जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकीः पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर

खबर सार :-

Bihar Jamui Viral Video Case: बिहार के जमुई में छात्रा के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी।
Jamui Viral Video Case: जमुई में पुलिस का एक्शन, दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर

खबर विस्तार : -

Bihar Jamui Viral Video Case: बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के वायरल वीडियो के बाद मचे हंगामे के बीच पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी। पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। नंदन यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे आरोपी हरेराम का पैर टूट गया है। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया है। इस मामले में अब तक 6 आरोपित दबोचे जा चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है।

छापेमारी मारी के दौरान हुई मुठभेड़

बता दें कि यह घटना 19 सितंबर को हुई थी और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले भर में कई संदिग्ध ठिकानों पर जोरदार छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन के दौरान, पुलिस और अपराधियों के बीच कथित मुठभेड़ की खबरें सामने आई हैं। खबर है कि छापेमारी के दौरान पुलिस टीम का सामना अपराधियों से हुआ। इस कार्रवाई के दौरान, मुख्य रूप से नंदन यादव के तौर पर पहचाने गए आरोपी के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है।

मुंगेर रेंज के DIG राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में पहाड़ी इलाके में गई थी, तभी टीम पर हमला हुआ। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी नंदन यादव घायल हो गया। उन्होंने बताया कि एक और आरोपी को भी गिरफ़्तार किया गया है। उसका पैर टूट गया है और उसका भी इलाज चल रहा है। मुख्य आरोपित नंदन यादव और हरेराम यादव दोनों बालिग हैं। दोनों प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं और पेशे से ट्रैक्टर चालक हैं। इस मामले में अब तक 6 आरोपित दबोचे जा चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है। 

यह भी पढ़ेंः- वाराणसी: यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारा गया 30 लाख का इनामी टीएसपीसी सरगना बृजेश गंझू

नाबालिग लड़की से की थी हैवानियत

दरअसल Jamui के मडवा पहाड़ी इलाके में 19 सितंबर की शाम को मनचलों के एक झुंड ने स्‍कूटी से जा रहे नाबालिग छात्र और छात्रा को जबरन रोक लिया। इस दौरान छात्रा के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और छेड़छाड़ की गई, जबकि उसके पुरुष साथी के साथ मारपीट की गई। वहीं इस युवकों की हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद मामला बढ़ गया। वायरल फुटेज में मुख्य आरोपी नंदन यादव को छात्रा का जबरदस्ती अपहरण करने की कोशिश करते हुए साफ देखा जा सकता है; इस घटना से पूरे जिले में भारी आक्रोश फैल गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों की पहचान शुरू कर दी।

पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और बाकी लोगों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे कई लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो को लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जमुई कांड पर गरमाई सियासत

घटना का वीडियो फैलाने वाले कई सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जमुई की इस घटना ने बिहार में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज कर दिया है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि वे इसमें शामिल सभी आरोपियों की गिरफतारी और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- बिहार के जमुई में कोचिंग से लौट रही 10वीं की छात्रा से सरेआम अभद्रता और मारपीट, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की तीन गिरफ्तारियां

अन्य प्रमुख खबरें