कोलकाता: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग कर प्रदर्शन, CPIM कार्यालय में तोड़फोड़
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की मांग चल रही थी। आरोप है कि उधर, विरोध मार्च चल रहा था, उसी दौरान सीपीआईएम के कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी गई। पार्टी ने इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है।
खबर विस्तार : -
कोलकाता, एक ओर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग चल रही है। इसी मांग के अंतर्गत विरोध मार्च निकाला जा रहा था। यह मार्च सीपीआईएम की ओर से आयोजित था। पूरा कार्यक्रम निपटाने के बाद जब कार्यकर्ता वापस अपने आफिस आए, तो वहां उनके कार्यालय की हालत देखकर वह दंग रह गए। चारों ओर तोड़फोड़ का हाल देखा गया। सामान इधर उधर टूटा-फूटा बिखरा पड़ा था। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर उसके पार्टी कार्यालय पर हमला करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
एक साथ कई मांग कर CPIM ने निकाला मार्च
यह घटना शनिवार रात उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा नंबर-1 ब्लॉक के जोरपाटकी इलाके की है। बताया गया है कि सीपीआई(एम) की जोरपाटकी एरिया कमेटी ने गोलकगंज बाजार इलाके में एक मार्च निकाला गया था। इसमें कई मांगें थीं। इनमें इलेक्शन कमीशन प्रमुख को हटाने की मांग सर्वाेपरि थी। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग उन राज्यों में ही है, जहां पर भाजपा या एनडीए की सरकार नहीं है।
इन पार्टियों के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि भाजपा और ज्ञानेश कुमार को हटाकर ही दम लेंगे। विपक्ष की इसी मांग को लेकर यह विरोध मार्च निकाला गया था। इनमें और भी कई मांगों के समर्थन का हवाला दिया गया था। कहा गया है कि सीईसी को हटाने और उन्हें सजा देने, वैध मतदाताओं के नाम तुरंत मतदाता सूची में शामिल करने, अन्नपूर्णा योजना में अब तक शामिल नहीं हुए लोगों को पैसे देने और जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग शामिल थी।
यह भी पढें : स्नातक किसान करेंगे ड्रोन से खेत पर काम, कम पढ़ाई वालों को कम अनुदान
महंगाई के लिए सरकार है जिम्मेदार
पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि मार्च खत्म होने के कुछ घंटों बाद उसके कार्यालय पर हमला किया गया और उसे नुकसान पहुंचाया गया। आरोप है कि कार्यालय के अंदर रखे सामान में भी तोड़फोड़ की गई। इस मामले में जानकारी करने पर पुलिस की ओर से कहा गया है कि पार्टी कार्यालय पर हमले या तोड़फोड़ को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की बात की है।
उधर पार्टी कार्यालय पर हमले और तोड़फोड़ को लेकर सीपीआईएम के जिला सदस्य मोकसेदुल इस्लाम ने भी भाजपा पर ही आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पार्टी कर रही है। उनको सजा हमार मांग है। इनको लेकर विभिन्न जगहों पर पार्टी के लोग विरोध जुलूस निकाल रहे थे। उनका कहना है कि मार्च के लिए पुलिस से अनुमति ली गई थी। मार्च गोलकगंज बाजार में भी निकाला गया था।
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने वैध मतदाताओं के नाम काट दिए हैं। इनको मतदाता सूची में दर्ज किया जाए। उन्होंने अन्नपूर्णा योजना का जिक्र किया और कहा कि इसमें अब तक शामिल नहीं हुए लोगों के नाम जोड़े जाएं। महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए की मांग भी पार्टी के लोगों ने उठाई। सीपीआईएम की ओर से महंगाई का जिक्र किया गया। उन्होंने कहा कि इसपर नियंत्रण करने में सरकार असफल है।
तानाशाही चलाने का भाजपा सरकार पर आरोप
उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज नहीं है। यहां पर तानाशाही चल रही है। अगर उन्हें लगता है कि कार्यकर्ताओं पर हमला करके, पार्टी कार्यालय पर हमला और तोड़फोड़ करके लाल झंडे को झुका दिया जाएगा, तो वे बहुत गलत सोच है। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
भाजपा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
भाजपा जिला समिति के सदस्य और भाजपा के मंडल नंबर-2 के पूर्व अध्यक्ष राजीब सरकार ने कहा कि मैंने सुना है कि सीपीआई(एम) के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है। उन्होंने आरोपों को निराधार कहा। इस घटना में भाजपा का कोई व्यक्ति शामिल नहीं है। उनका कहना है कि अगर सीपीआई(एम) के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ ही करनी होती, तो सरकार बनने के पांच महीने बाद तक भाजपा को इंतजार नहीं करना पड़ता। उनका कहना था कि भाजपा और एनडीए की सरकार ऐसे कृत्य नहीं करती है। यह उनकी मानसिकता का परिचय है जो कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे सभी बेबुनियाद आरोपों का विरोध करती है। लोगों ने इन चीजों को बदलने के लिए भाजपा को सत्ता में आने के लिए वोट दिया है। हम काम पर विश्वास करते हैं।
यह भी पढें : रसायन नष्ट कर रहा मिट्टी की उर्वरा शक्ति, खेत बन रहे बंजर
अन्य प्रमुख खबरें
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03
-
राहुल गांधी ने की डिजिटल पहल की शुरुआत, लोगों से जुड़ने की अपील
2026-10-03
-
विपक्ष को punjab में करारा जवाब देने की तैयारी, PM आज दिल्ली में देंगे training
2026-10-03
-
शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को भाजपा ने बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’
2026-10-03
-
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने बनाया UP का प्रदेश अध्यक्ष
2026-10-02
-
यूपी के मंत्री एके शर्मा ने किया श्रमदान, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प
2026-10-02
-
मप्रः दूषित पानी, जहरीली शराब और बच्चों की मौतों पर जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा जवाब
2026-10-02
-
BSP में सबका हित, सपा के छलावे से रहें सावधान- मायावती
2026-10-02
-
आकाश आनंद ने मायावती को बताया “बुआ मां”, साफ किया रुख
2026-10-02