विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित, छठपर्व पर केले के दाम पर असर

खबर सार :-

विक्रमशिला सेतु पर निर्माणकार्य चल रहा है। यहां मरम्मतीकरण के कारण यातायात बाधित है। इसका सीधा असर फलों और छठपूजा सामग्री की कीमतों पर पड़ा है।
भागलपुर के बाजारों में महंगाई हावी, छठपर्व पर 45 करोड़ का कारोबार

खबर विस्तार : -

भागलपुर, लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान बाजारों में महंगाई हावी है। इसका कारण है कि विक्रमशिला सेतु पर मरम्मतीकरण किया जा रहा है। पुल पर मरम्मत कार्य के कारण यातायात बाधित चल रहा है। इसका सीधा असर बाजारों पर पड़ रहा है। यहां पर फल और पूजा की सामग्री दूर से पहुंच रही हैं। इससे लोगों ने दाम बढ़ा रखे हैं। 

 यह भी पढ़ें : कोलकाता से चेन्नई तक पड़ सकता है प्रभाव, हवाई जहाज बचाव अभियान के लिए तैयार

भाड़ा ज्यादा देने से वसूली हो रही महंगी 

छठ की पूजा हर ओर की जा रही है। ऐेसे में शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। गंगा पार स्थित नवगछिया और खरीक के केला उत्पादक भी पुल बंद होने से परेशान हुए। इन किसानों और व्यापारियों को नावों के सहारे माल ढुलाई करनी पड़ रही है। यह खर्च इनके लिए अतिरिक्त है। साथ ही सड़क परिवहन में इतनी दिक्कत नहीं रहती है। इनके निजी वाहन के जरिए भी काफी मदद मिल जाती है।

हालांकि, व्यापारिक संगठनों और मंडी कारोबारियों को कमाई का अच्छा अवसर मिल रहा है। महंगाई के बावजूद इस वर्ष छठ महापर्व के दौरान भागलपुर जिले में फल, किराना, कपड़ा और पूजन सामग्री की खूब विक्री की गई है। अनुमान है कि 45 करोड़ रुपये का कुल कारोबार होने वाला है। जाहिर सी बात है कि जब ज्यादा दाम भाड़ा में जा रहा है तो उसकी भरपाई करनी ही होती है। बहरहाल, व्यापारी उम्मीद से ज्यादा लाभ की बात भी कर रहे हैं। 

स्थानीय केले के भी दाम आसमान पर पहुंचे

नवगछिया और खरीक का केला स्थानीय छठ बाजार में व्यापारियों की कमाई कराता है, वहीं लोगों को यह वाजिब दाम में मिल जाता है। पुल पर आवाजाही बंद होने से खेतों में तैयार फसल को मंडी तक पहुंचाने में किसानों का समय बर्बाद होता है। साथ ही यह ज्यादा दूर ले जाने से महंगा और मेहनती हो गया है। दूसरी ओर खुदरा बाजार में आम लोगों का बजट गड़बड़ा गया है।

दो दिन पहले तक जो केला 25 से 30 रुपये दर्जन बिक रहा था, वह अब बाजार में 60 से 70 रुपये दर्जन बिक रहा है। इसे 15 रुपये प्रति पीस तक बेचा जा रहा है। केले की पूरी घौद (खानी) 1,000 से 1,500 रुपये में बिक रही है। यह केवल केले की बात है। अब अन्य फलों और गन्ने के दाम की भी जानकारी लीजिए। बाजार में केरल से मंगाया गया नारियल भी खूब बिक रहा है। इसकी कीमत 120 से 150 रुपये प्रति जोड़ा है। छठ पूजा में बांस का सूप भी लगत है। इसकी कीमत 180 से 200 रुपये जोड़ा और डालिया 200 से 300 रुपये में बेची जा रही है। 

अलग-अलग प्रदेशों से लाया जा रहा है फल

यहां पर फल केवल एक ही दिशा से नहीं आ रहा है। कश्मीर, नागपुर के अलावा अन्य प्रदेशों से भी फल बेचने के लिए लाया जा रहा है। बांका के अमरपुर से आने वाला गन्ना 40-50 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति पीस तक बिक रहा है। सिंघाड़ा 80 से 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। फलों में कश्मीरी सेब 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, नागपुर का संतरा 80 से 120 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। दुकानदार नासिक का अनार मनमानी तरीके से बेच रहे हैं। यह 200 से 220 रुपये प्रति किलो तक बेचने में दिलचस्पी ले रहे हैं। हालांकि, लोगों को महंगाई के कारण कुछ तकलीफ जरूर हो रही है, लेकिन आस्था के कारण इसे खरीदते जरूर हैैं। यहां के प्रमुख बाजार वेरायटी चौक, खलीफाबाग, तिलकामांझी और स्टेशन चौक आदि हैं। इन बाजारों में सुबह से देर रात तक रौनकता देखी गई। 

 यह भी पढ़ें : मुंबई के CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां alert

अन्य प्रमुख खबरें