जानकीपूरम की पूरी लाइब्रेरी होगी डिजिटल, वरिष्ठ नागरिकों का भी रखा जाएगा ध्यान

खबर सार :-

पब्लिक लाइब्रे्ररी जानकीपुरम में बनाई जाएगी। इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। अवस्थापना निधि से लगभग एक एकड़ क्षेत्रफल में इसका निर्माण कराया जाना है।
12 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी लाइब्रेरी, जानकीपुरम में हो गया काम शुरू

खबर विस्तार : -

लखनऊ, विद्यार्थियों और युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जाने वाली लाइब्रेरी को डिजिटल किया जाना है। लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर में शैक्षिक एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परियोजना को शुरू करने की दिशा में कोई रूकावट नहीं है। इसका भूमि पूजन भी किया जा चुका है।

इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट 12 करोड़ से है तैयार किया जाना

अवस्थापना निधि के अंतर्गत जानकीपुरम प्रथम वार्ड में सेक्टर-एफ, इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट 12 करोड़ की लागत से तैयार किया जाना है। बताया जा रहा है कि तीन मंजिला पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी कर दिया है। अब इसकी शुरूआत हो गई है। 

परियोजना को लेकर स्थानीय पार्षद निशा तिवारी, मंडल अध्यक्ष  संजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष दिव्यांशी शुक्ला, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने इस परियोजना को बेहद जरूरी बताया है। कहा है कि क्षेत्र ही नहीं लखनऊ, में ऐसी लाइब्रेरी नहीं हैं। लगभग एक एकड़ क्षेत्रफल में यह आधुनिक लाइब्रेरी बनाने में समय जरूर लगेगा, लेकिन इसमें सभी वर्गाें का ध्यान रखा जाएगा।

लाइब्रेरी को आधुनिक शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा

करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाली इस तीन मंजिला लाइब्रेरी को आधुनिक शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें डिजिटल माध्यम से अध्ययन की सुविधा के साथ विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग स्थान तैयार किए जाएंगे। खास बात यह होगी कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग हॉल की व्यवस्था होगी। लाइब्रेरी में कैफेटेरिया तथा लगभग 50 वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना के अनुसार, विद्यार्थियों और युवाओं को यहां पर अध्याधुनिक सुविधाएं और पठन पाठन सामग्री अध्ययन की बेहतर सुविधा के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। इस आधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण से जानकीपुरम सहित आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। डिजिटल संसाधनों के माध्यम से उन्हें ज्ञान एवं सूचना के विभिन्न माध्यमों तक पहुंच मिलेगी। इस लाइब्रेरी में एक सेमिनार हॉल और अन्य सुविधाओं के माध्यम से शैक्षिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को यहां पर विशेष सुविधा दी जाएगी

विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को यहां पर विशेष सुविधा दी जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस, इंजीनियरिंग कॉलेज और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के आसपास रहने वाले विद्यार्थियों को इस डिजिटल लाइब्रेरी से विशेष लाभ मिलेगा। जो प्रतिभागी अलग अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनको अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण, डिजिटल संसाधन और शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां पर सेमिनार की व्यवस्था रहेगी, साथ ही बच्चों के लिए रीडिंग जोन बनाया जाएगा। युवाओं के लिए सेमिनार हॉल परियोजना के अंतर्गत तैयार किया जाना है। बच्चों के लिए विशेष रीडिंग जोन और शैक्षिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के लिए सेमिनार हॉल बनाया जाएगा। 

दीपावली के पावन पर्व के दृष्टिगत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा ने महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ 5 कालिदास मार्ग, 1090 चौराहा, समतामूलक चौक एवं हजरतगंज सहित शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम द्वारा कराई गई भव्य सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया और नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। 

यह भी पढ़ें :  धनतेरस पर मुरादाबाद में 1,000 करोड़ की धनवर्षा, खूब बिके सोना-चांदी और वाहन

अन्य प्रमुख खबरें