नंदीग्राम में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत, हसीरानी रथ ने मिलन प्रधान को 1,22,753  वोटों से हराया

खबर सार :-

By-election Results 2026 : छह सीटों के लिए हुए उप-चुनाव में BJP अब तक दो सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि दो अन्य सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। नंदीग्राम सीट पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
नंदीग्राम में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत, रेजीनगर में भी फहराया भगवा

खबर विस्तार : -

By Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित कर दिए गए हैं। बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत हासिल की। पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है। BJP उम्मीदवार को 1,64,427 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मिलन प्रधान 41,674 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।CPI के शांति गोपाल गिरी 5,779 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, और उनके बाद ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (AISF) के उम्मीदवार अली मोहम्मद साबे मिराज खान 1,607 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

जबकि रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 853 वोटों के साथ पांचवें स्थान पर रही। जबकि पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम उपचुनाव में हिस्सा नहीं लिया। उनकी उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देना पड़ा। वहीं रेजीनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शंखराव सरकार ने 72,710 वोटों से जीत हासिल की है।

चुनाव परिणाम से जुड़ी मुख्य बातें-

  • हासीरानी रथ (भाजपा): 1,64,427 वोट (75.94% मत)
  • मिलन प्रधान (कांग्रेस): 41,674 वोट (19.25% मत)
  • शांति गोपाल गिरि (CPI): 5,779 वोट (तीसरे स्थान पर)
  • जीत का अंतर: 1,22,753 वोट

हसीरानी ने तोड़ा CM सुवेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड 

यह 1967 के बाद से नंदीग्राम में किसी भी जीतने वाले उम्मीदवार के लिए जीत का सबसे बड़ा अंतर है। पिछला रिकॉर्ड मौजूदा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नाम था, जो 2016 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर 81,230 वोटों के अंतर से नंदीग्राम से चुने गए थे। इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में, मुख्यमंत्री ने नंदीग्राम से कुल वोटों का 50.37 प्रतिशत हासिल करके जीत हासिल की थी। जबकि इस उपचुनाव में, बीजेपी के वोट शेयर में 25.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, जिसमें हसीरानी रथ ने कुल डाले गए वोटों का 75.94 प्रतिशत हासिल किया। उन्होंने 1,22,753 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की।

इसके अलावा सीएम सुवेंदु अधिकारी ने दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी को 15,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से हराया था। बाद में उन्होंने भवानीपुर सीट अपने पास रखने का फैसला किया, जिसके कारण नंदीग्राम में उपचुनाव कराना पड़ा।

ये भी पढ़ेंः- सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर मार्च करेगा AAP का छात्र संगठन ASAP  

कौन है हसीरानी रथ

बता दें कि नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने वाली हसीरानी रथ, सुवेंदु अधिकारी के पूर्व पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में कर दी गई थी। जिसके बाद नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा।

सीएम सुवेंदु ने की थी रिकॉर्ड जीत की भविष्यवाणी  

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा, "उपचुनाव से पहले, मैंने भविष्यवाणी की थी कि इस बार BJP उम्मीदवार की जीत का अंतर 2016 में मेरे द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पार कर जाएगा। ठीक वैसा ही हुआ। यह संभव नहीं हो पाता अगर हमारे उम्मीदवार ने नंदीग्राम में अल्पसंख्यक वोटों का एक बड़ा हिस्सा हासिल न किया होता।" 

रेजीनगर सीट पर बीजेपी के शंखराव सरकार जीते

रेजीनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शंखराव सरकार ने 72,710 वोटों से जीत हासिल की है। जबकि हुमायूं कबीर के बेटे और आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) का प्रतिनिधित्व करने वाले गुलाम नबी आजाद दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफी तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ ही भाजपा ने पश्चिम बंगाल की दोनों सीटे जीत ली हैं।

ये भी पढ़ेंः- By Election Result 2026: असम से बंगाल तक चला BJP का जादू ! नंदीग्राम-रेजीनगर में बढ़त, धारापुरम में पलटी बाजी

अन्य प्रमुख खबरें