विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 1.50 करोड़ से होगा दमेले मैदान का सुंदरीकरण
खबर सार :-
झांसी में विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने विधायक खेल स्पर्धा में दमखम दिखाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए और खेलों में अनुशासन और मनोबल की महत्ता पर जोर दिया गया। साथ ही दमेले खेल मैदान का विधायक निधि से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराने की घोषणा की।
खबर विस्तार : -
झांसीः ग्रामीण क्षेत्रों में छिपे खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से झांसी जिले मऊरानीपुर में दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 29 विद्यालयों के कुल 1782 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। इस दौरान मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्री लक्ष्मणदास दमेले खेल मैदान का विधायक निधि से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराने की घोषणा की।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक डॉ. रश्मि आर्य, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती और जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह ने किया था। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मैदान के विकसित होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं देखिए और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
मैदान के सुंदरीकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपये दिए
इस अवसर पर विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने कहा कि मऊरानीपुर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें उचित मंच, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। क्षेत्र के खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मऊरानीपुर का नाम रोशन करें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की समस्याओं और खेल सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए दमेले खेल मैदान का 1.50 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल अभ्यास के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध होगा। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि 'खेलेगा मऊरानीपुर, तभी तो जीतेगा मऊरानीपुर'।
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य और उन्नयन के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास में भी उनकी अहम भूमिका है। वर्तमान समय में खेल युवाओं के लिए रोजगार और बेहतर भविष्य बनाने के अवसर भी उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है तथा उन्हें अपनी क्षमता समकक्ष का मौका मिलता है।
ये भी पढ़ेंः- झांसी के NH-27 पर भीषण हादसा, हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो चालकों की मौत
29 विद्यालयों के 1782 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में मऊरानीपुर और आसपास के 29 विद्यालयों के 1782 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी, गोला फेंक, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय धवाकर एवं सिजारी के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। मैदान पर अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
दौड़ में नैंसी श्रीवास और राज सहरिया रहे अव्वल
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ में नैंसी श्रीवास ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में राज सहरिया ने बाजी मारी। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। बॉल प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में स्पोर्ट्स क्लब मऊरानीपुर की टीम विजेता रही, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में जीआईसी रानीपुर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। सब जूनियर और जूनियर बालिका वर्ग की बाॅल प्रतियोगिता में नेशनल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय धवाकर की टीम उपविजेता रही।
कबड्डी में जीआईसी और राजा भैया स्कूल का दबदबा
कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में जीआईसी मऊरानीपुर की टीम विजेता रही, जबकि नेशनल एकेडमी की टीम को उपविजेता स्थान मिला। बालक वर्ग में राजा भैया स्कूल कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। वहीं जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में लठवारा विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गोला फेंक, ऊंची कूद और लंबी कूद की प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, फुर्ती और कौशल का प्रदर्शन किया।
विजेता खिलाड़ियों को शील्ड और मेडल देकर किया सम्मानित
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के अगले दिन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन ध्यानचंद स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ी सांसद खेल प्रतियोगिता झांसी में प्रतिभाग करेंगे। इस तरह विधायक खेल स्पर्धा के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत जादौन, सर्वेश कुमार, जिला पीटीआई अनीस अहमद सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, निर्णायक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रांतीय रक्षक दल के जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष हिरदेश ककवारा ने किया। अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मऊरानीपुर सर्वेश कुमार ने अतिथियों, शिक्षकों, निर्णायकों और खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ेंः- CM Yogi Mother Funeral: मां के अंतिम दर्शन कर रो पड़े मुख्यमंत्री, आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
अन्य प्रमुख खबरें
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20
-
भोपाल में सुबह 7 से 10 बजे तक दोबारा खुलेगा ईको लाॅजिकल पार्क
2026-11-20
-
दिल्ली में DTC के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें
2026-11-19
-
वक्फ संपत्तियों पर अब नहीं होंगे अवैध कब्जे, यूपी में नई नियमावली तैयार
2026-11-19