बजट 2027-28 से टेक इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदें, नैसकॉम ने मांगा AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड
खबर सार :-
बजट 2027-28 से नैसकॉम को AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड, साइबर सुरक्षा और टैक्स सुधारों की उम्मीद है। संगठन ने ESOP टैक्स भुगतान टालने और रोजगार से जुड़े लाभों की वेतन सीमा 25 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने का सुझाव दिया है।
खबर विस्तार : -
Budget 2027-28: केंद्रीय बजट 2027-28 से पहले देश के टेक्नोलॉजी उद्योग ने सरकार के सामने अपनी मांगों का खाका पेश किया है। उद्योग संगठन नैसकॉम (NASSCOM) ने सरकार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ट्रांसफॉर्मेशन, साइबर सुरक्षा, कर व्यवस्था में स्पष्टता और औपचारिक रोजगार सृजन को बजट की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल करने की अपील की है। संगठन का मानना है कि एआई के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बीच भारत को वैश्विक टेक्नोलॉजी बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति मजबूत करने के लिए नीतिगत सुधारों की जरूरत है।
नैसकॉम ने बजट से पहले दिए गए सुझावों में कहा कि एआई के कारण टेक्नोलॉजी की मांग, कंपनियों के कारोबारी मॉडल और रोजगार के स्वरूप में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में सरकार को नवाचार, कर्मचारियों के कौशल विकास और नई तकनीकी भूमिकाओं के लिए तैयारी पर निवेश बढ़ाना चाहिए।
तीन साल का AI ट्रांसफॉर्मेशन प्लान शुरू करने का प्रस्ताव
नैसकॉम ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से तीन साल की शुरुआती अवधि वाली एआई सेवा परिवर्तन एवं नवाचार योजना शुरू करने का सुझाव दिया है। इस योजना के तहत एआई आधारित उत्पादों और सेवाओं के विकास से लेकर उनके व्यावसायीकरण तक वित्तीय और नीतिगत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके अलावा, टेक्नोलॉजी कंपनियों को अपने मौजूदा कर्मचारियों को दोबारा प्रशिक्षित करने में मदद देने का प्रस्ताव है, ताकि वे एआई आधारित नई नौकरियों और जिम्मेदारियों के लिए तैयार हो सकें। संगठन का कहना है कि एआई के दौर में कर्मचारियों के कौशल को नई जरूरतों के अनुरूप बनाना बेहद जरूरी है।
MSME की साइबर सुरक्षा मजबूत करने पर जोर
टेक उद्योग ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए विशेष साइबर सुरक्षा कार्यक्रम शुरू करने की भी मांग की है। नैसकॉम के मुताबिक, छोटी कंपनियां तेजी से वैश्विक टेक्नोलॉजी डिलीवरी नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं। ऐसे में साइबर हमलों और डिजिटल जोखिमों से निपटने की उनकी क्षमता बढ़ाना जरूरी है। संगठन चाहता है कि सरकार इस दिशा में वित्तीय सहायता और संस्थागत समर्थन उपलब्ध कराए, जिससे छोटे उद्यम भी सुरक्षित डिजिटल कारोबारी व्यवस्था का हिस्सा बन सकें।
ये भी पढ़ें...रेपो रेट में 0.50% की बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्था को लग सकता है झटका, 0.25% इजाफा पर्याप्त: SBI रिसर्च
विदेशी कर्मचारियों और GCC के लिए टैक्स नियम हों स्पष्ट
कर सुधारों के मोर्चे पर नैसकॉम ने भारत के तेजी से बढ़ते ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) इकोसिस्टम के लिए स्पष्ट नियम बनाने की मांग की है। खासतौर पर विदेशी विशेषज्ञों, कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति और वैश्विक नेतृत्व वाली भूमिकाओं से जुड़ी कर व्यवस्था को सरल बनाने पर जोर दिया गया है। संगठन ने ऐसे सुरक्षा उपायों की सिफारिश की है, जिससे विदेशी कर्मचारियों की अस्थायी यात्राओं या सीमा पार प्रबंधकीय जिम्मेदारियों के कारण कंपनियों पर स्वतः स्थायी प्रतिष्ठान (Permanent Establishment) से जुड़े कर विवाद न बनें।
ESOP पर टैक्स भुगतान टालने की मांग
