भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन, CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खबर सार :-

Kalraj Mishra Wife Satyavati passes away : वरिष्ठ बीजेपी नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र का शनिवार रात नोएडा में निधन हो गया। कलराज मिश्र पहले राजस्थान के गवर्नर रह चुके हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन

खबर विस्तार : -

Kalraj Mishra Wife Satyavati Passed Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने नोएडा में 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मेरी पत्नी, सत्यवती मिश्र, ने आज अपनी जीवन यात्रा पूरी कर ली और ईश्वर के चरणों में विलीन हो गईं; प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।" ऊँ शांति ! 

 सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'X' पर लिखा, "सीनियर BJP नेता और पूर्व गवर्नर कलराज मिश्र की पत्नी का निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को मोक्ष प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सीनियर BJP नेता और पूर्व गवर्नर कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी विनम्र संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। भगवान श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने पवित्र चरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को शक्ति और धैर्य प्रदान करें।" 

ये भी पढ़ेंः- बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, यूपी में 681 प्रमुख मार्गों पर रहेगा फोकस

दिनेश शर्मा समेत नेताओं ने जताया दुख

अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल दिनेश शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "यह अत्यंत दुखद समाचार है कि पूर्व गवर्नर कलराज मिश्र की पत्नी और हम सभी की 'चाची-जी' सत्यवती मिश्र अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक नेक, ईश्वर-भक्त और देखभाल करने वाली गृहिणी के रूप में वह घर आने वाले हर व्यक्ति के साथ समान सम्मान से पेश आती थीं। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें।"

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 'एक्स' पर लिखा, "बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने पवित्र चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।" 

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें..!!"

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र के निधन की दुखद खबर मिली। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।"

ये भी पढ़ेंः- अयोध्या में आज CM योगी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को करेंगे सम्मानित; रामलला के भी करेंगे दर्शन

अन्य प्रमुख खबरें