब विपक्ष की भलाई, गदगद हैं दलों के लोग
2026-08-03
-
E20 पेट्रोल नीति के विरोध में पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल
2026-08-03