व्यापारी सरकार तक पहुंचाएंगे बात, सीलिंग को लेकर संकट गहराया, आज से आंदोलन
खबर सार :-
मध्य प्रदेश के भोपाल में दुकानों की सीलिंग को लेकर हजारों किसान-दुकानदार आज धरना और प्रदर्शन कर आंदोलन को धार दे रहे हैं। रामधुन से इसकी शुरूआत की जाएगी।
खबर विस्तार : -
भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल में दुकानों की सीलिंग करने के लिए हजारों की संख्या में नोटिस दी गई हैं। उनके विरोध में भोपाल से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यहां रहवासी इलाके में संचालित की जा रही दुकानों के खिलाफ सीलिंग संबंधी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके विराध में बुधवार को बड़ी संख्या में एकजुट होकर किसान और कारोबारी आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
पहले चरण में जुट रहे 5 हजार किसान-कारोबारी
सीलिंग के विरोध में भोपाल में जिलेभर से पहले चरण के आंदोलन में 5000 किसान और कारोबारी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। आंदोलनकारियों को पहले से ही बता दिया गया है कि वह शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन दर्ज कराएंगे। दुकानों को सील किए जाने की कार्रवाई से नाराज भोपाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज ने आंदोलन को कई चरणों में बांटने का निर्णय लिया है। क्षेत्र के व्यापारियों का कहना है कि वे प्रशासन और सरकार के सामने अपनी समस्याओं को रखेंगे और उनके स्थाई समाधान की मांग करेंगे। सरकार उनके लिए एक जगह मुकर्रर कर दे, जहां पर वह अपना व्यवसाय चालू रख सकें।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: सरकार दे रही उन्नतशील बीज, 80 साल का बुजुर्ग कर रहा फूलों की खेती
11 बजे से दो बजे तक रहने का समय
उनके सामने रोटी रोजी की दिक्कत नहीं आएगी। 11ः00 बजे से आंदोलन की शुरुआत होगी और भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने लोग इकट्ठा होंगे। जानकारी दी गई है कि व्यापारी करीब 2ः00 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएंगे। इस दौरान धरना स्थल पर रामधुन का आयोजन किया जाएगा। यहां पर यह सभी आंदोलनकारी मौजूद रहेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह इस रामधुन के जरिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आंदोलनकारी प्रार्थना भी करेंगे। मांग करेंगे कि सरकार उनकी बातों पर गौर करे।
मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा एक प्रतिनिधि मंडल
चैंबर ने पहले चरण के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारियों के शामिल होने की जानकारी दी है। भोपाल जिले की अलग-अलग क्षेत्र से इसमें हाल तक लोग पहुंचेंगे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शीर्ष लोगों ने मीडिया को बताया कि केवल कारोबारी का ही वास्ता नहीं, बल्कि उससे हजारों लोग जुड़े हुए हैं। उनकी रोटी रोजी का जरिया व्यवसाय है। आंदोलन में कई पत्र भी लिखे जाएंगे। इनमें भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभाग के मंत्रियों को भी यह पत्र भेजे जाएंगे। व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल यहां पर बनाया जाएगा, जिसमें सुलझे हुए लोगों को रखा जाएगा। इन्हे मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए भेजा जाएगा।
भोपाल में हैं एक लाख से ज्यादा कारोबारी
संगठन चाहता है कि सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करें और किसानों तथा व्यापारियों से उनकी परेशानी सुने। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने बताया है कि उनका प्रदर्शन आज आंदोलन की शुरुआत करेगा। यदि इस शुरुआती चरण में ही व्यापारियों की परेशानी पर गौर नहीं किया जाता है तो हम यह समझेंगे कि सरकार का सकारात्मक रवैया नहीं हैै। हम आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि भोपाल में एक लाख से ज्यादा छोटे और बड़े कारोबारी हैं। इनकी दुकान नगर निगम की सीमा में है।
मास्टर प्लान बनाकर समाधान निकालें
गोविंद गोयल ने बताया कि करीब 60000 व्यापारियों को नोटिस दी जा चुकी है। इतनी बड़ी संख्या पर अगर कार्रवाई होती है तो हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। काम छूटने से यह सभी मुश्किलों में पड़ जाएंगे। उन्होंने मांग की है की कार्रवाई करने से पहले नगर निगम व्यापारियों को एक निश्चित स्थान या वैकल्पिक व्यवस्था दे। वह कहीं और भी व्यवसाय करने को तैयार हैं। इसके लिए मास्टर प्लान बनाया जाना चाहिए, जिसमें व्यवस्था कमर्शियल से संबंधित हो। उन्होंने मांग की है कि उनको जगह उपलब्ध करा दें।
यह भी पढ़ें : स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना है इमली, पेट की बीमारियों की दवा है इमली
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिल्ली में कमर्शियल वाहनों पर रोक से 50 लाख की रोजी पर संकट!
2026-11-24
-
बजट 2027-28 से टेक सेक्टर की बड़ी मांग, AI फंड पर जोर
2026-11-24
-
गोल्ड लोन अधिग्रहण की खबरों पर महिंद्रा फाइनेंस का बड़ा खुलासा
2026-11-24
-
रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी से ग्रोथ को झटका, SBI की चेतावनी
2026-11-24
-
मैन्युफैक्चरिंग में तेजी, 9 महीने के शिखर पर पहुंचा PMI 56
2026-11-23
-
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 306 अंक उछला; आईटी शेयर चमके
2026-11-23
-
इंदौर के ग्रामीण हाट में आज सजेगा सात दिवसीय ‘आदि बाजार’, केन्द्रीय मंत्री उइके करेंगे शुभारंभ
2026-11-23
-
Gold-Silver: एक हफ्ते में चांदी 20 हजार तो सोना 12,540 रुपये हुआ सस्ता
2026-11-22
-
UP की सवा करोड़ महिलाओं ने संभाला कारोबार, हर बाजार में हैं इनके products
2026-11-20
-
शादी सीजन में बरसेगा पैसा, 7.5 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
2026-11-19
-
डॉलर की मजबूती से सोना धड़ाम, 1.30 लाख के नीचे पहुंचा भाव
2026-11-19
-
ऑटो-पीएसयू शेयरों में तेजी, सपाट खुले सेंसेक्स-निफ्टी; एफआईआई मेहरबान
2026-11-19
-
एन्थ्रोपिक का रिकॉर्ड IPO: 107 अरब डॉलर जुटाकर स्पेसएक्स को पछाड़ा
2026-11-19
-
भारत बना दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, चीन-अमेरिका पीछे
2026-11-18
-
भारत का मेमोरी चिप निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, अगस्त में 116 मिलियन डॉलर
2026-11-18