bjp का राहुल गांधी पर तीखा हमला; एक अंतरराष्ट्रीय सत्ता परिवर्तन नेटवर्क से उनके कथित संबंधों पर सवाल उठाए
खबर सार :-
बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण, हुड़दंग, संविधन का अपमान, अराजकता और महिला पुलिस के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ विदेशी सत्ता परिवर्तन नेटवर्क के कथित आरोपो की जांच की मांग की।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने चिंता जताई है कि भारत में अराजकता फैलाने और चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश हुई है। इन प्रयासों में एक अंतरराष्ट्रीय सत्ता परिवर्तन अभियान से जुड़े होने के खुलासों खुलासे किए गए हैं। भारत में भी ऐसे प्रयास किए गए, इसलिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इस नेटवर्क के बीच कथित संदिग्ध संबंधों की भाजपा ने जांच की मांग की है। पार्टी ने राहुल गांधी को गैर-जिम्मेदाराना और अपरिपक्व व्यवहार करने वाला नेता बताया है।
ये भी पढ़ेंः अगले 30 साल तक आपको मौका नहीं मिलेगा, इसलिए वोट चोरी के बहाने बना रहे हैं: अमित शाह ने विपक्ष को घेरा
चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश
गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि भारत में अराजकता फैलाने और चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की गई है। इन प्रयासों में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भूमिका की जांच होनी चाहिए। भाटिया ने गंभीर आरोप लगाए हैं। फॉक्स न्यूज की एक खोजी डिजिटल रिपोर्ट का हवाला दिया गया। इसमें कहा गया है कि फ्रांस के साथ कई और देशों में सत्ता परिवर्तन के लिए अराजकता और विरोध प्रदर्शनों का इस्तेमाल किया गया। भारत में मौजूदा राजनीतिक गतिविधियों उनसे मिल रही हैं।
राहुल गांधी पर कड़ी टिप्पणी की गई है। इनको गैर-जिम्मेदाराना और अपरिपक्व बताया गया। भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान का मजाक किया है। महिलाओं का नवरात्र में अपमान किया। भाटिया ने उन्हें अराजक करार दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदर्शन का अधिकार संविधान में है। बिना अनुमति के कभी भी कहीं भी इसकी इजाजत संविधान नहीं देता है। भाटिया ने कहा कि वह कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट प्रदर्शन करते हुए हजारों की भीड़ लेकर जाएंगे। भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी और उनके समर्थक देर रात धरना स्थल में परिवर्तित करने गए थे।
लोकतंत्र में हर नागरिक को विरोध करने का अधिकार
यह काम अपरिपक्व ही कर सकता है। वह गुंडागर्दी करने गए थे। भाजपा ने कुछ वीडियो भी दिखाए। इन पर सवाल करते हुए कहा कि एक महिला पुलिस को लीडरआफ अपोजीशन या कोई पुरूष कैसे छू सकता है? संविधान की कई बातें यहां भाटिया ने बताईं। विदेश नेटवर्क का भी जिक्र किया। भाटिया ने कहा कि उनकी बहन पुलिस कर्मी महिला को कोहनी मारती हैं। एक महिला पुलिस कर्मी के साथ हिंसा की। एक पुलिस कर्मी के वर्दी से बिल्ले उखाड़ दिए गए। उन्होंने कहा कि यह भारत के सवाल है। जनता पूछ रही है।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन ऐसे प्रदर्शनों से संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस पार्टी विदेशी संगठनों के साथ अपने संबंधों और अपनी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर अपना रुख स्पष्ट करे। भाटिया ने कहा किं जनता का भरोसा कायम रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट परिसर के भीतर राहुल गांधी की गतिविधियों पर भी। सवाल उठाए, कहा कि उनकी जिम्मेदारी वह बताएं? क्योंकि नेता प्रतिपक्ष हैं।
याचिका दायर करने के बहाने परिसर में दाखिल हुए
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी शाम 6ः00 बजे से 7ः00 बजे के बीच एक याचिका दायर करने के बहाने सुप्रीम कोर्ट परिसर में दाखिल हुए थे। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया है। भाटिया ने बताया कि जो रिपोर्ट है, उसमें नौ देशों में सक्रिय 101 संगठनों के एक नेटवर्क का जिक्र है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के लिए किया जाता है। फ्रांस स्थित इंडियन अलायंस पेरिस श्नमक संगठन का जिक्र करते हुए, गौरव भाटिया ने कहा कि 6 अक्टूबर, 2026 को इस समूह ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी से जुड़े विरोध प्रदर्शनों और उसके बाद उनकी हिरासत के बारे में सामग्री का बड़े पैमाने पर प्रचार किया।
ये भी पढ़ेंः Amit Shah Birthday: गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर PM मोदी और CM योगी समेत नेताओं ने दी बधाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने आप नेता को जारी किया नोटिस
2026-11-06
-
करनाल में अमित शाह की हुंकार ! राहुल गांधी पर किया तीखा वार
2026-11-05
-
BJP Padyatra: गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन
2026-11-04
-
Delhi की सीएम का राहुल गांधी पर तंज: संसद में बहस की हिम्मत नहीं, बाहर के हैं lop
2026-11-04
-
कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' प्रदर्शन
2026-11-03
-
राहुल गांधी की पसंद है विध्वंसक मॉडल, सत्ता के लिए पागल हो रहे: भाजपा
2026-11-03
-
धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, सियासत वालों का सहारा ‘पोस्ट’
2026-11-03
-
सपा यूपी के लिए शाप, जब भी सत्ता में आई तबाही मचाईः मुख्यमंत्री योगी
2026-11-02
-
भागलपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष: राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट
2026-11-02
-
AAP पार्टी को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने ज्वाइन की बीजेपी
2026-11-02
-
देशभर में सड़क पर उतरा एनडीए, अराजकता के खिलाफ उठाई आवाज
2026-11-01
-
ग्रामीण परिवारों पर Yogi सरकार की नजर, 42 लाख से अधिक महिलाओं को राहत
2026-11-01
-
झारखंड के गम्हरिया थाने में दुष्कर्म, 595 मंडलों में हेमंत सरकार के पुतले जलेंगे
2026-11-01
-
UP Election 2027: संभल जिले की चार सीटों पर क्या थे 2022 के नतीजे
2026-10-31
-
UP Elections 2027: उन्नाव की 6 सीटों पर भाजपा का सियासी समीकरण
2026-10-31