भारत मंडपम में MP ने लगाया विशेष स्टॉल, गौशालाओं के उत्पादों को मिला राष्ट्रीय मंच

खबर सार :-

जिला विदिशा के गौउत्पाद में भारतीयता की खुशबू मिल रही है। इसीलिए इन उत्पादों को पसंद किया जा रहा है। यह मोहक हैं और लाभकारी भी। यह 27 नवंबर तक यहां लोगों को लुभाते रहेंगे।
इंइं ट्रेड फेयर में छाए विदिशा के उत्पाद, गौमय होने से कर रहे आकर्षित

खबर विस्तार : -

विदिशा, देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में इन दिनों इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ-2026) का आयोजन चल रहा है। इसमें मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की खूबियों का बखान किया जा रहा है। यहां पर गौशालाओं में निर्मित गौमय उत्पाद लाए गए हैं। यह उत्पाद यहां आने वाले आगंतुक खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कई और स्थानों के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

नई दिल्ली में आयोजित ट्रेड फेयर में लगाए गए विदिशा के स्टॉलों की जमकर प्रशंसा की जा रही है। यहां के उत्पादों में भारतीयता की खुशबू महक रही है। लोग घूम फिर कर इन गौशालाओं के उत्पादों को देखने के लिए आ रहे हैं। यह स्टॉल 14 से 27 नवंबर तक लगे रहेंगे। जिला विदिशा द्वारा जिले की गौशालाओं में तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रकार केे सुंदर दिखने वाली वस्तुओं की खूबियों को यहां समझाया भी जा रहा है। यह वस्तुएं पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। इसलिए इनका प्रदर्शन बेहतर और जरूरी माना जा रहा है। इन उत्पादों को ट्रेड फेयर 2026 में 14 नवंबर से 27 नवंबर के लिए रखा गया है। यह 27तक संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढें: पतंजलि के ब्रांड नकली बताने वालों को रामदेव ने दिया जवाब, कहा-तसल्ली के लिए जांच करा लो 

प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित किया जा सकता

जिला विदिशा के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता की यह पहल है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा की जा रही पहल का उद्देश्य गौशालाओं को आर्थिक रूप से समृद्धशाली बनाना है। प्रशासन का मकसद है कि गोबर जैसे स्थानीय संसाधन की कीमत और उसके महत्व को समझा जाए। इसका मूल्य संवर्धन कर उसे आय एवं रोजगार के प्रबंध की दिशा में लाया जाए। इसे प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि गौशालाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने की बड़ी जरूरत है। इस दिशा में जो पहल की जा रही है, उनसे इनका विस्तार हो सकता है। इनसे वित्तीय स्थिति मजबूत करने की दिशा में मदद भी मिलेगी। जनसंपर्क अधिकारी बी अहिरवाल का कहना है कि इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में गौशालाओं के ही उत्पादन हैं। इन स्टॉलों में गोबर की आकर्षक सजावटी वास्तुएं, दीपक, धूप बत्ती, हवन सामग्री, पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं हैं। यह सभी पर्यावरण अनुकूल हैं।

लोगों की भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा

साथ ही यह हस्त निर्मित हैं। इनका प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि उनके उत्पादों के महत्व को लोग समझ सकें। भारतीय परंपरा तथा स्थानीय कारीगरी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। लोगों की भावना का सुंदर समन्वय यहां देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देसी उत्पाद हैं और उनकी विविधता तथा उपयोगिता देश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाने में मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की यह अनोखी पहल है।

इसके माध्यम से गोबर को केवल कृषि एवं पशुपालन से जुड़ा उप उत्पाद तक सीमित नहीं रखा जाए, उन्होंने कहा कि इससे रचनात्मक और बहु उपयोगी वस्तुएं तैयार की जा रही हैं। गोबर का विभिन्न उत्पाद बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे आर्थिक समृद्धि भी मिलने में मदद होगी। गौशाला में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए, इसलिए भी यह एक पहल है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए गौशालाओं में उन्हें काम दिया जा रहा है।

गुणवत्ता में सुधार कर आकर्षक पैकेजिंग है की जाती

जिला प्रशासन विदिशा के बारे में जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गौशालाओं में गोबर आधारित उत्पाद निर्माण को प्रोत्साहन करने के लिए कई काम किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी गुणवत्ता में सुधार कर आकर्षक पैकेजिंग की जाती है। प्रभावी विपणन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता से स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए उत्पाद व्यापक बाजार पा रहे हैं। 

उन्होंने कहा की यह पारंपरिक उत्पाद है और विदिशा जिले की सहभागिता का उद्देश्य यही है कि गौशालाओं पर आधारित आर्थिक गतिविधियों को राष्ट्रीय पहचान मिल सके। बता दें कि प्राकृतिक संसाधन में गोबर हर जगह आसानी से उपलब्ध होता है। इसके महत्व को केवल किसान समझता है। वह खेतों में इसका सदुपयोग करता है। विदिशा के गांवों में उत्पादों की सहभागिता जिले की स्थानीय प्रतिभा को बनाने की दिशा में राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रही है। गौशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके आजीविका को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार करने में जो कठिनाई आ रही है, उसको आने वाले समय में दूर कर लिया जाएगा।

यह भी पढें: नेपाल से साइकिल से तय की 3000 किमी की दूरी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; सीएम धामी ने किया अभिनंदन
 

अन्य प्रमुख खबरें