Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर में भयंकर सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोग जिंदा जले
खबर सार :-
Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर के तितवी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग हरिद्वार जा रहे थे, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार पलट गई और उसमें आग लग गई।
खबर विस्तार : -
Muzaffarnagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर जगाहेड़ी के पास, तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिसमें कार सवार 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वाले सभी हरियाणा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है ये सभी हरिद्वार जा रहे थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर एक कार जा रही थी, तभी जगाहेड़ी के पास वह अचानक बेकाबू होकर हाईवे पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए और सभी 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
हरियाणा के रहने वाले थे सभी मृतक
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। घटनास्थल की जांच के बाद, पुलिस ने कार से सभी 6 लोगों के शव बरामद किए। इसके बाद कानूनी औपचारिकताएं (पंचनामा) पूरी करके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जान गंवाने वाले सभी लोग हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले थे। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी उम्र 10 से 12 साल के बीच बताई जा रही है।
ये भी पढ़ेंः- खेत में लगे बिजली के तार बने काल, करंट की चपेट में आने से सीतामढ़ी में पति-पत्नी समेत 3 की मौत; दो घायल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान पक्की करने की कोशिश की जा रही है। जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है और उनके परिवारों से संपर्क करने की प्रक्रिया भी चल रही है। इस दुखद हादसे में कार में सवार सभी 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में कार का ड्राइवर और 10 से 12 साल के बीच का एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है ये सभी हरिद्वार जा रहे थे।
हादसे के कारणों की जांच कर रही पुलिस
पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कार कैसे बेकाबू हुई और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। एक ही कार में सवार छह लोगों की मौत से हर कोई सदमे में है।
ये भी पढ़ेंः- यूपी के फतेहपुर में खाना बनाते समय अचानक धमाके के साथ लगी आग, 4 लोगों की मौत; सीएम ने जताया दुख
अन्य प्रमुख खबरें
-
महोबा में 481 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, 2,996 की आबादी होगी लाभान्वित
2026-11-07
-
दिवाली की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगा उठी काशी, बाजारों में रही भीड़
2026-11-07
-
रामपथ पर साकार हुई रामायण, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी अयोध्या
2026-11-07
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-07
-
अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ, लोक संस्कृति के रंगों ने बांधा समां
2026-11-07
-
झांसी में मऊरानीपुर बस स्टैंड पर करोड़ों के जेवरात चोरी का खुलासा
2026-11-07
-
12 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी लाइब्रेरी, जानकीपुरम में हो गया काम शुरू
2026-11-07
-
धनतेरस पर ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद में हुआ 1,000 करोड़ का कारोबार
2026-11-07
-
धनतेरस पर सीएम योगी की अपील, ओडीओपी को उपहार स्वरूप चुनें
2026-11-07
-
जीजीआईसी विकास नगर में छात्र वंदन गुरु अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
2026-11-06
-
दिवाली से पहले पटाखा बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़
2026-11-06
-
UP में त्योहारों पर अस्पतालों में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं
2026-11-06
-
काशी में स्वर्णमयी अन्नपूर्णा मंदिर के खुले कपाट, दर्शन को उमड़े भक्त
2026-11-06
-
योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बंपर दिवाली गिफ्ट
2026-11-06
-
मध्य प्रदेश में बढ़ रहा ठंड का असर, 1.5 डिग्री तक घटा तापमान
2026-11-06