Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें दिल्ली से लखनऊ तक के ताजा भाव

खबर सार :-

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत एक ही झटके में 5,700 से ज्यादा गिर गई।
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 5700 तक गिरे दाम

खबर विस्तार : -

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। दो दिन के साप्ताहिक अवकाश के बाद आज सोमवार को बाजार खुलते ही, दोनों धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगभग 1,000 सस्ता हो गया। जबकि चांदी की कीमत एक झटके में 5,700 से ज्यादा गिर गई। पिछले हफ्ते भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। 

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट

सोने के बाद करें तो सोमवार सुबह 10:00 बजे, MCX पर सोना 956 की गिरावट के साथ 1,35,749 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो कि 0.70% की कमी है।  पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में काफी गिरावट आई थी। उस दौरान, 24-कैरेट सोना 5,950 प्रति 10 ग्राम और 22-कैरेट सोना 5,450 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में लगभग 4.5% की गिरावट आई थी।

दिल्ली से लखनऊ तक सोने के ताजा भाव

खुदरा बाजार में, 16 नवंबर की सुबह तक, 24-कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 1,36,950 प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,36,800 प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, स्पॉट गोल्ड की कीमत 3,874.42 प्रति डॉलर औंस रही। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,36,800 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,25,400 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,03,220 प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,36,800 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,25,400 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,03,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,36,800 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,25,400 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,03,370 प्रति 10 ग्राम है।

ये भी पढ़ेंः- CNG Price Hike: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, एक झटके में 1.50 रुपये हुई महंगी

सोने के चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

सोने के साथ सोमवार सुबह 10:00 बजे MCX पर चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 5,709 रुपये (3.20%) गिरकर 1,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कुछ समय से चांदी की कीमतों में लगातार कमजोरी देखी जा रही है। यह गिरावट सुस्त मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव के कारण आई है।

गौरतलब है कि सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कृपया ध्यान दें कि ऊपर बताई गई खुदरा कीमतों में आभूषण बनाने का शुल्क (मेकिंग चार्ज) या GST शामिल नहीं है। अंतिम कीमत अलग-अलग जौहरियों के पास अलग-अलग हो सकती है; इसलिए, आभूषण खरीदने से पहले अपने शहर के किसी जौहरी से नवीनतम दरें जरूर पता कर लें।

FAQ (पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न)...

1. आज 24 कैरेट सोने का भाव कितना है?

ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,36,950 से 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

2. आज 22 कैरेट सोने की कीमत कितनी है?

22 कैरेट सोने का भाव 1,25,400 से 1,25,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है।

3. दिल्ली में चांदी का भाव कितना है?

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

ये भी पढ़ेंः- गोल्ड ETF का जलवा! 3 साल में 2.6 गुना बढ़ी निवेशकों की संख्या, लार्ज-कैप फंड भी पीछे

अन्य प्रमुख खबरें