Jaipur में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए नितिन नवीन और भजनलाल शर्मा, सफाई मित्रों को किया सम्मानित

खबर सार :-

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज जयपुर में हैं। भारत जन सेवा अभियान में पर्यावरण की रक्षा का उन्होंने संकल्प दिलाया। शाम को एक कार्यक्रम में वह युवाओं से बात भी करेंगे।
Jaipur में विकास यात्राओं को सिग्नल देंगे नितिन नवीन, youth से संवाद कर परखेंगे मन की बात

खबर विस्तार : -

जयपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज जयपुर के विकसित भारत जन सेवा अभियान में शामिल हुए। उन्होंने यहां सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। अभियान की शुरूआत शुक्रवार को जयपुर में अल्बर्ट हॉल से किया गया था।

भाजपा इन दिनों अपने स्वच्छता अभियान पर काम कर रही है। इससे पहले अपने प्रथम कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सफाई अभियान शुरू कराया था। भाजपा, प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर स्वच्छता ही संकल्प पर काम कर रही है। 

यह भी पढ़ें :बिहार में जमुई के बाद अब समस्तीपुर में छेड़छाड़, बदसलूकी की दूसरी घटना पर संग्राम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पेड़ लगाने की अपील की

नितिन नवीन और भजनलाल शर्मा ने जिस समय स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया, बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया। यद्यपि भाजपा का यह पहला ऐसा कार्यक्रम नहीं है, इससे पहले देश के कई शहरों में स्वच्छता ही सेवा है का संकल्प दिलाया जा चुका है। यहां राज्स सरकार और भी कार्यक्रम कर रही है। केद्र व राज्य की सरकार के कराए गए कार्याें का ज्यादा से ज्यादा प्रचार भी हो, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आज विकास यात्राओं को हरी झंडी भी दिखाई जानी है।

सफाई व्यवस्थाएं बेहतर रखने के लिए बातचीत भी की

 इसीलिए नितिन नवीन भी पहुंचे हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोगों को देश सेवा के लिए स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई। इसके बाद नितिन नवीन और भजनलाल शर्मा ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। सफाई को लेकर व्यवस्थाएं बेहतर रखने के लिए उन्होंने कर्मियों से बातचीत भी की। एक ओर कर्मचारी सफाई अभियान को धार देने में लगे रहे, वहीं दोनों नेताओं ने पौधे भी लगाए।

नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिलचस्पी बनाने का संदेश दिया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कार्यक्रम के संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया। इसमें उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रदेश को स्वच्छ बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वच्छता मित्रों को सम्मानित करने एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण का जिक्र करते हुए लिखा, हरियालो राजस्थान के संकल्प को और मजबूत किया गया।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया

इस पोस्ट में कई बातें उन्होंने और भी लिखी हैं। कहा, “आइए हम सब मिलकर स्वच्छता और हरियाली को जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने राज्य की जनता से अपील कर संकल्प दिलाया कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने, प्रकृति की रक्षा करने, स्वच्छ, सुंदर और हरे-भरे राजस्थान के निर्माण में भागीदार बनें। 

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और कर्मियों का उत्साह बढ़ाने में राज्यस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग और वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर, शहरी विकास और स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम की सराहनीय भूमिका रही। 

युवा संवाद कार्यक्रम में रहेगी नेताओं की भूमिका

भाजपा की ओर से चलाया जा रहा सेवा संकल्प समारोह दोपहर बाद बिड़ला ऑडिटोरियम में भी मनाया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर जयपुर में दोनों नेताओं की मौजूदगी रहेगी। नितिन नवीन दोपहर 12 बजे दादिया में विकास रथों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 2ः30 बजे करीब बिड़ला ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन है। इसमें प्रदेश के तमाम राजनीतिज्ञों के अलावा मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी रहेगी।

यह भी पढ़ें : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, ईवीएम से ज्यादा सीईसी पर हमला
 

अन्य प्रमुख खबरें