गुरुग्राम एनकाउंटर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल
खबर सार :-
गुरुग्राम में गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को ढेर कर दिया। मामला सुशांत इलाके का है, जहां दीपक नांदल गैंग के चार शार्प शूटरोम को मुठभेड़ में मार गिराया है।
खबर विस्तार : -
Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गुरुवार की रात सुशांत इलाके में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट ने सबकी नींद उड़ा दी। दरअसल, बीती रात पुलिस और दीपक नांदल गैंग के चार गुंडों के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी और इस मुठभेड़ में पुलिस ने चार लोगों को ढेर कर दिया है, जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने बदमाशों से सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने टीम पर गोली चलानी शुरु कर दी।
गुरुग्राम में मुठभेड़ में चार बदमाश ढेर, एक घायल
दिल्ली-एनसीआर से सटे गुरुग्राम में बीती रात पुलिस और कुछ बदमाशों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने चार गुंडों को मार गिराया है, जबकि एक घायल हो गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात सुशांत लोक फेस-2 में दीपक नांदल गैंग के शूटरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। बताया जा रहा है कि इसमें तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक नांदल के शूटर एसजीटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे और पार्टनर विशाल बेरी के घर पर फायरिंग के मकसद से आए थे। बताया जा रहा है कि उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। घटना के समय वो घर पर ही मौजूद थे। क्राइम ब्रांच को मिली सूचना के अनुसार पता चला कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में हथियारबंद अपराधी सुशांत लोक इलाके में घूम रहे हैं।
तीन पुलिसकर्मी भी घायल
पुलिस की टीम जब सुशांत इलाके में पहुंची तो पता चला कि अपराधी विशाल बेरी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। विशाल को दीपक नांदल से रंगदारी के लिए लगातार धमकी भरे मैसेज और कॉल आ रहे थे। टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसने अपराधियों से सरेंडर करने को कहा,लेकिन उन्होंनें पुलिस पर जानलेवा हमला करना शुरु कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की, जिसके बाद पांच बदमाशों को गोली, जिसके बाद चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन पुलिस कर्मी व एक अन्य अपराधी बुरी तरह घायल हो गए। टीम ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मौके से हथियार भी बरामद कर लिए।
विदेश से चलाता है गिरोह
इस एनकाउंटर को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बदमाशों को विदेश में बैठे गैंगस्टर से निर्देश मिल रहे थे। बदमाशों के इलाके में घूमने की सूचना मिलने पर टीम ने सर्च अभियान शुरु किया। इस दौरान पता चला कि बदमाश एक नामी व्यापारी के घर में घुस गए हैं। व्यापारी विशाल से लगातार पैसों की मांग कर रहे थे, जिसके लिए उन्हें कॉल और मैसेज के द्वारा परेशान कर रहे थे। विशाल के घर में जाते ही बदमाशों ने तुरंत फायरिंग शुरु कर दी। घर के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। उसी समय पुलिस भी वहां पहुंच गई और उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने टीम पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले के गैंगस्टर दीपक नांदल की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें: Bahadurgarh Encounter: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो इनामी शूटर ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06