32 स्टॉलों पर दिखेगी देशभर की जनजातीय कला, इंदौर में दिखेगी संस्कृति और हस्तशिल्प की विविधता

खबर सार :-

आज शाम को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बाजार का शुभारंभ किया जाएगा। इस बाजार में इंदौर की पारंपरिक हस्त निर्मित उद्यम शिल्प कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री इस बाजार का शुभारंभ करेंगे।
इंदौर के ग्रामीण हाट में आज सजेगा सात दिवसीय ‘आदि बाजार’, केन्द्रीय मंत्री उइके करेंगे शुभारंभ

खबर विस्तार : -

इंदौर, जनजातीय शिल्पकारों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में ही भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ भी अपनी उल्लेखनीय भूमिका अदा करने जा रहा है। इसमें मर्यादित (ट्राइफेड) द्वारा 23 से 29 नवम्बर 2026 तक सात दिवसीय राज्य स्तरीय ‘आदि बाजार’ के तहत प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धा के माके दिए जा रहे हैं। इस बाजार को मध्य प्रदेश के इंदौर में शुरू किया जा रहा है। यह देश की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करेगा। आज सोमवार को केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके अपराह्न चार बजे फीता काटने यहां पहुंचेंगे। 

जनजातीय शिल्पकार दिखाएंगे बंजारों की विविधता का प्रदर्शन

जनसंपर्क अधिकारी पुष्पेंद्र वास्कले ने बताया कि इंदौर के ग्रामीण हाट में आयोजित इस बाजार में लगभग 32 स्टॉलों के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के जनजातीय शिल्पकार एवं उद्यमी अपने हस्तनिर्मित उत्पादों, पारंपरिक कलाकृतियों और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगे। देश के विभिन्न शहरों से आने वाले खरीददार एवं कला जगत से जुड़े हुए दार्शनिकों को यहां के बंजारों की विविधिता का प्रदर्शन दिखलाया जाएगा।

स्टालों में देश के विभिन्न राज्यों की जनजाति शिल्पकार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। बाजार के माध्यम से नागरिकों को देश की विविध जनजातीय कला एवं शिल्प परंपराओं को करीब से देखने और उनके बारे में जानने का अवसर मिलेगा। केवल इंदौर या मध्य प्रदेश के लोगों को ही इसमें स्थान दिया जा रहा है, ऐसा नहीं है। देश के विभिन्न राज्यों के भी लोग हाट में पहुंच रहे हैं। इसकी तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। 

मध्य प्रदेश मेें श्रंखलाबद्ध की जा चुकी है तैयारी

शिल्पकारों से सीधे उत्पाद खरीदने का सुनहरा अवसर इंदौर में मिलने जा रहा है। आयोजन के विविध उद्देश्य हो सकते हैं। इसमें जनजाति समुदायों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा सुझाए गए विकल्पों पर काम किया जा रहा है। सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए भी ऐसी तैयारी चल रही है, जिसमें इनके लिए आत्मनिर्भरता के द्वार खोले जा सकें। जनजातीय समुदायों की कला और कौशल को उद्यमशीलता के लिहाज से प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर महोत्सव के श्रृंखलाबद्ध आयोजन की तैयारी की जा चुकी है।

ट्राइफेड द्वारा जारी आयोजन कैलेंडर में इस बात की जानकारी दी गई है, जिसमें कहा गया है की जनजाति लोक कलाओं और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए पूरे मध्य प्रदेश में कई आयोजन श्रृंखलाबद्ध तरीके से किए जाएंगे। इसमें आदि बाजार और आदि महोत्सव का आयोजन शामिल है। इस वर्ष का पहला आयोजन इंदौर शहर में होने जा रहा है। इसमें जिन लोगों को स्टाइल का अवसर दिया जा रहा है, उन्हें अगले आयोजन में भी मौका दिया जाएगा। दिसंबर में रीवा इस बात का गवाह होगा, जहां पर आदि बाजार का प्रदर्शन किया जाएगा। 

विभन्न स्थानोें पर लगने हैं हाट और महोत्सव

जनवरी 2027 में भोपाल में महोत्सव और फरवरी में ग्वालियर आदि बाजार के अंतर्गत जनजातीय लोक कलाओं का आदान-प्रदान राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। इसके साथ ही आदि बाजार का आयोजन जबलपुर में भी किया जाना है। इन प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा सरकारी स्तर पर तैयार की जा चुकी है। सरकार पहले ही जनजाति शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के लिए कई आयोजन कर चुकी है।

मध्य प्रदेश से प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी स्तर पर ऐसे प्रयास किया जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों को देश की विविध लोक कलाओं, पारंपरिक शिल्प, जनजातीय जीवन शैली को जानने समझने और उनकी तैयार की हुई वस्तुओं को खरीदने का अवसर प्राप्त हो रहा है। ट्राइफेड के इम्पैनल्ड सप्लायर्स में मध्य प्रदेश के कुल 1,635 तथा देशभर के 6,729 लोक कलाकार एवं शिल्पकार जुड़े हुए हैं। यह विभिन्न अवसरों पर एक दूसरे के बीच नवाचार के माध्यम से सहयोग और नेटवर्क, जनजाति उत्पादों को संगठित विपणन व्यवस्था से जोड़ने की कोशिश करते हैं। 

शिल्प जनजाति की चित्रकलाएं लोगों का ध्यान केंद्रित करेंगे

शिल्पकारों को बाजार उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। आदि बाजार देश के विभिन्न शहरों में आकर्षण का आखिरी केंद्र बनेंगे। भविष्य में राजस्थान, चंडीगढ,़ गुवाहाटी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश्,ा पंजाब,अहमदाबाद, महाराष्ट,ª उड़ीसा में शिल्पकार अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेंगे। कई संगठनों की व्यापक विचार विमर्श के अंतर्गत ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जिसमें मीनाकारी, शिल्प जनजाति की चित्रकलाएं लोगों का ध्यान केंद्रित करेंगे।

मध्य प्रदेश की महेश्वरी एवं चंदेरी वस्त्र कला, बाघ प्रिंट की साड़ियां और सूट भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इन वस्त्रों में पारंपरिक हथकरघा बुनाई, प्राकृतिक रंगों और लकड़ी के ब्लॉकों से की जाने वाली छपाई कला की विशिष्टता देखने को मिलेगी। डोकरा धातु शिल्प की कलात्मक कलाकृतियां, बांस से निर्मित घरेलू एवं सजावटी सामग्री, नारियल के खोल से बने कोकोनट बॉक्स तथा विभिन्न जनजातीय चित्रकलाएं भी आगंतुकों को आकर्षित करेंगी।

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान के सामने छलका 26/11 हमले की गवाह देविका रोटावन का दर्द, बताया 9 साल की उम्र में कैसे दिखाई हिम्मत

अन्य प्रमुख खबरें