हर महीने 25 से 30 हजार रुपये तक की बचत, सामूहिक मेहनत से आत्मनिर्भरता की ओर अयोध्या की महिलाएं

खबर सार :-

अयोध्या की महिलाएं आत्मनिभरता की ओर अग्रसर हैं। पूराबाजार की दुखना तपस्या स्वयं सहायता समूह ने स्वरोजगार से आर्थिक स्थिति में बडा परिवर्तन ला दिया है। यह महिलाएं करीब 30 हजार रुपये तक की बचत हर माह कर रही हैं।
1.5 लाख के ऋण से शुरू किया कारोबार, आज सात मशीनों से दोना-पत्तल बना रहीं दुखना की महिलाएं

खबर विस्तार : -

अयोध्या, वीरांगना ऊदा देवी के शौर्य से प्रेरित महिला शक्ति की नई तस्वीर, नारियांवा की महिलाओं ने पेश किया है। महिलाएं आज प्रेरणा बनने लगी हैं। आज इनके पास सात मशीनें हो गई हैं। इन्होंने कर्ज लेकर अपना व्यवसाय किया था। अपने भरेसो को जगाए रखा और सफलता के लिए उदाहरण बन रही हैं। 

मेहनत का परिणाम आज सामने ला रही महिलाएं

कहते हैं कि जहां चाह है, वहां राह है। इसीलिए कई महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प साथ मिलकर लिया था। आगे बढ़ने का हौसला था। इसलिए छोटे स्तर पर काम शुरू किया था। आज इनका काम मुकाम हासिल कर रहा है। इसे सच कर दिखाया है अयोध्या के पूराबाजार स्थित नारियांवा ग्राम पंचायत की दुखना तपस्या स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने। रोजगार के संसाधानों को इन महिलाओं ने ही जुटाया और सीमित संसाधनों के साथ दोना-पत्तल निर्माण का काम शुरू किया था। यह छोटा व्यवसाय आज उनके नियमित रोजगार का जरिया बन चुका है।

पैसों की कमी के कारण समूह ने शुरुआत में 1.5 लाख रुपये का ऋण लिया था। इससे महिलाओं ने पहली मशीन खरीदी और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ाया। इनकी मेहनत रंग लाती रही और आज समूह के पास सात मशीनें हो गई हैं। समूह में काम करने वाली हर महिला को महीने में 25 से 30 हजार रुपये तक की बचत हो रही है। इन महिलाओं की मेहनत और संकल्प यह दिखाता है कि वीरांगना ऊदा देवी के शौर्य से प्रेरित महिला शक्ति की एकजुटता आत्मनिर्भर बना रही हैैं। ऐसे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं के तहत आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। जिन महिलाओं में रूचि रहती है, उनके कार्यों को हर ओर सराहा जा रहा है। 

कल का छोटा काम आज बड़ा बन गया

दुखना तपस्या स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी मिली है कि दोना-पत्तल निर्माण के जरिए स्वरोजगार की शुरुआत की। समूह ने 1.5 लाख रुपये का ऋण व्यवसाय के आरंभ में लिया था। पहली मशीन इसी कर्ज से खरीदी गई थी। इससे उत्पादन शुरू किया गया। धीरे धीरे काम आगे बढ़ा तो समूह ने कारोबार का विस्तार करने के लिए कदम बढ़ा दिए। इसको बढ़ाने में और धन की जरूरत पड़ी तो सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) के तहत तीन लाख रुपये का अतिरिक्त ऋण मिल गया। व्यवसाय का नेतृत्व सही हाथों में था। इसलिए आज समूह के पास कुल सात मशीनें हैं। इनके जरिए महिलाएं मिलकर दोना-पत्तल तैयार कर रही हैं।

आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं महिलाएं

एक महिला ने बताया कि शुरुआत में डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर दोना-पत्तल बनाने की मशीन खरीदी गई थी। यह महिला खुद इसी काम में लगी है। समूह की सभी महिलाएं मिल जुलकर काम करती हैं। बचत भी हो रही है। महिलाएं उत्पादन में पूरा ध्यान देती हैं। समूह की महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कमाई के अलावा उनका आत्मविश्वास जगा है। उनकी मेहनत आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर देकर आत्मनिर्भर बना रही है। सामूहिक प्रयासों से नारियांवा की इन महिलाओं ने यह दिखाया है कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों और आपसी सहयोग के सहारे ग्रामीण महिलाएं भी अपना कारोबार खड़ा कर सकती हैं।

स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करा रहा समूह

सरकार की योजना है कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से शुरू होने वाले ऐसे व्यवसाय महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं, इसलिए सरकार भी दुखना तपस्या समूह की महिलाओं की मदद कर रही है। स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने का परिणाम है कि ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों के बीच दोना-पत्तल निर्माण जैसी गतिविधियां आजीविका का माध्यम बन रही हैं। उपायुक्त स्वतः रोजगार सरिता गुप्ता ने बताया कि वीरांगना ऊदा देवी के शौर्य से प्रेरणा लेते हुए नारियांवा की महिलाएं भी अपने श्रम और सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ रही हैं। 

यह भी पढ़ें : 'हिंद के जवाहर' देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अन्य प्रमुख खबरें