हुनर की पहचान कर रहे दुनिया के लोग, विभिन्न उत्पादों का एक मंच बना नोएडा का ट्रेड शो
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश में तैयार किए गए उत्पादों की विक्री कभी बड़ें मंच पर होगी, ऐसा कभी नहीं सोचा था। छोटे व्यवसाय करने वाली महिलाओं को ट्रेड शो में विक्री करने का अवसर मिला तो वह काफी उत्साहित हैं।
खबर विस्तार : -
नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख आयोजनों के अंतर्गत इन दिनों मेला महोत्सव के प्रति लोगों का रुझान देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी को उत्सवों का प्रदेश कहते हैं। इसी आयोजनों में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 देश और दुनिया के लोगों की पसंद बना। यहां पर प्रदेश के विभिन्न उत्पादों की बिक्री हो रही है।
उत्पादों का प्रदर्शन देखने के लिए यूपी के अलावा बाहर से भी लोग आ रहे हैं। सरकार की पहल से तैयार ओडीओसी पवेलियन में प्रदेश के सभी 75 जिलों की खान-पान विरासतें एक मंच पर लाई गई हैं। इनमें जिलों से अलग-अलग क्षेत्र के व्यंजन और खाद्य परंपराएं उनके भौगोलिक एवं संस्कृति के संदर्भ के साथ प्रदर्शित की जा रही हैं।
बुंदेलखंड की विशिष्ट चीजें अपनी ओर आकर्षित कर रही
यहां पर पवेलियन की एक प्रदेश अनेक स्वाद वाली पहचान चरितार्थ की गई है। इसमें ब्रज की मिठास है। अवध का जायका और बुंदेलखंड की विशिष्ट चीजें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। यूपी सरकार की यही चाहत भी है। इसी बहाने यूपी का पर्यटन बढ़ेगा और उससे व्यापार के जरिए लोगों की आय बढ़ेगी। प्रदेश की खान-पान विरासत को संरक्षित करने के लिए सरकार व्यापक पैमाने पर ऐसी योजनाएं पिछले कई सालों से चला रही है। उत्तर प्रदेश ट्रेड शो को एक अंतरराष्ट्रीय मंच माना जा रहा है। इसमें पारंपरिक और स्थलीय उत्पाद प्रदर्शन के लिए रखे गए हैं।
यह आयोजन ऐसे स्थान पर हुआ है, जहां पर देश-विदेश के लोग आते रहते हैं। पवेलियन में बनी खाओ गली भी ट्रेड शो में आने वाले लोगों के लिए खास है। यहां पर अलग-अलग उत्पादों का स्वाद लेने के लिए जमकर भीड़ देखने को मिल रही है। उत्पादों में भिन्नताएं होने के कारण यह अब कम पड़ने लगी हैं। लोग इन उत्पादों के बारे में जानकारियां भी जुटाते हुए देखे गए हैं। इनके अंतर्गत मास्टर सेफ क्लास के अंतर्गत आगंतुकों को पारंपरिक व्यंजन और स्थानीय खाद उत्पादकों को आधुनिक कला के साथ जोड़ने की बारीकियां बताई गईं।
यूपी के विविध खान-पान और परंपराओं से जुड़ने की चाहत भी देखी गई है। पूर्वांचल के पारंपरिक व्यंजन ठेकुआ को तैयार करने की विधि प्रत्यक्ष रूप से बताई जा रही है। यह ठेकुआ मिर्जापुर के गुड़ से बना हुआ है। जब ठेकुआ की बात करते हैं, तब लोग मिर्जापुर की इस खास वस्तु के संबंध में भी सवाल करने लगते हैं। इससे उत्पाद के प्रति रूझान पैदा करने में सरलता मिल रही है। रविवार के दिन इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में वन जिला वन क्युजन पवेलियन में अलग-अलग पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन दिन भर चला। बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों ने यूपी के अलग-अलग क्षेत्र के स्वाद का आनंद लिया।
महिलाओं ने अपनी आत्म निर्भरता का प्रदर्शन किया
इन उत्पादों से संबंधित जिज्ञासा की पूर्ति भी स्टालों में हुई। खास उत्सव में चित्रकारी भी देखने को मिल रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपनी आत्म निर्भरता का प्रदर्शन किया है। महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर देखकर लोग हैरान हैं। ब्रांडिंग से लेकर बिक्री तक यहां उत्पादों के लिए नया बाजार दिख रहा है। ट्रॉफी, कलाकृतियां और डिजाइन किए हुए मॉडल ट्रेड शो की पहचान बन रहे हैं। यहा योगी सरकार की योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को बड़े मंच पर लाने के प्रयासों के अंतर्गत अच्छे अवसर मिल रहे हैं।
गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और बुलंदशहर की कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने हाथों से तैयार की गई खूबसूरत चीजें स्टॉल में सजा कर रखा है। इनके जरिए लोगों को रोजगार भी मिल रहे हैं। काम पर लगी महिलाओं का कहना है कि वह अपने काम को आगे बढ़ा रही हैं। आर्थिक रूप से निर्भर हो रही महिलाएं को अपने साथ और भी महिलाओं को जोड़ने की कामयाबी मिल रही है। इंटरनेशनल ट्रेड शो उनके लिए बिक्री का मंच बन चुका है। इसके जरिए उत्पादों को देश और दुनिया तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : यूपी में लगातार बारिश से 48 घंटों में 15 लोगों की मौत, 117 घर क्षतिग्रस्त; राहत-बचाव कार्य जारी
FAQ
1. शो में किन वस्तुओं की विक्री की जा सकती है?
यह अंतरराष्ट्रीय मंच है। एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत किसी वस्तु की विक्री की जा सकती है। सरकार की योजना का मुख्य उद्देश्य हर किसी को आत्मनिर्भर बनाना है।
2. अंतरराष्ट्रीय मंच में पीतल और लोहे की वस्तुएं लाई जा सकती हैं?
मुरादाबाद पीतल नगरी है। यहां पीतल की वस्तुएं दुनियाभर में खरीदी जाती हैं। अलीगढ़ में ताला बनता है। यह हर घर की सुरक्षा करता है। यह वस्तुएं बाजार की शोभा बन रहे हैं।
3. छोटे व्यवसाय में किन वस्तुओं का प्रदर्शन शामिल किया जा सकता है?
यह आयोजन बड़ा और छोटा पैमाना देखकर नहीे किया गया। छोटे उत्पाद में रायबरेली के बछरांवा का झाड़ू खजूर की झाड़ी से बनता है। यह बड़े पैमाने पर भी बिक रहा है। इन व्यवसाइयों ने यह दिखाया है कि वह आत्म निर्भर हैं।
यह भी पढ़ें : मनोरंजन जगत के वे चर्चित युवा सितारे जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07