अगले 30 साल तक आपको मौका नहीं मिलेगा, इसलिए वोट चोरी के बहाने बना रहे हैं: अमित शाह ने विपक्ष को घेरा
खबर सार :-
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में यमुना नदी के पुनरुद्धार के लिए एक परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 8,941 करोड़ रुपये लागत की परियोजना की आधारशिला रखी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ने यमुनानदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। द्वारका में उन्होंने राजनीतिक पहलुओं पर कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा। कहा कि दिल्ली में एक अलग ही खेल चल रहा है। बीजेपी लगातार सत्ता में चुनी जा रही है। इससे विपक्ष परेशान है।
उसके पास वोट चोरी का बहाना भी है। वह दावा करते हैं कि बीजेपी वोट चुराती है। केद्रीय मंत्री अमितशाह ने कांग्रेस का इतिहास बताया। कहा कि भाजपा जब सत्ता में नहीं थी, कांग्रेस तब भी कई राज्यों में बार-बार चुनाव हारती रही। तब भी क्या वोट चोरी भाजपा करवाती थी। अमितशाह ने राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि पूरा देश आपको और आपके साथियों को समझता है। वह सभी लोग आपको अच्छी तरह पहचान चुके हैं।
ये भी पढ़ेंःकुल्लू दशहरा उत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, यहां मिलता है भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद
असल में घुसपैठियों के वोटों को बचाने की कोशिश कर रहे
शाह ने कांग्रेस की रणनीति पर प्रहार करते हुए कहा कि वोट चोरी का आरोप लगाकर, आप असल में घुसपैठियों के वोटों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने हाल में ही विपक्षी दलों के साथ कई बार प्रदर्शन किए। इनमें वोट चोरी का मुद्दा मुख्य रहा। कभी आप ईवीएम पर दोष मढ़ते हैं, तो कभी दावा करते हैं कि वोट चुराए जा रहे हैं। कांग्रेस की स्थति से वाकिब कराते हुए कहा कि केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के सत्ता में आने से पहले भी, आप कई राज्यों में सत्ता में नहीं थे।
64 सालों से तमिलनाडु में कांग्रेस ने कोई चुनाव नहीं जीता
उन्होंने पूछा कि भाजपा केंद्र में सत्ता में नहीं थी, तब भी क्या वोट चोरी हुई। उन्होंने एक एक राज्य का हवाला दिया और कहा कि 41 सालों से गुजरात, 41 सालों से उत्तर प्रदेश, 54 सालों से बंगाल, 64 सालों से तमिलनाडु में आपने ने कोई चुनाव नहीं जीता है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में आपको कभी पूर्ण बहुमत नहीं मिला। आप अरुणाचल प्रदेश में 12, मिजोरम में 13, मणिपुर में 14, दिल्ली में 18, असम में 12 साल से सत्ता में नहीं आए हैं।
शाह ने पूछा कि क्या यह सब मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद ही शुरू हुआ है? उन्होंने राहुल गांधी को कहा कि मैं कहता हूँ कि बीजेपी अगले 30 सालों तक सत्ता में रहेगी। वे जनता से कहते हैं, देखिए, वोट चुराए जा रहे हैं। राहुल के विदेश जाने पर भी शाह ने कटाक्ष किया और कहा कि मुझे हर छह महीने में विदेश जाने की ज़रूरत नहीं है। आप जिस तरह की नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, वहीं की जनता के साथ रहता हूं।
सीवेज और नालों का गंदा पानी यमुना में ही गिरता रहा
जब आप केरल में जीतते हैं, तो आप सरकार बनाते हैं। तब आप चुनाव आयोग, मतदाता सूची और उन्हीं भरोसा जताते हैं। द्वारका में यमुना को शुद्ध करने के लिए 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा गया। यह परियोजनाएं यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में सहायक बनेंगी। दिल्ली में बीजेपी के सत्ता में आने के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने यमुना की सफाई के लिए एक व्यापक कार्य योजना पेश की थी।
इसका 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अभी तक सीवेज और नालों का गंदा पानी यमुना में ही गिरता रहा है। अमित शाह का दावा है कि रोज़ाना 2,000 टन गोबर नदी में डाला जाता है। उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा का प्रदूषित पानी भी यमुना में आता है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा, गृह एवं शिक्षा मंत्री आशीष सूद, तथा मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रज सिंह और कपिल मिश्रा कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंः ‘मां भारती की सेवा को समर्पित RSS के स्थापना दिवस की बधाई’, देशभर के नेताओं ने डॉ. हेडगेवार को किया याद
अन्य प्रमुख खबरें
-
बनर्जी को एक और मामले में थाने में होना है पेश, CEC पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
2026-11-14
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
विकास के नाम पर खिंची दिल्ली में तलवारें, आप का नकली यमुना बनाने का आरोप!
2026-11-13
-
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
2026-11-13
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12
-
ममता राज पर सुवेंदु का वार, बंगाल की संस्कृति को पहुंचाई चोट
2026-11-12
-
यूपी में बना तीसरा मोर्चा ! चंद्रशेखर आजाद 'रावण' होंगे सीएम चेहरा
2026-11-12
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12