योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बंपर दिवाली गिफ्ट, बोनस में मिलेगा 30 का वेतन
खबर सार :-
UP Govt Diwali Bonus 2026: यूपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस को मंजूरी दे दी गई है। राज्य सरकार के कर्मचारियों को, जिनमें नॉन-गजेटेड स्टाफ भी शामिल है, 30 दिनों का बोनस मिलेगा। इस राशि का 25% हिस्सा नकद दिया जाएगा।
खबर विस्तार : -
UP Govt Diwali Bonus 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सीएम योगी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पात्र कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में एक आधिकारिक निर्देश जारी किया गया है। इस फैसले से पूर्णकालिक गैर-राजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और विभिन्न सरकारी विभागों में काम करने वाले पात्र कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये का बोनस दिया जाएगा
बोनस में मिलेगा 30 का वेतन
सरकारी आदेश के अनुसार, बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन 7,000 रुपये तय किया गया है। इसके आधार पर, पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये का बोनस मिलेगा। यह लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने 31 मार्च, 2026 तक एक वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर ली है। इस योजना के दायरे में पे-मैट्रिक्स के लेवल-8 तक के गैर-राजपत्रित कर्मचारी आते हैं। कुल मिलाकर सरकार के इस फैसले से यूपी के करीब 14.82 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा।
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए बोनस
योगी सरकार ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी बोनस देने का फैसला किया है। इसके लिए, सप्ताह में छह दिन काम करने वाले कार्यालयों के कर्मचारियों को लगातार तीन वर्षों की सेवा पूरी करनी होगी, जिसमें हर साल करीब 240 दिनों का काम शामिल हो। सप्ताह में पांच दिन काम करने वाले कार्यालयों के लिए, प्रति वर्ष कम से कम 206 दिनों का काम अनिवार्य है। जो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी इन शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें अधिकतम 1,184 रुपये का बोनस मिलेगा। सरकार के इस फैसले से राज्य सरकार के खजाने पर करीब 1,022 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः- ‘भगवान धन्वंतरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम’, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं
25 फीसदी मिलेगा नकद
सरकारी आदेश के अनुसार, कुल बोनस राशि का 75 प्रतिशत कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) खाते में जमा किया जाएगा, जबकि शेष 25 प्रतिशत का भुगतान नकद के रूप में किया जाएगा। जिन कर्मचारियों के पास प्रोविडेंट फंड (PF) खाता नहीं है, उन्हें नियमों के अनुसार नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) या पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) के माध्यम से यह राशि दी जाएगी। वहीं, जो कर्मचारी 31 मार्च 2026 के बाद रिटायर हुए हैं, या जो 30 अप्रैल 2027 तक रिटायर होने वाले हैं, उन्हें बोनस की पूरी राशि नकद में मिलेगी।
इन्हें नहीं मिलेगा बोनस
उत्तर प्रदेश सरकार ने बोनस के लिए कुछ शर्तें भी तय की हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही या आपराधिक मामलों में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही या आपराधिक मामले लंबित हैं, उनका बोनस तब तक रोक दिया जाएगा जब तक कि मामले में कोई फैसला न आ जाए। हालांकि, अगर वे निर्दोष साबित होते हैं, तो उन्हें नियमों के अनुसार बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः- दीपावली-त्योहारों के लिए देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस ने बाजारों और रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेश में बढ़ रहा ठंड का असर, 1.5 डिग्री तक घटा तापमान
2026-11-06
-
अयोध्या के दीपोत्सव में दिखेगी अलग-अलग देशों की रामलीला
2026-11-06
-
दीपोत्सव में देवताओं के स्वागत में रंगों से सजा 2500 वर्ग फीट का चौक
2026-11-05
-
झांसी में दीपावली पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन, बाजारों में नो एंट्री
2026-11-05
-
केंद्रीय टीम ने ओडिशा में तूफान ‘अर्नब’ व बाढ़ से नुकसान का लिया जायजा
2026-11-05
-
दीपावली सुरक्षा और प्रशासन: अवैध पटाखा भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई
2026-11-05
-
कर्नाटक में गन्ना किसानों का जेल भरो आंदोलन शुरू, कई हिरासत में
2026-11-05
-
त्योहारों को लेकर रेलवे हाई अलर्ट पर, DRM ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
2026-11-05
-
त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को डीएम सख्त, दिए निर्देश
2026-11-05
-
हिमाचल में 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, बर्फबारी के आसार
2026-11-05
-
देवा मेले में जावेद अली के गीतों पर झूमे दर्शक, गूंजी तालियां
2026-11-05
-
हापुड़ः दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई,16 क्विंटल खोया जब्त
2026-11-05
-
देहरादून में अमित शाह का दौरा 6 को, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-04
-
lucknow : शहर की सफाई के लिए निगम ने शुरू किया अभियान, छठ पूजा तक रखा जाएगा ध्यान
2026-11-04
-
MP में देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए चलेगा विशेष अभियान
2026-11-04