बिहार में जमुई के बाद अब समस्तीपुर में छेड़छाड़, बदसलूकी की दूसरी घटना पर संग्राम
खबर सार :-
बिहार में छेड़छाड़ की घटना को लेकर माहौल गर्म है। विपक्ष सरकार को घेर रहा है, वहीं सरकार में शामिल केंद्रीय मंत्री आरोपियों का एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
पटना: कानून व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार एक बार निशाने पर आ गई है। आम आदमी में जहां छेड़खानी को लेकर नाराजगी है, वहीं विपक्ष इस मामले को लेकर हमलावर है। सत्ता पक्ष से जुड़े नेता खुद कानून व्यवस्था पर उंगली उठा रहे हैं। बता दें कि बिहार के जमुई में नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के बाद समस्तीपुर में भी एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बिहार सरकार घटना की निंदा कर रही है।
इससे विपक्ष के नेता संतुष्ट नहीं हैं। कांग्रेस नेता शकील अहमद खान कहते हैं कि राज्य में लूट, हत्या, दुष्कर्म, मारपीट, छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कानून व्यवस्था नाम की बिहार में कोई चीज नहीं है। जमुई के बाद समस्तीपुर और दरभंगा से भी एक घटना का जिक्र किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने कहां है कि हादसे को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता है, लेकिन घटनाओं को नियंत्रित करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है।
यह भी पढे़ं : महिला नेताओं ने बजाए ढोल, भाजपा में महिलाओं का जोर
विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष ने भी जताई चिंता
सत्ता पक्ष की ओर से संजय सिंह ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने भी कहा है की सामाजिक राजनीतिक जीवन में संवेदनशील लोगों के लिए ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सरकार पर उंगली उठाया है और कहा है कि बिहार की कानून व्यवस्था चिन्ता जनक है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी उन्होंने बात की ।
समस्तीपुर में नाबालिक लड़की से बात की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि यह घटना बेहद दुखद है। दुर्भाग्यपूर्ण है। कानून व्यवस्था और प्रशासन की जवाब देही पर भी उन्होंने सवाल किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। जमुई के बाद समस्तीपुर में सामने आई छेड़छाड़ की घटना बेहद चिंता जनक है।
चिराग पासवान ने की एनकाउंटर की मांग
चिराग पासवान ने कहा है कि जिस तरह से जमुई में आरोपी का एनकाउंटर हुआ, उसी तरह समस्तीपुर मामले के आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। अपराधियों में कानून का राज कायम रहना चाहिए। समस्तीपुर की संसद शांभवी चौधरी ने भी कर्पूरी ग्राम में हुई घटना को निंदा की और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है की वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन कानून व्यवस्था दुरुस्त होना चाहिए।
आप नेता पर भड़के भाजपा प्रवक्ता
उधर मनीष सिसोदिया के एक पोस्ट पर भाजपा प्रवक्ता नीति की प्रक्रिया दी है। गुरु प्रसाद ने कहा है कि वह दोहरे मापदंड न अपनाएं। आरोप लगाते हुए कहा कि कथित घोटाले के मामले में जेल जा चुके हैं और पंजाब में किस हैसियत से सरकारी बंगले में रह रहे हैं? यह सवाल उठता है । उन्होंने कहा कि संवैधानिक तरीका यह है कि लोग अपनी बात कहें, लेकिन मर्यादा में रहकर।
यह भी पढे़ं : राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, 2024 के चुनावों में धांधली का लगाया आरोप
अन्य प्रमुख खबरें
-
अमित शाह का राहुल गांधी और इंडी अलायंस पर निशाना
2026-10-09
-
UP Rajya Sabha Election: यूपी में भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
2026-10-09
-
नंदीग्राम में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत, रेजीनगर में भी फहराया भगवा
2026-10-09
-
महापरिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग दोहरायी
2026-10-09
-
ओडिशा में 12 घंटे का बंद, ट्रेन और ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित
2026-10-08
-
नितिन नवीन की कांग्रेस पर टिप्पणी, ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं, सिर्फ जहर घोलना जानते हैं
2026-10-08
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06