नैसकॉम ने गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में कर्मचारी स्टॉक ओनरशिप प्लान (ESOP) के कराधान में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। संगठन के अनुसार, कर्मचारियों को शेयर आवंटित किए जाने के समय ही टैक्स लगाने के बजाय भुगतान को शेयरों की बिक्री, कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग या निर्धारित अवधि पूरी होने तक टालने की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे कर्मचारियों पर तत्काल कर भुगतान का बोझ कम होगा और प्रतिभाओं को कंपनियों के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने तथा संपत्ति सृजन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
रोजगार से जुड़े टैक्स लाभ की सीमा 1 लाख रुपये करने का सुझाव
नैसकॉम ने रोजगार से संबंधित कर कटौती लाभों के लिए वेतन पात्रता सीमा को मौजूदा 25,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति माह करने की सिफारिश की है। संगठन चाहता है कि इस सीमा को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत निर्धारित वेतन सीमा के अनुरूप किया जाए। इसके अतिरिक्त, पात्र कॉरपोरेट पुनर्गठन, विलय और फास्ट-ट्रैक डीमर्जर के लिए कर-तटस्थ व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया है। संगठन ने अपील, रिफंड और कर भुगतान पर रोक से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाकर विवादों के शीघ्र निपटारे की मांग भी रखी है।
निवेश और रोजगार बढ़ाने पर नजर
नैसकॉम का कहना है कि इन प्रस्तावों को लागू करने से एआई को अपनाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। साथ ही, औपचारिक रोजगार, कर्मचारियों का कौशल विकास और वैश्विक निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। उद्योग संगठन के मुताबिक, स्पष्ट कर नीतियां और तकनीकी नवाचार को समर्थन भारत को वैश्विक टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन सेंटर के रूप में मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
ये भी पढ़ें...गोल्ड लोन कारोबार में अधिग्रहण की खबरों पर महिंद्रा फाइनेंस का बड़ा बयान, दावों को बताया बेबुनियाद
FAQ (पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न)....
1. बजट 2027-28 से नैसकॉम की प्रमुख मांग क्या है?
AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड, साइबर सुरक्षा और टैक्स सुधार।
2. नैसकॉम ने कितने साल की AI योजना का प्रस्ताव दिया है?
तीन साल की शुरुआती अवधि वाली योजना का।
3. ESOP टैक्स में क्या बदलाव सुझाया गया है?
शेयर आवंटन के बजाय बिक्री या लिस्टिंग तक टैक्स भुगतान टाने का।
4. रोजगार से जुड़ी वेतन सीमा कितनी करने की मांग है?
25,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति माह करने की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिल्ली में कमर्शियल वाहनों पर रोक से 50 लाख की रोजी पर संकट!
2026-11-24
-
गोल्ड लोन अधिग्रहण की खबरों पर महिंद्रा फाइनेंस का बड़ा खुलासा
2026-11-24
-
रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी से ग्रोथ को झटका, SBI की चेतावनी
2026-11-24
-
मैन्युफैक्चरिंग में तेजी, 9 महीने के शिखर पर पहुंचा PMI 56
2026-11-23
-
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 306 अंक उछला; आईटी शेयर चमके
2026-11-23
-
इंदौर के ग्रामीण हाट में आज सजेगा सात दिवसीय ‘आदि बाजार’, केन्द्रीय मंत्री उइके करेंगे शुभारंभ
2026-11-23
-
Gold-Silver: एक हफ्ते में चांदी 20 हजार तो सोना 12,540 रुपये हुआ सस्ता
2026-11-22
-
UP की सवा करोड़ महिलाओं ने संभाला कारोबार, हर बाजार में हैं इनके products
2026-11-20
-
शादी सीजन में बरसेगा पैसा, 7.5 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
2026-11-19
-
डॉलर की मजबूती से सोना धड़ाम, 1.30 लाख के नीचे पहुंचा भाव
2026-11-19
-
ऑटो-पीएसयू शेयरों में तेजी, सपाट खुले सेंसेक्स-निफ्टी; एफआईआई मेहरबान
2026-11-19
-
एन्थ्रोपिक का रिकॉर्ड IPO: 107 अरब डॉलर जुटाकर स्पेसएक्स को पछाड़ा
2026-11-19
-
भारत बना दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, चीन-अमेरिका पीछे
2026-11-18
-
भारत का मेमोरी चिप निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, अगस्त में 116 मिलियन डॉलर
2026-11-18
-
फोनपे की केरल के स्टार्टअप्स को सौगात, मिलेगा डिजिटल बूस्ट!
2026-11-18