By-elections 2026: पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए वोटिंग जारी

खबर सार :-

By election 2026: पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उसम असम की नागांव लोकसभा सीट, बंगाल की नंदीग्राम-रेजिनगर विधानसभा सीट, तमिलनाडु की मदुरंतकम-धारापुरम सीट और पुडुचेरी की थट्टांचावडी शामिल है।
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहा मतदान

खबर विस्तार : -

By-elections 2026: देश के तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। जिन पांच विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है उसमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम और पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट शामिल है। इसके अलावा असम की नागांव लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। इस चुनावी महासंग्राम में बीजेपी, कांग्रेस, TMC, DMK, TVK, CPI समेत कई प्रमुख दल आमने-सामने हैं। इन सभी सीटों के नतीजे शुक्रवार 9 अक्टूबर जारी किए जाएंगे। 

इन सीटों पर हो रहा उपचुनाव

  • पश्चिम बंगालः नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीट
  • तमिलनाडुः मदुरंतकम और धारापुरम विधासनभा सीट 
  •  पुडुचेरीः थट्टनचावडी विधानसभा सीट
  • असमः नागांव लोकसभा सीट 

चुनाव आयोग के एक बयान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल नंदीग्राम सीट की बात करें तो यह बीजेपी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहां से सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की थी। भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगहों से विजयी होने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर अब बीजेपी ने हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। हसीरानी रथ, अधिकारी के पुराने सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जिनकी विधानसभा चुनाव जीतने के कुछ समय बाद हत्या कर दी गई थी। जबकि कांग्रेस ने मिलन प्रधान को मैदान में उतारा है। 

उधर आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद रेजिनगर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां से हुमायूं कबीर की पार्टी की ओर से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, बीजेपी ने शंकराव (शखारव) सरकार मैदान में हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बागी गुट ने सफीउद्दीन शेख को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ेंःकोलकाता: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग कर प्रदर्शन, CPIM कार्यालय में तोड़फोड़

असम की एक लोकसभा सीट पर डाले जा रहे वोट

इसके साथ ही मंगलवार को तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट और धारापुरम विधासनभा सीट के लिए भी उपचुनाव है।  जबकि पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा असम की नागांव लोकसभा सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी। इसके साथ ही तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम सीट और पुडुचेरी के थट्टांचावडी चुनाव क्षेत्र में भी वोटिंग हो रही है। इन सीटों पर 2.23 लाख वोटर हैं, जबकि 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

हुमायूं कबीर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

उपचुनाव में वोट डालने पहुंचे हुमायूं कबीर ने मीडिया से कहा, "यह वोटिंग नहीं है। पुलिस गड़बड़ी कर रही है। वे आम वोटरों को खुलेआम परेशान कर रहे हैं। पिछले दो महीनों से वे मुस्लिम वोटरों को परेशान कर रहे हैं और 64 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो सभी मुस्लिम हैं। सुवेंदु अधिकारी सबसे ऊंचे संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें हटा देना चाहिए।"

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इससे पहले रविवार को, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने BJP उम्मीदवार हसीरानी राठ के लिए नंदीग्राम में पैदल मार्च निकाला। उपचुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उपचुनाव के लिए 3,500 से ज़्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उपचुनाव के लिए सुरक्षा बलों की 71 कंपनियों को तैनात किया गया। सुरक्षा बलों की 37 कंपनियां सिर्फ नंदीग्राम तैनात है। जबकि 34 कंपनियां रेजीनगर में तैनात किया गया है।
 
चुनाव आयोग ने पहले कहा था कि उसने उपचुनाव में सभी पोलिंग स्टेशनों पर EVM और VVPAT का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है कि काफी संख्या में EVM और VVPAT उपलब्ध कराए गए हैं और इन मशीनों का इस्तेमाल करके आसानी से वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः- रेजीनगर उपचुनाव: पुलिस को धमकाने और एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ने के बाद हुमायूं कबीर गिरफ्तार

अन्य प्रमुख खबरें