Amit Shah Birthday: गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर PM मोदी और CM योगी समेत नेताओं ने दी बधाई
खबर सार :-
Amit Shah Birthday: देश भर के नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक सुरक्षित और मजबूत भारत बनाने में उनके अहम योगदान को रेखांकित किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
खबर विस्तार : -
Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। वह गुरुवार 22 अक्टूबर को 62 वर्ष के हो गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से भाजपा के चाणक्य बने अमित शाह आजादी के अमृतकाल में बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 22 अक्टूबर 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मे अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
पीएम मोदी व रक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, "गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी प्रशासनिक सूझबूझ ने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। माओवाद के खतरे को खत्म करने और नशा मुक्त समाज के हमारे विजन को आगे बढ़ाने में उनकी सफलताएं विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे लोगों की सेवा करते हुए एक लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी, गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। अमित शाह भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और सहकारिता क्षेत्र को नई गति देने के लिए पूरी लगन और निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की निरंतर सक्रिय सेवा में बने रहने की प्रार्थना करता हूं।"
ये भी पढ़ेंः- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में हैट्रिक लगाएगी भाजपा, प्रदेश में 2047 तक जनता का भरोसा नहीं जीत पाएंगे अखिलेश
जेपी नड्डा-नितिन गडकरी ने दी बधाई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 'X' पर लिखा, "केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में 'नक्सल-मुक्त भारत' के संकल्प को साकार करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया है। वर्ष 2029 तक 'नशा-मुक्त भारत' का लक्ष्य, देश के युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के प्रति आपकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनभागीदारी से यह संकल्प भी अवश्य पूरा होगा।"
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी, गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूं।"
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्रीय सुरक्षा और जन कल्याण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य, सुखी जीवन और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।"
सीएम योगी ने अमित शाह को दी बधाई
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने लिखा, "कुशल रणनीतिकार और संगठन के शिल्पकार, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"
गुजराती व्यापारी परिवार में जन्मे अमित शाह
अमित अनिलचंद्र शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में एक गुजराती हिंदू परिवार में हुआ था। उनके परिवार की जड़ें गुजरात के मानसा से जुड़ी हैं। उनके परदादा मानसा की छोटी सी रियासत में 'नगरशेठ' थे जो मुख्य व्यापारी होने के साथ-साथ एक प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्ति भी माने जाते थे।
उनके पिता, अनिलचंद्र शाह, मानसा में एक व्यवसायी थे और PVC पाइप का एक सफल कारोबार चलाते थे। अमित शाह का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ाव उनके बचपन से ही रहा है; कम उम्र से ही वे अपने पड़ोस में लगने वाली 'शाखाओं' में हिस्सा लेते थे। अहमदाबाद में अपने कॉलेज के दिनों के दौरान, वे औपचारिक रूप से RSS के एक 'स्वयंसेवक' बन गए।
अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वे 2019 से केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय इतिहास में सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले गृह मंत्री हैं। गृह मंत्रालय के अलावा, उनके पास केंद्रीय सहकारिता मंत्री का प्रभार भी है। उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर बड़े निर्णयों की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने जो पीएम मोदी को अगुवाई में भारत को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य तय किया उसे वह पूरा कर चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः- विधानसभा चुनाव: यूपी में खोया जनाधार पाने की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, गठबंधन-सीट बंटवारे पर निर्णय जल्द
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने आप नेता को जारी किया नोटिस
2026-11-06
-
करनाल में अमित शाह की हुंकार ! राहुल गांधी पर किया तीखा वार
2026-11-05
-
BJP Padyatra: गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन
2026-11-04
-
Delhi की सीएम का राहुल गांधी पर तंज: संसद में बहस की हिम्मत नहीं, बाहर के हैं lop
2026-11-04
-
कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' प्रदर्शन
2026-11-03
-
राहुल गांधी की पसंद है विध्वंसक मॉडल, सत्ता के लिए पागल हो रहे: भाजपा
2026-11-03
-
धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, सियासत वालों का सहारा ‘पोस्ट’
2026-11-03
-
सपा यूपी के लिए शाप, जब भी सत्ता में आई तबाही मचाईः मुख्यमंत्री योगी
2026-11-02
-
भागलपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष: राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट
2026-11-02
-
AAP पार्टी को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने ज्वाइन की बीजेपी
2026-11-02
-
देशभर में सड़क पर उतरा एनडीए, अराजकता के खिलाफ उठाई आवाज
2026-11-01
-
ग्रामीण परिवारों पर Yogi सरकार की नजर, 42 लाख से अधिक महिलाओं को राहत
2026-11-01
-
झारखंड के गम्हरिया थाने में दुष्कर्म, 595 मंडलों में हेमंत सरकार के पुतले जलेंगे
2026-11-01
-
UP Election 2027: संभल जिले की चार सीटों पर क्या थे 2022 के नतीजे
2026-10-31
-
UP Elections 2027: उन्नाव की 6 सीटों पर भाजपा का सियासी समीकरण
2026-10-31