गृहणी के साथ उद्यमी भी बनीं महिलाएं, खुद कमा रहीं और सखियों को काम दिला रहीं

खबर सार :-

उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं घर का काम देखने के साथ ही कारोबार भी संभाल रही हैं। इनकी मेहनत से प्रभावित चारदीवारी तक सीमित रहने वाली हजारों महिलाओं को अब काम मिल रहा है। इन महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का सहयोग मिलने से परिवार की तमाम दिक्कतें दूर हो रही हैं। उद्यमी के रूप में नए-नए उत्पाद बाजार भेज रही हैं।
UP की सवा करोड़ महिलाओं ने संभाला कारोबार, हर बाजार में हैं इनके products

खबर विस्तार : -

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं कारोबार की कमान थामकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही हैं। ग्रामीण महिलाएं अब घरों से निकल कर आर्थिक क्षेत्र में पांव जमा रही हैं। यह महिलाएं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से खुद को आत्मनिर्भर बनाने में सफलता हासिल कर रही हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का प्रयास अब परिवर्तन लाने लगा है।

यह भी पढ़ें :अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा

घरों की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा बदलाव आया

भले ही इनके उद्योग छोटे हैं, लेकिन उनकी भागीदारी के चलते ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को ऊर्जा मिलने लगी है। इन महिलाओं के हुनर को केवल प्रदेश में ही नहीं, इससे आगे पूरे देश में महत्व मिल रहा है। इनके हाथों से बनाए गए उत्पाद देश के कई प्रमुख बड़े बाजारों में बिक रहे हैं। जिन महिलाओं के पास पहले घर से निकलने की फुर्सत नहीं थी, वह आज घर का काम करने के साथ ही निर्माण कार्य में भी समय दे रही है। उनके घरों की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा बदलाव आया है। 

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में काम कर रही महिलाओं ने अपने पारंपरिक कला और स्थानीय उत्पादन को कारोबार बनाया है। उनके काम में भले ही विविधता देखने को मिल रही हो, लेकिन वस्तुओं की मांग में कोई विविधता नहीं है। सहारनपुर में बनाई गई लालटेन, लकड़ी की ट्रे और नक्काशीदार शीशे के फ्रेम को लिए बाजारों में कोई सीमित जगह नहीं है। यह अब बिस्तार ले रहे हैं। इसी तरह फिरोजाबाद में भी कांच के कारोबार में महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं।

हाथों से तैयार किए गए दिए में स्थानीय कारीगरी 

उनके हाथों से तैयार किए गए दिए में स्थानीय कारीगरी दिखती है। संभल में लकड़ी का कारोबार है। चर्चा है कि यहां की महिलाएं समय निकालकर सामूहिक रूप से भी लकड़ी की ट्रे तैयार करती हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी महिलाओं के कारोबार का आधार पारंपरिक कला शिल्प और स्थानीय उत्पादन में दिख रहा है। यहां की महिलाएं चिकनकारी सूट में सामूहिक रूप से भी समय दे रही हैं।

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ज्यादा संख्या में लोगों को जोड़ते हुए उनकी समस्याएं भी दूर कर रही है। उनके हुनर को प्रोत्साहन भी मिल रहा है और ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी के रूप में पहचान भी मिल रही है। कभी घर की चारदीवारी में सीमित रहने वाली महिलाएं चाह कर भी कुछ नहीं कर पाती थीं, लेकिन अब केंद्र और प्रदेश की सरकार ने महिलाओं की मेहनत की पहचान को पूरी दुनिया तक पहुंचाने में मदद कर रही है।

बड़े उत्पाद को दुनिया के कई देशों में पहुंचाया जा रहा

सरकार की योजना के अनुसार कृषि क्षेत्र में भी पैकिंग किए गए मोटा अनाज और उसके बड़े उत्पाद को दुनिया के कई देशों में पहुंचाया जा रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक अरुण कुमार का कहना है कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काम कर रही हैं। इनमें स्थानीय विशेषताओं के आधार पर पारंपरिक उत्पाद तैयार करने की प्रवृत्ति प्रबल हो रही है। मिर्जापुर में विंध्य प्रेरणा ब्रांड के अंतर्गत साड़ियां, सत्तू, सरसों का तेल और चने का बाजार मशहूर है।

कहीं पर बकरी के दूध तो कहीं पर शहद के नए उत्पाद महिलाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। वाराणसी में काशी प्रेरणा ब्रांड की अंतर्गत धूप वंदनवार तैयार किया जा रहा है। यह ऐसे उत्पाद है जो संस्कृतिक विरासत और स्थानीयय शिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए अग्रसर हैं। खुर्जा शहर को कौन नहीं जानता है।  इनके उत्पादों के माध्यम से एक ओर स्थानीय हुनर को प्रोत्साहन मिल रहा है, तो दूसरी ओर ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी के रूप में स्थापित होने का अवसर मिल रहा है।

स्थानीय शिल्पकला है महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण 

ये उत्पाद काशी की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय शिल्पकला को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण से जोड़ रहे हैं। इसी तरह बुलंदशहर में खुर्जा पॉटरी के दीये और मोमबत्ती स्टैंड तैयार किए जा रहे हैं। पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देने में भी महिलाएं काफी आगे बढ़ चढ़कर योगदान दे रही हैं। पिछले दिनों मध्य प्रदेश में गोबर से बने उत्पाद को दिल्ली के ट्रेड फेयर में जमकर वाहवाही मिली थी।

यह भी पढ़ें :पंजाब में भाखड़ा नहर पर बना बेली स्टील पुल ढह गया, बीच में ही फंस गए दोनों ट्रक

अन्य प्रमुख खबरें