संगठन की मजबूती और 2027 के चुनावों की तैयारी, भाजपा अध्यक्ष ने दिए राज्यों में सक्रिय रहने के निर्देश
खबर सार :-
पदाधिकारियों के साथ भाजपा अध्यक्ष की पहली बैठक दिल्ली के मुख्यालय पर हुई। उन्होंने यहां अध्यक्षता कर आने वाले चुनावों के संबंध में सुझाव दिए हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि वह अपने संगठन पर मजबूती के लिए काम करें। बार-बार दिल्ली पहुंचने पर नाराजगी जताई है और सुझाव दिया कि दिल्ली बहुत जरूरी होने पर ही पहुंचें। भारतीय जनता पार्टी आने वाले राज्यों के चुनावों पर पूरा फोकस करना चाह रही है। वह संगठन को सर्वोपरि मानते हुए बार-बार निर्देश दे रहे हैं। खुद भी सक्रिय रहकर राज्यों का दौरा कर रहे हैं।
पहली बैठक में 65 प्रभारी और सह प्रभारी शामिल
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भविष्य के परिणामों पर फोकस करते हुए कहा है कि नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों को संगठन की जमीनी स्तर पर मजबूती से काम करना होगा। इसलिए वह अपने राज्यों में ज्यादा से ज्यादा समय दें और पार्टी के संगठन को मजबूत बनने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि राज्य की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी अपने क्षेत्र में रहकर काम कर सकते हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के साथ एक आवश्यक बैठक की थी। नितिन नवीन के साथ आज सभी पदाधिकारियों की पहली बैठक थी। इस बैठक में 65 प्रभारी और सह प्रभारी शामिल हुए थे। उन्होंने हाल ही में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं।
पदाधिकारियों को भी बूथ तक पहुंच है बनानी
पार्टी पदाधिकारियों को उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंच बनाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता से निभाने की कोशिश करें। साथ ही संगठन को सर्वोपरि रखते हुए अपने व्यक्तिगत प्राथमिकताओं से हटकर संगठन पर ध्यान दें। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अपने राज्यों का दौरा करने के साथ ही नियमित रूप से प्रदेश इकाइयों के संपर्क में रहें। संगठन के लोग यदि सब के संपर्क में रहते हैं तो मतभेद होने की स्थिति नहीं रहती है। उन्होंने कहा है कि आप लोगों का दायित्व बड़ा है। इसलिए जिले स्तर तक पहुंच बनानी है। बूथ लेवल पर काम करना है और इसके लिए महिलाओं समाज के लोगों को जोड़ना है।
संगठन में महिला पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाई
अध्यक्ष ने कहा है कि अपने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करें। चुनावी राज्यों में संगठन की तैयारी की भूमिका में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव चक्र को देखते हुए पार्टी में फेरबदल किए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष ने प्रभारियों से बात करते हुए पूछा कि अगर आप में किसी को कोई बात या सुझाव रखना है तो रख सकते हैं। जिम्मेदारी संभालने वाले नेताओं को अपने स्तर से भी काम करना होगा। बता दे की पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में फेरबदल करते हुए राज्यों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिला पदाधिकारी की भी नियुक्ति की है। उन्होंने महिलाओं की संख्या बढ़ते हुए देश में महिला आरक्षण की मांग को दृष्टिगत रखते हुए ऐसा किया है। महिला पदाधिकारी केवल स्थानीय स्तर पर नहीं हैं। अब वह देशभर में काम करेंगी। पार्टी ने उनको ऐसी जिम्मेदारी दी है।
संगठन को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया
महिला पदाधिकारियों ने भी अपनी खुशी जताते हुए कहा था कि उनकी मांग पूरी हो गई है। वह अब 33 फीसदी के करीब हैं। पार्टी का मानना है कि अब महिलाएं केवल क्षेत्रीय संगठन से या केवल महिला विंग के दायरे में ना रह कर राष्ट्रीय स्तर पर कम करें। इसलिए संगठन ने संयोजन के आधार पर मिलजुल कर बड़े संगठन के रूप में काम करने का सुझाव दिया है। आने वाले दिनों में नितिन नवीन राज्यों का दौरा करके संगठन के कामकाज भी देख सकते हैं। उन्होंने संगठन के लोगों से सुझाव भी मांगे हैं।
नितिन नवीन के पास यह पहला अवसर है, जबकि वह बड़ी पार्टी के नेता के रूप में काम कर रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष का काम संभालना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी की बात है। इसीलिए वह संगठन को सर्वोपरि मानते हुए बार-बार निर्देश दे रहे हैं। खुद भी सक्रिय रहकर राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले वह भजनलाल शर्मा के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले चुके हैं। वहां भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का मंत्र दे चुके हैं।
यह भी पढ़ेंः तिलक नगर में सड़क विवाद के बीच हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट का आरोप, AAP समर्थकों पर मामला दर्ज होने की संभावना
अन्य प्रमुख खबरें
-
हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट मामले में सौरभ भारद्वाज-जरनैल सिंह पर FIR दर्ज
2026-09-29
-
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का पलटवार, खड़गे को स्मृति ईरानी ने दिया जवाब
2026-09-29
-
मताधिकार के लिए एक बार फिर लड़ने का वक्त आ गया, मल्लिकार्जुन खड़गे
2026-09-29
-
विधान परिषद चुनाव: BJP ने घोषित किए उम्मीदवार, 23 अक्टूबर को मतदान
2026-09-29
-
तिलक नगर में सड़क विवाद: AAP समर्थकों ने हेड कॉन्स्टेबल पर किया हमला
2026-09-29
-
Kolkata में फर्जी पास बेचने का आरोप, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED के छापे
2026-09-29
-
lucknow : 25 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला, भवन की तकनीकी जांच के निर्देश
2026-09-28
-
lucknow :महापौर ने कहा-माफी मांगे कांग्रेस, राहुल गांधी देश का सम्म्मान नहीं जानते
2026-09-28
-
अखिलेश यादव के बड़े चुनावी वादे, चुनाव प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल
2026-09-28
-
वाम संगठनों का पटना में प्रदर्शन, 27 मांगों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा भी शामिल
2026-09-28
-
मायावती ने फिर उठाए EVM पर सवाल, चुनाव प्रक्रिया पर भी जताई चिंता
2026-09-28
-
केरल में चेन्निथला और प्रियंका गांधी के काफिले को काले झंडे
2026-09-27
-
तमिलनाडु सरकार ने कानून व्यवस्था विंग को आरटीआई से किया बाहर
2026-09-27
-
लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश कर रही कांग्रेस-योगी आदित्यनाथ
2026-09-27
-
तमिलनाडुः करूर भगदड़ की पहली बरसी, आज ही के दिन हुई थी विजय की रैली में 41 लोगों की मौत
2026-09-27