महिला पुलिस से दिल्ली में कांग्रेसियों ने की अभद्रता, विरोध में महिलाओं ने लखनऊ में कांग्रेस पार्टी का दफ्तर घेरा

खबर सार :-

भारतीय जनता पार्टी के साथ शहर की कई महिलाओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नाराजगी जताई है। राहुल गांधी पर आरोप है कि वह महिलाओं का आदर करना नहीं जानते हैैं। इन महिलाओं ने कांग्रेस का प्रदेश मुख्यालय घेर लिया। यहां पर लगे राहुल गांधी के पोस्टर फाड़ दिये। उनके चेहरे पर कालिख चढ़ाई। नारेबाजी में राहुल गांधी हाय-हाय कहा।
LUCKNOW में राहुल गांधी के खिलाफ भड़का महिलाओं का आक्रोश, पोस्टर पर चप्पल मारी-कालिख लगाई

खबर विस्तार : -

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं नेे विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं। नाराज महिलाओं का गुस्सा राहुल गांधी का पोस्टर दिखते ही फूट पड़ा। महिलाओं ने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय तक पहुंच गई। राहुल गांधी हाय हाय करते हुए कई महिलाएं पोस्टरों पर टूट पड़ीं। उनके चेहरे पर कोयला लगाया और उससे पहले चप्पलें बरसाती रहीं।

यह भी पढ़ेंः42 रिटायर्ड जजों ने चुनाव आयोग के समर्थन में लिखा खुला पत्र, SIR को सही बताया

कांग्रेस के प्रदर्शन में उनके कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण क्यों नहीं था

महिलाओं ने कहा कि इस व्यक्ति को आदर करना सीखना होगा। महिलाओं का कहना था कि कांग्रेस के प्रदर्शन में उनके कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण क्यों नहीं था? उनकी मौजूदगी में महिलाओं से अभद्रता की गई। महिला हो या पुरूष देश की सेवा के लिए तैनात रहते हैं। उन पर किसी ने लात मारी है। इस लात के जिम्मेदार को लात मिल रही है। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन दोनों नेताओं पर जमकर नाराजगी उतारी और कहा कि राहुल गांधी के साथ उनके सहयोगियों ने देश को तोड़ने का काम किया है। इन्होंने हमेशा अपमान किया है।

संवैधानिक संस्थाओं पर हमले करना उनकी रोज की आदत बन गई है। महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली में महिला पुलिस के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगजी उतारी,  प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि ड्यूटी कर रही महिला पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर उनको पीछे से लात मारी गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा की वर्दी में देश की सेवा करने वाली महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करना केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। लखनऊ में सड़कों पर उतरी महिलाओं ने कहा की प्रदर्शन केवल कांग्रेस पार्टी ही करना नहीं जानती है।

महिलाओं ने कहा कि राहुल गांधी के पास महिलाओं का सम्मान नहीं

महिलाओं ने कहा कि राहुल गांधी के मन में महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं है। भाजपा महिला पदाधिकारियों के कांग्रेस पर आरोप रूप है कि महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी खुद महिलाओं का अनादर करती है। हकीकत में तो उनके नेताओं को व्यवहार करना आता भी नहीं है। उनकी कथनी और करनी में फर्क होता है। राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने कहा कि देशभर में घूम-घूम कर महिलाओं के अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं तो फिर उनकी उपस्थिति में महिला पुलिसकर्मियों के साथ अपमानजनक व्यवहार क्यों किया जाता है। भाजपा महिला मोर्चा ने मांग की है कि इस पूरी घटनाक्रम में राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगनी चाहिए।

 सभी ने घेरा बनाकर उसका चेहरा छिपाते हुए बाहर छोड़ने गए

उधर मंबई से शाइना एनसी ने कहा कि सरकार का रुख साफ है। लोग विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए इजाजत लेनी होगी। बता दें कि प्रदर्शन की जगह कहीं थी, लेकिन जाकर किसी दफ्तर में घुसने की कोशिश की जाने लगी। महिलाओं को महिला पुलिस कंट्रोल कर रही थी। इसी बीज आगे बढ़ने से रोका गया तो कांग्रस के पदाधिकारी जो राहुल और प्रियंका के साथ दिखे थे, उन्होंने पुलिस को पीछे से लात मार दी। वह गिर पड़ी तो भी मारते रहे। ऐसे ही पुरूषों के साथ भी किया गया। पुलिस कह रही है कि सभी ने घेरा बनाकर उसका चेहरा छिपाया और बाहर तक छोड़ने गए।

शाइना एनसी ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि सत्य का रास्ता कानून तोड़ने का नहीं है। कानून मानना नैतिक जिम्मेदारी है। सीईसी को हटाने की जिन लोगों की राजनीतिक धारणा है, उनको ये समझना चाहिए कि बापू का अपमान भी किया जा रहा है, क्योंकि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। 

यह भी पढ़ेंःनगर पालिका जीत के बाद गांवों पर कांग्रेस की नजर, 67 दावेदारों ने मांगा टिक

अन्य प्रमुख खबरें