अमेरिका-जर्मनी -इजरायल तक यूपी के कृषि उत्पादों का जलवा, भेजी जा रही हरी मटर और आलू
खबर सार :-
आलू के फ्लेक्स से लेकर हरी मटर तक की विदेशों में है। 15 उत्पादों का निर्यात 489 करोड़ रुपये के पार पहुंचने का रिकॉड बनाकर सरकार ने कामयाबी पाई है। अंगूर, अनार, तरबूज, संतरा, मटर और आम ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बना ली है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, यूपी के फल और सब्जी की मांग विदेशों में भी की जाने लगी है। यहां का सब्जी और फल जर्मनी, अमेरिका और इजराइल तक पहुंच बना चुका है। यह इस बात का गवाह है कि उत्तर प्रदेश के किसानों की मेहनत अब रंग लाने लगी है। यहां का उत्पादन किया गया फल विदेशों में बिक रहा है। इससे भी बड़ी बात यह है की इनकी डिमांड की जा रही है। यूपी के फल और सब्जियों की मांग बढ़ रही है। कृषि और बागवानी उत्पादों के अंतरराष्ट्रीय बाजार तक अपनी पहुंच बनाने में हम यूपी के लोग कामयाब हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः UP में नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 लाख महिला वोटर्स बढ़ीं, जानें लिस्ट में नाम नहीं तो क्या करें
फल और सब्जियां बिकने के लिए भेजे जा रहे
अब तक नेपाल, अमेरिका, जर्मनी और इजराइल में भारत के यूपी से कई फल और सब्जियां बिकने के लिए भेजे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार पिछले कई सालों से कृषि क्षेत्र में किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रयास कर रही है। सरकार कई बार वादा भी करती रही है कि किसान अपनी उपज तैयार करें। बाजार सरकार उपलब्ध कराएगी। ठीक सरकार के आश्वासन के आधार पर विदेशों में यूपी के फल और सब्जी की मांग बढ़ रही है।
हॉर्टिकल्चर एवं फूड प्रोसेसिंग के अपर सचिव बाबूलाल मीणा के अनुसार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने में सफलता हासिल हुई है। हाल ही में बागवानी उत्पादों के निर्यात मूल्य के आधार पर जारी 20 उत्पादों की सूची में 15 उत्पादों का कुल निर्यात 489.01 करोड रुपए दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें आलू और उससे तैयार किए गए उत्पादों की साझेदारी रही है। यूपी के खेतों में कई तरह का आलू का उत्पादन किया जा रहा है। इसलिए यहां का आलू अलग-अलग क्षेत्र में मांगा जा रहा है।
यूपी के उत्पाद में आलू महत्व पूर्ण फसल
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने जानकारी दी है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नेपाल से आगे तक भारत के यूपी के उत्पाद पहुंच रहे हैं। इनमें आलू महत्व पूर्ण फसल है। इसका जापान, मलेशिया, इसराइल और इंडोनेशिया जैसे देशों में आलू के फ्लेक्स ग्रेन्यूल्स और पिलेट्स का निर्यात किया जा रहा है। अमेरिका और जर्मनी में भी भारत के उत्पादन में पहुंच बनाई है। यूपी की हरी मटर अमेरिका और जर्मनी में खूब खाई जाती है। यहां का सूखा और ताजा तरबूज की मांग नेपाल इटली में की जाती है।
सब्जियों के मिश्रण की मांग अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात में भी हो रही है। कई देशों में यूपी का फ्रोजन मटर की डिमांड की है। इन देशों में सूखे आलू के 26.89 करोड रुपए की निर्यात में भी नेपाल की प्रमुख हिस्सेदारी रही है। हरी मटर अमेरिका और जर्मनी समेत अन्य बाजारों में पहुंची है। ताजा आम की अन्य किस्म का निर्यात 10.253 करोड रुपए और ताजा एवं सूखा अमरूद का निर्यात 5.218 करोड रुपए दर्ज किया गया है। इसी तरह तरबूज के निर्यात में नेपाल को 20.35 करोड रुपए के उत्पाद भेजी गए, जबकि इटली को भी इसकी आपूर्ति की गई है।
क्षेत्र में वैश्विक पहचान की सफलता मानी जा रही
इसे योगी सरकार के नेतृत्व में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान की सफलता मानी जा रही है। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश के बागवानी उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अपर मुख्य सचिव हार्टिकल्चर एवं फूड प्रोसेसिंग बाबू लाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों का नजीजा है।
इस श्रेणी में जापान को 44.06 करोड़ रुपये, मलेशिया को 17.43 करोड़ रुपये, इजरायल को 11.89 करोड़ रुपये और इंडोनेशिया को 11.44 करोड़ रुपये के उत्पाद निर्यात किए गए। आलू के अलावा प्रदेश के अन्य बागवानी उत्पाद भी विदेशी बाजारों में अपनी पहचान बना रहे हैं। ताजे अंगूर का निर्यात 34.89 करोड़ रुपये रहा। लखनऊ का आम तो पहले से ही सऊदी अरब, नेपाल, कनाडा और यूएई में जाता रहा है, अब हरी मटर अमेरिका और जर्मनी के अलावा नेपाल के साथ ब्रिटेन, यूएई और कतर तक पहुंचा है।
यह भी पढ़ेंः वाराणसी में दिखेगी दक्षिण भारत की संस्कृति, 28 नवंबर से शुरू होगा काशी-तमिल संगमम
अन्य प्रमुख खबरें
-
इंइं ट्रेड फेयर में छाए विदिशा के उत्पाद, गौमय होने से कर रहे आकर्षित
2026-11-17
-
भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% उछला, 31.97 अरब डॉलर पार
2026-11-17
-
दिसंबर-फरवरी में बढ़ सकती है EMI, RBI करेगा फैसला
2026-11-17
-
मेक इन इंडिया का दम, निवेश और मैन्युफैक्चरिंग ने पकड़ी रफ्तार
2026-11-17
-
ग्लोबल दबाव के बीच सपाट खुला बाजार, PSU बैंक-ऑटो में तेजी
2026-11-17
-
1.5 लाख के ऋण से शुरू किया कारोबार, आज सात मशीनों से दोना-पत्तल बना रहीं दुखना की महिलाएं
2026-11-17
-
बजट 2027-28 के लिए वित्त मंत्री ने की प्री-बजट परामर्श बैठक
2026-11-16
-
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 218 अंक उछला; आईटी शेयर चमके
2026-11-16
-
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 5700 तक गिरे दाम
2026-11-16
-
CNG Price Hike: सीएनजी फिर हुई मंहगी, एक झटके में 1.50 रुपये बढ़े दाम
2026-11-15
-
भागलपुर के बाजारों में महंगाई हावी, छठपर्व पर 45 करोड़ का कारोबार
2026-11-15
-
Milk Price Hike: अमूल-मदर डेयरी के बाद वेरका ने भी बढ़ाए दूध के दाम
2026-11-13
-
महंगाई का झटका! प्याज 116% महंगा, खुदरा महंगाई 6.09% पार
2026-11-12
-
सोना 2,150 रुपये तक टूटा, चांदी भी धड़ाम! जानें आज के भाव
2026-11-12
-
किआ का आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर का निवेश, 12 हजार नौकरियां
2026-11-12