वारिसलीगंज में फिर लौटेगी गन्ने की मिठास, बिहार कैबिनेट ने नई चीनी मिल की स्थापना समेत 24 एजेंडों पर लगाई मुहर
खबर सार :-
बिहार कैबिनेट ने मंत्रिपरिषद की बैठक में नवादा के वारिसलीगंज में नई चीनी मिल की स्थापना, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना समेत 24 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी।
खबर विस्तार : -
Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 24 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 24 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। बिहार सरकार ने नवादा के वारिसलीगंज में नई चीनी मिल की स्थापना, पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना, कोसी क्षेत्र में डेयरी विकास की आठ परियोजनाओं, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी।
वारिसलीगंज में नई चीनी मिल की स्थापना से नवादा में लौटेगी गन्ने की मिठास
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वारिसलीगंज में नई चीनी मिल की स्थापना से नवादा में एक बार फिर गन्ने की मिठास लौटेगी। प्रस्तावित चीनी मिल में 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होने की संभावना है। इससे नवादा के साथ नालंदा, शेखपुरा और जमुई के हजारों किसानों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है। मंत्रिपरिषद ने पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना को भी स्वीकृति दी है।
रोजगार के अवसर और पशुपालकों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद
योजना के तहत बैंक ऋण के ब्याज पर 100 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके चलते लाभुकों को केवल मूलधन का भुगतान करना होगा। सरकार के अनुसार, तीन उन्नत नस्ल की गाय या दो भैंस के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के अवसर और पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। योजना के लिए 1,600 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति दी गई है। वहीं, कोसी क्षेत्र में डेयरी विकास को गति देने के लिए आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
500 नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन
इसके तहत 500 नई दुग्ध सहकारी समितियों के गठन के साथ डेयरी, मिल्क चिलिंग और बल्क मिल्क कूलिंग यूनिट (बीएमसीयू) जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इन परियोजनाओं के लिए 126.07 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्रिपरिषद ने पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को भी मंजूरी दी है। विश्वविद्यालय के संचालन के लिए पदाधिकारियों और कर्मियों के वेतन आदि से संबंधित प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई है।
रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर मंत्रिपरिषद ने बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की। विश्वविद्यालय की स्थापना के क्रम में पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतन आदि के लिए 15 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनकर की साहित्यिक और राष्ट्रचेतना की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में विश्वविद्यालय की स्थापना महत्वपूर्ण पहल है। सरकार के अनुसार, कैबिनेट के अन्य फैसलों का उद्देश्य भी कृषि, पशुपालन, डेयरी, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
BJP ने स्मृति ईरानी को सौंपी छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
2026-09-23
-
धारापुरम विधानसभा उपचुनाव टीवीके के लिए बनीं बड़ी चुनावी परीक्षा
2026-09-23
-
New Delhi : देश के लिए बड़ी चुनौती है नशा: Amit Shah
2026-09-22
-
विजयवर्गीय ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा-कांग्रेस के नेताओं ने अलग तरीके से पेश किया
2026-09-22
-
यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान
2026-09-22
-
Meerut : अब भारत के पास अपनी पहचान है : CM Yogi
2026-09-21
-
Jammu & Kashmir: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उठाया ओपन मेरिट का मुद्दा
2026-09-21
-
महाराष्ट्र में सूखे मेवे पर सियासत तेज, उद्धव गुट ने सरकार को घेरा
2026-09-21
-
सीएम ने लिखा पत्र, उत्तर प्रदेश को उत्सव प्रदेश में बदला, आर्थिक रूप से मजबूत किया
2026-09-21
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत पटना से काशी तक निकाली गई कार रैली
2026-09-20
-
पंजाब को नशामुक्त बनाकर विकसित राज्य बनाएगी भाजपाः अर्जुन राम मेघवाल
2026-09-20
-
ओवैसी ने किया अखिलेश पर पलटवार, विपक्ष को दिया बड़ा ऑफर
2026-09-20
-
कोलकाता में राजनीतिक रंजिश के चलते तोड़फोड़, टीएमसी के पूर्व विधायक से अभद्रता
2026-09-20
-
आजम के समर्थन में सपा, जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण नोटिस रद्द करने की मांग
2026-09-20
-
निर्वाचन आयोग ने भेजा अरविंद केजरीवाल को नोटिस
2026-09-19