NEET UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों ने जंतर-मंतर पर मनाया जश्न
खबर सार :-
देशभर में नीट यूजी पेपर को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पत्र साझा कर कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से ऊपर है।
खबर विस्तार : -
Dharmendra Pradhan Resignation: दिल्ली में पिछले 36 दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। छात्र और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने एक पत्र साझा कर कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से ऊपर है। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा में सुधार, सीबीआई जांच और सीबीटी व्यवस्था की बात करते हुए अपना पद छोड़ने का कारण बताया।
शिक्षा मंत्री ने पद से दिया इस्तीफा
नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में युवा जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसकी शुरुआत दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई, जहां अभिजीत दीपेक की अगुवाई वाली कॉकरोच जनता पार्टी से लाखों युवा जुड़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक भूख हड़ताल की, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आश्वासन देकर उनका अनशन समाप्त कराया। अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया है। सीजेपी के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा था कि जब तक शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 25 जुलाई शनिवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से ऊपर है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने इसे बड़ी जीत बताते हुए जश्न मनाया।
प्रभावित परिवारों को न्याय
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके आंदोलन की सफलता है। उनके संघर्ष दृढ़ निश्चय के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमने कर दिखाया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन हमने साबित कर दिया कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि उन छात्रों और परिवारों को न्याय दिलाना है, जो परीक्षा में हुई गड़बड़ियों से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि वह पीड़ित छात्रों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्हें न्याय दिलाने तक लड़ाई जारी रखेंगें।
पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा
अभिजीत दीपके ने सरकार के सामने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि परीक्षा से जुड़े विवाद और अनियमितताओं के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद के साथ-साथ न्याय भी मिलना चाहिए। बता दें कि इस प्रोटेस्ट के दौरान अभिजीत ने अनिश्चित काल के लिए भूख हड़ताल करने का फैसला किया था। 18 जुलाई को पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला किया था। इसके साथ ही जेएयू की पीएचडी की छात्रा नेहा ने भी सोनम वांगचुक के साथ 28 जून से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की शुरुआत की थी। वो लगातार 21 दिन से अधिक समय तक अनशन पर डटी रहीं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद छात्र इसे अपनी बड़ी जीत बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, आंदोलन तेज करने की चेतावनी, दो मांगों पर सहमति
अन्य प्रमुख खबरें
-
संजय झा ने विपक्ष को दिया जवाब, कहा पार्ट टाइम वाले हैं यह नेता
2026-07-25
-
केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट पर सीएम सख्त, कार्रवाई के आदेश
2026-07-24
-
छात्रों को सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए उकसाया जा रहा ; संजय निषाद
2026-07-24
-
कावेरी जल विवादः कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार की पहल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से करेंगे बातचीत
2026-07-24
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, आंदोलन तेज करने की चेतावनी, दो मांगों पर सहमति
2026-07-24
-
अखिलेश यादव ने साधा केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'बीमारी ROOT में, इलाज FRUIT का हो रहा है'
2026-07-24
-
NEET पेपर लीक पर विपक्ष का अनोखा मार्च, राहुल गांधी संग 120 से ज्यादा सांसद गांधी स्मृति पहुंचे
2026-07-24
-
पेपर लीक पर सरकार की विपक्ष को खुली चुनौती, समय और तारीख तय करें...रिजिजू के बयान से गरमाई सियासत
2026-07-23
-
2026-07-23
-
2026-07-23
-
पेपर लीक विवाद पर सियासी संग्राम तेज, प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा
2026-07-23
-
2026-07-23
-
राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य खतरे में
2026-07-22
-
छात्र आंदोलन का मंच हाईजैक: मनोज मुंतशिर
2026-07-22
-
सपा सरकार में प्रश्न-पत्र और नतीजे दोनों बेचे जाते थे : सुभासपा प्रमुख
2026-07-22