कंगना रनौत के Gen Z बयान पर बवाल, राखी सावंत ने किया पलटवार
खबर सार :-
कंगना रनौत के Gen Z महिलाओं पर दिए गए बयान के बाद मामला विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि राखी सावंत ने उनपर पलटवार करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
खबर विस्तार : -
Kangana Ranaut Statement: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे Gen Z छात्रों और छात्राओं के खिलाफ विवादित बयान दिया। बता दें कि एक्ट्रेस ने इसे जेनरेशन गटर कहा है, जिस पर राखी ने पलटवार किया है। उन्होंने एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि संसद में बैठकर देश की बेटियों और छात्रों के खिलाफ ऐसी गंदी भाषा इस्तेमाल करने का किसी को अधिकार नहीं है।
अभिनेत्री के बयान के बाद बढ़ा विवाद
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा Gen Z छात्राओं को लेकर दिए गए बयान के बाद मामला बढ़ता ही जा रहा है। अब राखी ने एक्ट्रेस पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि देश की बेटियों और छात्रों पर सवाल उठाने से पहले खुद के बारे में जान लेना ज्यादा जरुरी है। दरअसल, कंगना ने हाल ही में Gen Z छात्राओं के बारे में उन्हें जेनरेशन गटर कहा और अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि ऐसी लड़कियां न तो पढ़ाई में अच्छी होती हैं और न ही परिवार की जिम्मेदारिया निभाने में। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि नई पीढ़ी पश्चिमी सोच की नकल कर रही है और बिना जिम्मेदारी के स्वतंत्र जीवन का दिखावा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पीढ़ी के बच्चे अश्लीलता को अपनी आजादी मानते हैं। ज्यादातर बच्चे अपनी माता-पिता की कमाई पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने Gen Z को गटर छाप कहा, जिसके बाद बवाल काफी बढ़ गया है। अब राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है।
एक्ट्रेस को जमकर लताड़ा
राखी उन पर पलटवार करते हुए एक्ट्रेस को 'चुड़ैल', 'खजवी' और 'गटर माउथ' तक कह दिया। उन्होंने काफी गुस्से में कहा, ''खजवी कैसी है खजवी, क्या देकर मिनिस्टर बन गई तू? ऐसे तो तू कहीं बाहर भी जाएगी कंगना, तो कोई कुत्ता भी तुझे वोट नहीं देगा। पता नहीं क्या देखकर तू सीएम, पीएम पता नहीं क्या बन गई? सुन मेरी बात, हमारे देश की लड़कियों के बारे में क्या बकवास कर रही है, हां क्या बकवास कर रही है मेरे स्टूडेंट्स और मेरी लड़कियों के बारे में। उन्होंने तंज कसते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ कांड के बारे में कहा, एक कान के नीचे थप्पड़ तो खाई थी ना एयरपोर्ट पर। तुझे डर नहीं है, और थप्पड़ खाएगी सब जगह से, तू मेरे देश की लड़कियों के साथ क्या बकवास कर रही है? सब जगह से, तेरे को Z सिक्योरिटी दे दी है। इतना जो तू ये Z सिक्योरिटी लेकर घूम रही है। दम है ना, तो अकेली घूम, तब तुझे पता चलेगा देश की ताकत, देश के बच्चों की ताकत, देश के लोगों की ताकत। भगोड़ी। संसद में बैठकर क्या बकवास किए जा रही है अकेले।''
छात्रों के खिलाफ इस तरह की भाषा निंदनीय
राखी ने आगे कहा, ''देश की लड़कियों को इतना बुरा बोल रही है, अपना चरित्र देखष बॉलीवुड में क्या-क्या किया और किसके साथ रही है। अपना चरित्र देख गटर माउथ। गंदी नाली की कीड़ी। मेरे देश की लड़कियों के खिलाफ बोल रही है, तेरी इतनी औकात है। राखी ने अपने वीडियो के माध्यम से कंगना के बयान को लेकर कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि संसद में बैठकर देश की बेटियों और छात्रों के खिलाफ ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल करने का किसी को अधिकार नहीं है।'' हालांकि इसके बाद कंगना ने एक और वीडियो जारी कर सफाई देते हुए कहा कि उनका निशाना पूरी तरह पीढ़ी पर नहीं, बल्कि सड़कों पर अभद्र आचरण करने वाले कुछ लोगों पर था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06